फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब ताबूत के अंदर से आई 'औरत की आवाज'

Sat, 02 Feb 2013 12:26 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौत एक शाश्वत सत्य है। लेकिन कभी कभी कुछ लोग इसे भी धोखा दे डालते हैं। ऐसा ही कुछ 101 साल की दादी मां के साथ हुआ जो ताबूत में दफनाने के बाद भी जी उठी। ताबूत के अंदर से दादी की आवाज सुनकर अंतिम संस्कार में पहुंचे लोग अचंभे से भर उठे।
विज्ञापन


metro.co.uk के मुताबिक मामला चीन के गुआंगडोंग प्रांत का है। यहां 101 की महिला पेंग जिंहुआ की मौत हो गई। पेंग के परिजनों ने देखा कि दादी मां आंगन में पड़ी हुई हैं और उनकी सांस भी नहीं चल रही है। प्राथमिक इलाज के बाद पेंग को मृत घोषित कर दिया और घरवाले विलाप करने लगे। दो महिलाओं ने निर्जीव पेग को नहलाया और साफ सुथरे कपड़े पहनाए। इसके बाद पेंग को ताबूत में लिटाया गया और ताबूत को लेकर चलने की तैयारियां शुरू हो गई।

घर लोगों से भरा पड़ा था और ताबूत को उठाया ही जा रहा था कि ताबूत के अंदर से आवाज आई। लोग भयभीत होने के साथ साथ अचंभित भी थे। ताबूत खोला गया तो दादी मां अंदर जीवित थी। पेंग पूछने लगी कि उनका घर इतने लोगो से क्यों भरा पड़ा है।
विज्ञापन


स्थिति जानने के बाद पेंग ने कहा कि वो काफी खुशनसीब हैं कि उन्हें और जिंदगी जीने को मिली है। इतना ही नहीं उन्हें यह भी पता चला है कि कितने सारे लोग उनसे प्यार करते हैं। वाकई, पेंग तो बहुत खुशकिस्मत निकलीं। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें