फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगते हैं बच्चे लेकिन उम्र है 21 साल

Wed, 03 Jul 2013 05:59 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकतर बच्चों का रंगरूप और डीलडौल अपने माता-पिता से मिलता जुलता है और भाई बहन भी कई बार एक जैसे दिखते हैं लेकिन निक स्मिथ अपने परिवार से बिल्कुल अलग हैं।
विज्ञापन


जॉर्जिया की राजधानी अटलांटा में रहने वाले निक स्मिथ की लंबाई महज 35 इंच (लगभग तीन फुट) है जबकि उनके दोनों भाई लंबाई में 6.5 फुट हैं।

21 साल के निक स्मिथ भले ही बालिग (21 साल) हो गए हों लेकिन उनकी लंबाई एक तीन साल के बच्चे के बराबर है।

उस पर हैरानी वाली बात यह भी है कि निक के दोनों भाई 18 साल के लेवी और 24 साल के ट्रेविस की लंबाई औसत से अधिक है।

लेवी का कहना है कि वे निक के साथ कभी-कभी मजाक भी करते हैं कि निक की लंबाई उन्होंने चुरा ली है।

दरअसल निक को ओस्टियोडाइसप्लास्टिक प्रिमोरडीयल ड्वारफिज्म, टाईप 2 नाम की दुर्लभ बीमारी है जिसके कारण उनकी लंबाई उम्र के अनुसार बढ़ नहीं पा रही है।

इस बीमारी के चलते निक की जान को खतरा भी बना रहता है। डॉक्टरों का कहना है कि इस बीमारी से ग्रस्त लोगों की उम्र बहुत कम होती है। कई बार तो पीड़ित निक की उम्र तक भी नहीं पहुंच पाते।

निक के माता-पिता उनका इलाज कराने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। निक की मां का कहना है कि जितना भी समय बचा है, परिवार निक को सारी खुशियां देना चाहता है।

उनका कहना है कि निक बहुत खुशमिजाज है। उनका शरीर छोटा होने पर भी काफी मजबूत है। वह अकसर एक हाथ से पुशअप्स कर लड़कियों को आकर्षित करने की कोशिश भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें