फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ इस तरह मॉल में मच गई 'आफत'

Thu, 27 Dec 2012 01:36 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ लोग ज्यादा अच्छा करने के चक्कर में आफत मोल ले लेते है। कुछ ऐसा ही शंघाई के एक मॉल में हो गया जब मॉल में रखा 33 टन का ग्लास टैंकर फट गया और मॉल समुद्र बन गया। मॉल में शार्क और कछुओं से भरा ये ग्लास टैंक इस तरह फटा कि कई लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन


चीन के शंघाई प्रांत में ओरिएंट मॉल के बीचों बीच 33 टन ग्लास का शार्क टैंक बनाया गया था। डेल मेल में आई रिपोटज्ञ के अनुसार मॉल का ये टैंक इसके प्रमुख आकर्षणों में से एक था और काफी भीड़ ये टैंक देखने आती थी। इसमें खतरनाक लैमन शार्क समेत कई छोटी बड़ी मछलियां और कछुए डाले गए थे। लेकिन एकाएक टैंक फट गया और पूरे मॉल में बाढ़ सी आ गई।

कहा जा रहा है कि ग्लास टैंक फटने से कांच के टुक़ड़े लोगों को जा लगे। इसमें 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। जैसे ही टैंक फटा आस पास के लोगों के शरीर में ग्लास के टुकड़े फंस गए। यही नहीं टैंक में तैर रही मछलियां और कछुओँ की भी जिंदगी खतरे में आ गई। चश्मदीद बता रहे हैं कि एक समय तो मॉल में लोगों के साथ साथ कछुए और मछलियां तैर रही थी।
विज्ञापन


हालांकि सुरक्षा एजेंसियां टैंक के फटने का सही कारण अभी तक पता नहीं कर पाई हैं लेकिन कहा जा रहा है कि तापमान में एकदम से भारी कमी आने के कारण टैंक ढह गया। बताया जा रहा है कि दो साल पहले नेशनल डे के मौके पर ये टैंक बनाया गया था और तभी से काफी लोकप्रिय था। मॉल मैनेजमेंट के अधिकारियों का कहना है कि वो भविष्य में कभी भी मॉल में एक्वेरियम या टैंक नहीं बनाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें