फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 ऐसे होटल जिनकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने शहर से बाहर तो आप कई बार गए होंगे। कई ऐसी जगहों पर भी गए होंगे जहां आपका कोई रिश्तेदार नहीं रहता होगा और आपने रात बिताने के लिए होटल में बुकिंग कराई होगी।
विज्ञापन


होटल तो आपने ढेरों देखे होंगे और लोगों से कई होटलों के बारे में सुना भी होगा। लेकिन इन होटलों की कल्पना भी आपने नहीं की होगी।

कार्ड से बना होटल

ये होटल 2 लाख कार्ड कीज से बना है। होटल की बिल्डिंग, कमरे और तो और यहां के टॉयलेट भी कार्ड कीज से बने हैं। इस अनूठे होटल को ब्रायन बर्ग ने बनाया है। कार्ड का होटल बनाने की वजह से उनका नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

चॉकलेट का होटल

कार्ल लैगरफेल्ड ने इस होटल को डिजाइन किया है, जो पूरी तरह से चॉकलेट से बना हुआ है। इसे बनाने में खास किस्म की 10.5 टन चॉकलेट का इस्तेमाल किया गया है।

बालू का होटल

यह होटल बहुत आरामदायक है। यहां सूरज की खिली-खिली रोशनी है और समुद्र किनारे सोने का मजा है। ब्रिटेन का ये होटल केवल बालू से बना अपने तरह का एकमात्र होटल है। यहां खुले कमरे हैं, जहां आप अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने जा सकते हैं।

नमक का होटल

सॉल्ट पैलेस पूरी तरह से सॉल्ट ब्‍लॅक्स को जोड़कर बलाया गया है। बोल्विया का ये होटल नमक से बना एकमात्र होटल है।

होटल की दीवारें सॉल्ट ब्लॉक से बनाई गई हैं। खास बात ये है कि इसे जोड़ने में सीमेंट का इस्तेमाल नहीं किया गया है। बारिश के मौसम में इस होटल का खास ध्यान रखा जाता है और नए ब्लॉक्‍ लगा दिए जाते हैं।
विज्ञापन

वाइन केक से बना है ये होटल

फ्रांस की वाइन की तो बात ही कुछ और है। लेकिन सोचिए अगर आपको वाइन केक से बने होटल में रात बिताने का मौका मिले तो?
स्विट्जरलैंड का ये होटल पूरी तरह से वाइन केक से तैयार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें