फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और वो कपड़े उतार कर चलाने लगा बाइक

Sat, 17 Nov 2012 12:06 PM IST
कोट्टायम।
विज्ञापन
विज्ञापन
केरल के कोट्टायम में 30 वर्षीय एक व्यक्ति निर्वस्त्र होकर करीब एक घंटे तक मोटरसाइकिल से ईधर उधर चक्कर लगाता रहा और बाद में उसे पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने रोका। भीड़भाड़ वाले के के रोड इलाके में कुछ लोगों ने उसे मोटरसाइकिल पर बिल्कुल निर्वस्त्र जाते हुए देखा। वह भीड़ में तेजी से निकलने की कोशिश कर रहा था। उसी दौरान कुछ लोगों ने उसके निर्वस्त्र होने की सूचना पुलिस को दे दी। लोग और पुलिस उसे देख देखकर परेशान हो रहे थे लेकिन वह बेपरवाह होकर मोटरसाइकिल चलाता रहा।
विज्ञापन


जब वह वहां से निकलकर उप नगरीय इलाके में पहुंचा तब उसे एक बंद रेलवे गेट पर रोका गया। हालांकि उसने वहां से भी निकलने की कोशिश की लेकिन सड़क के सही दशा में नहीं होने की वजह से नहीं निकल पाया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया और वह उसे थाने ले गई। जब उसे हिरासत में लिया गया, तब उसने उसका विरोध नहीं किया। वह मानसिक रूप से अवसादग्रस्त जान पड़ता है। उस पर अश्लीलता कानून और केरल पुलिस कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें