फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उसके खौफ का ऐसा असर कि ट्रेन छोड़कर भागे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन के सफर पर लोग रास्ते में गुजरते हुए स्टेशन और वादियों को देखने की उम्मीद रखते हैं।
विज्ञापन


एक ऐसे ही सफर की उम्मीद से ऐसे ही कई लोग उस दिन ट्रेन पर चढ़े थे।

उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि मंजिल तो दूर वो लोग तो आधी दूरी भी नहीं तय कर पाएंगे।

पता चला कुछ है

सफर का अभी कुछ वक्त बीता ‌ही था कि लोगों को ट्रेन की एक बोगी में सांप के होने का पता चला।

जैसे ही लोगों को इस उड़ती खबर के सच होने का पता चला, सभी लोग बुरी तरह से डर गए। सांप कहीं काट न दे, इस डर से ट्रेन में सवार सभी 450 लोगों ने तुरंत ट्रेन से उतरने की सोची।

इसके लिए पहले उन लोगों ने ट्रेन रूकवाई और फिर उतर गए। बाद में पुलिस ने ट्रेन के एक बोगी के कोने में बैठे सांप को हटाया भी लेकिन तब तक सभी लोग जा चुके थे।

विज्ञापन

पकड़ ली दूसरी ट्रेन

स्विटजरलैंड के बर्न से बसेल तक जाने वाली ये ट्रेन जब रूकी तो सांप के डर से सभी 450 लोग भी उतर गए।

सांप वाली ट्रेन से उतरते ही सभी लोगों ने वहां से दूसरी ट्रेन को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि वो सांप ब्लैक गार्टर प्रजाति का है और वो जहरीला भी नहीं था।

बस लोगों के सांप की दहशत ने उन्हें ट्रेन से उतरवा दिया और उन्हें बीच सफर में कोई और ट्रेन लेनी पड़ी।

ये क्या! चल रहा था पीरियड पेन, लेकिन हो गया बच्चा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें