फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूज: अब ठंडी ही रहेगी आपकी बीयर

Thu, 23 May 2013 12:35 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या आप बीयर पीने के शौकीन हैं...? अगर हां, तो हो सकता है कि ये खबर पढ़ते ही आप उछल पड़ें। बाजार में अब एक ऐसा गैजेट आ गया है जो आपकी बीयर को कभी गर्म नहीं होने देगा।
विज्ञापन


आप सोच रहे होंगे इसमें नया क्या है...? फ्रिज भी तो यही काम करता है। दरअसल इस गैजेट का खासियत है इसका ठंडा करने का तरीका। ये गैजेट बीयर की बोतल को ठंडा करने के बजाय बीयर को ठंडा करती है। यानी की इसका असर बाहरी न होकर अंदरूनी है।

ऑरलैंडो स्थित कॉर्कीकल नाम की कंपनी ने ये कारगर गैजेट बनाया है। जिसे 'द चिल्सनर' नाम दिया गया है। इसे आसानी से बीयर की बोतल में डाला फिट किया जा सकता है।
विज्ञापन


कंपनी ने इसे बनाते समय आकार का विशेष ध्यान रखा है ताकि यह किसी भी साइज की बोतल में फिट हो सके। कंपनी का दावा है कि इस गैजेट से ठंडी की गई बीयर आखिरी घूंट तक ठंडी बनी रहती है।

इतना ही नहीं ये बीयर के ओरिजनल टेस्ट को भी मरने नहीं देता है। उम्मीद की जा रही है कि ये गैजेट इस साल जून तक बाजार में बिकने लगेगा।

कंपनी के अधिकारी किम मिलर के अनुसार, ये गैजेट खासतौरपर बीयर के शौकीनों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, क्योंकि गर्म बीयर पीने से बुरा शायद ही कुछ होता हो।
विज्ञापन


लोग बीयर आराम और सुकून के लिए पीते हैं लेकिन गर्म बीयर उनके लिए किसी बोझ से कम नहीं होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें