आपने लोगों को ये कहते सुना होगा कि बुरे काम का नतीजा कभी अच्छा नहीं हो सकता लेकिन पिछले दिनों हुई इस घटना ने ये साबित भी कर दिया।
क्रेजी न्यूज 24 की खबर के अनुसार, लूटपाट की एक घटना में लूटेरा कुछ इस तरह मारा गया जिस पर आप भरोसा भी नहीं कर पाएंगे।
हैरतअंगेज! इस शख्स के हैं दो लिंग
दरअसल, हुआ कुछ यूं कि बंदूक से गोली निकली और लूट के शिकार हुए शख्स के माथे से टकराते हुए लुटेरे को जा लगी।
सैन फ्रांसिस्को में ये शख्स आराम से टहल रहा था। तभी लड़कों के एक समूह ने उसका पीछा किया और उसके पास पहुंचकर उसे सबकुछ उनके हवाले करने को कहा।
उन लड़कों में से एक ने उस शख्स पर बंदूक तान दी और दूसरा उसकी जेब से पैसे निकालने लगा।
बच्चे ने फाड़ डाली मां-बाप की जिंदगीभर की कमाई
तभी पिस्तौल ताने उस शख्स ने उस पर गोली दाग दी। गोली उसके चेहरे से लगते हुए उन लुटेरे लड़कों में से एक को जा लगी।
पुलिस ने गोली चलाने वाले इस शख्स को अपने ही साथी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बाकी लुटेरे वहां से भाग निकलने में कामयाब रहे।
ऐसा प्रेमी जोड़ा, जिसे 3,500 सालों से जुदा नहीं कर सका कोई
हालांकि गोली छूने से पीड़ित शख्स भी घायल हुआ है लेकिन उसकी हालत चिंताजनक नहीं है। पकड़ा गया लुटेरा नाबालिग है इसलिए पुलिस ने उसकी फोटो और नाम उजागर नहीं किया है।