फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल का बच्चा, रोज पीता है 20 लीटर पानी

Wed, 08 May 2013 05:20 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
आप दिन भर में कितना पानी पी सकते हैं। पांच ग्लास, दस ग्लास या हद से हद पंद्रह गिलास। लेकिन चार साल का एक बच्चा दिन भर में बीस लीटर पानी पीता है। इतना पानी पीना इस मासूम का शौक नहीं बल्कि मजबूरी है।
विज्ञापन


डेली मेल के अनुसार मेनचेस्टर का डोमिनिक बेवस्टर दिन में करीब बीस लीटर पानी पी जाता है। इस बच्चे को किडनी से जुड़ी एक दुर्लभ बीमारी 'नेफ्रोजेनिक डाइबिटीज' है।

25 हजार में किसी एक बच्चे को होने वाली ये बीमारी इतनी जटिल है कि इसके चलते शरीर का वाटर रेगुलेटिंग सिस्टम बेहद कमजोर हो जाता है और पीड़ित को हर वक्त प्यास महसूस होती है।
विज्ञापन


केवल पानी पीने से ही काम चल जाए तो ठीक लेकिन डोमिनिक को बेहद कम नमक वाला खाना मिलता है।

चटपटे स्नेक्स को देखकर बच्चे का मन कितना भी मचले लेकिन वो इसका स्वाद नहीं चख सकता।


डॉक्टरों का कहना है कि वयस्क होने पर बच्चे को ढेर सारा पानी पीने की मजबूरी से छुटकारा मिलेगा।

वयस्क होने पर ही बच्चे की किडनी बदली जा सकेगी लेकिन तब तक ढेर सारा पानी पीना उसकी मजबूरी है।

डोमिनिक की मां केटी बेवस्टर के अनुसार डोमिनिक के जन्म के तुरंत बाद उन्हें महसूस हुआ था कि कुछ गड़बड़ है।डॉक्टरों के अनुसार डोमिनिक की बाईं किडनी का मात्र दस फीसदी हिस्सा ही काम कर रहा है।

केटी का कहना है कि बीमार होने के बावजूद डोमिनिक काफी समझदार है। वो दिन में 20 लीटर से भी ज्यादा पानी पीता है और 30 से 40 बार टॉयलेट जाता है। लेकिन इसके बावजूद वो चिड़चिड़ा नहीं होता। लोगों के पूछने पर डोमिनिक बताता है कि उसे किडनी की प्रॉब्लम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें