फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना विमान के ही घूम ली पूरी दुनिया

Thu, 29 Nov 2012 11:25 AM IST
लंदन।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे में जब लोग दिल्ली से मुंबई जाने के लिए प्लेन का इस्तेमाल करते हैं, एक शख्स ने पूरी दुनिया की सैर बगैर प्लेन के कर डाली। बस, टैक्सी और ट्रेन की सहायता से इस शख्स ने पूरी दुनिया के 201 देश घूम लिए। ये कारनामा करने वाले ब्रिटिश नागरिक ग्लोबेटरोटर ग्राहम ह्यूज ने इस दौरान विमान का प्रयोग नहीं किया। बिना विमान और बेहद कम पैसों में दुनिया की सैर कर के ह्यूज ने एक अनोखी मिसाल कायम की है।
विज्ञापन


‘डेली मेल’ के अनुसार एडवेंचर के शौकीन 33 वर्षीय ग्राहम ह्यूज ने 1,426 दिन में 2,56,000 किलोमीटर का सफर तय कर 201 देशों का दौरा किया। ह्यूज ने अपना सफर एक जनवरी 2009 को अपने पैतृक नगर लिवरपूल से शुरू की थी और उन्होंने इस यात्रा का अंत सबसे नवजात देश दक्षिणी सूडान की राजधानी जूबा में किया है।

उन्होंने बस, ट्रेन और टैक्सी के अलावा अपनी काफी यात्रा पैदल भी तय की। उन्होंने खुले समुद्र को पार करने के लिए खुली नाव का इस्तेमाल किया। ह्यूज को एक हफ्ते तक कांगों की जेल में भी रहना पड़ा क्योंकि वहां उन्हें जासूस समझ लिया गया था।
विज्ञापन


इस लंबी यात्रा के 1426 दिनों के दौरान ग्राहम ह्यूज ने संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों के अलावा ताइवान, वेटिकन, फलस्तीन, कोसोवो और उत्तरी अफ्रीका के क्षेत्र पश्चिमी सहारा की सीमाओं को पार किया। उन्होंने क्रिश्चियन साइंस मानिटर को बताया कि मैं यात्रा से प्यार करता हूं और जानना चाहता था कि एक व्यक्ति एक जूते की कीमत पर यात्रा कर सकता है। मैं जानना चाहता था कि दुनिया कुछ बड़ी नहीं है और न डरावनी जगह है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें