फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदा डॉक्टर, गर्भ में ही नवजात का गला घोंट देता था

Sat, 18 May 2013 08:02 PM IST
टेक्सास/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के टेक्सास सिटी में एक ऐसे गर्भपात क्लीनिक का पर्दाफाश हुआ है जहां पर डॉक्टर डगलस केरपेन नवजात शिशुओं की गला मरोड़कर हत्या कर देते था।
विज्ञापन


यह मामला तब सामने आया है जब हाल ही में एक डॉक्टर को नवजात बच्चों की हत्या करने के आरोप में दोषी करार दिया गया है।

डॉ. डगलस की इस करतूत का खुलासा उनके यहां काम करने वाले पूर्व स्टॉफ ने किया है।

डगलस के पूर्व स्टॉफ  ने एक स्टिंग के दौरान बताया कि वह गर्भ से तीन महीने तक के बच्चे को जिंदा निकालता था और उसके बाद गर्दन मरोड़कर, स्पाइनल कॉर्ड दबा कर या कोई चिकित्सा उपकरण नवजात के शरीर में घोंपकर भ्रूण की हत्या कर देता था।

डॉक्टर डगलस केरपेन की पूर्व कर्मचारी ने बताया कि कई बार महिलाओं का भ्रूण क्लिनिक के बाथरूम में ही गिर जाया करता था।

एक बार तो क्लिनिक के वेटिंग रूम में एक महिला का भ्रूण गिर गया तो डॉक्टर ने उसे उठाया और कूड़ेदान में डाल दिया। पैसे के आगे डॉक्टर को कुछ भी नजर नहीं आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लिनिक में गर्भपात करवाने की कीमत चार से पांच हजार डॉलर के बीच पड़ती थी।

यह पहली बार नहीं हुआ है जब डगलस केरपेन का नाम गर्भपात केस में आया हो। इससे पहले भी वह ऐसे ही एक केस में फंस चुके हैं।

वर्ष 2004 में कम उम्र की महिला का गर्भपात करने के कारण उन्हें नोटिस भी मिला और सजा भी हुई थी। तब उन्होंने जिस महिला का गर्भपात कराया था, उसने फर्जी आईडी के जरिए अपनी उम्र अधिक बताई थी।

उस केस में कोर्ट ने 90 फीसदी महिला को जिम्मेदार माना था तो दस फीसदी गलती डॉक्टर की मानी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें