सुजुकी मोटर्स ने ऑटो एक्सपो के दौरान 3 पावरफुल बाइक्स और 1 शानदार स्कूटर को पेश किया। कंपनी ने प्रीमियम सेगमेंट में भी अपनी बाइक लॉन्च की, इस बाइक का नाम है 'वी स्टॉर्म 1000' है।
दूसरी बाइक को 'गिक्सर और तीसरी को 'इना जुमा' के नाम से पुकारा। इसके अलावा लड़कियों के लिए खास एक लेट्स (Lets) नाम का एक स्कूटर भी पेश किया गया।
सुजुकी वी स्टॉर्म 1000
प्रीमियम बाइक वी स्टॉर्म की खासियतें:
इंजन- 4 स्ट्रोक वाला लिक्विड कूल इंजन, इलेक्ट्रॉनिक एग्निशन
पावर- 1000 सीसी
ब्रेक्स- फ्रंट ब्रेक, डिस्क ब्रेक, फ्रंट में ट्विन ब्रेक
लंबाई- 2.28 मीटर की, चौड़ाई- 865 मिलीमीटर
ग्राउंड क्लीयरेंस- 165 एमएम
वजन- 228 किलो
फ्यूल टैंक कैपेसिटी- 20 लीटर
डिस्प्लेसमेंट- 1037 सेमी क्यूब
कंपनी ने इस बाइक को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत 14.5 लाख रुपए तय की है।
गिक्सर (Gixxer) बाइक:
सुजुकी गिक्सर को बॉलीवुड के सुपर और कंपनी के ब्रांड एंबेसडर सलमान खान ने पेश किया है।
कंपनी ने इस बाइक में एंडवास सिंगल सिंलेडर इंजन का इस्तेमाल किया है। जिसमें कंपनी ने SEP (सुजुकी ईको परफॉर्मेंस) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।
इंजन- 4 स्ट्रोक का एक सिलेंडर वाला एयर कूल इंजन
कीमत- लगभग डेढ़ लाख रुपए
डिस्प्लेसमेंट- 155 सेमी क्यूब
स्टार्ट- इलेक्ट्रिक और किक दोनों
पावर- 155 सीसी
ब्रेक- फ्रंट डिस्क ब्रेक, रियर में ड्रम ब्रेक
कंपनी का दावा है इस बाइक में एसईपी (SEP) टेक्नॉलजी है, जो रनिंग परफॉर्मेंस को बेहतर बनाती है. इसका एक्सीलेरेशन भी अच्छा है।
इना जुमा (INAZUMA) की विशेषताएं
इंजन- 4 स्टोक 2 सिलेंडर, लिक्विड कूल इंजन, इलेक्ट्रॉनिक इग्निशन
पॉवर- 250 सीसी
डिस्प्लेसमेंट- 248 सेमी क्यूब
ब्रेक व टायर- डिस्क ब्रेक, ट्यूबलेस टायर
फ्यूल कैपेसिटी- 13.3 लीटर
वजन- 183 किलोग्राम
स्कूटर लेट्स
सुजुकी लेट्स 110सीसी स्कूटर को बॉलीवुड की अभिनेत्री परिणिती चोपड़ा ने पेश किया। सुजुकी ने परिणिती चोपड़ा को कंपनी का ब्रांड एंबेसडर चुना है।
स्कूटर लेट्स (Lets) में क्या है खास:
इंजन- 4 स्ट्रोक, एक सिलेंडर
पावर- 110 सीसी
स्टार्ट- सेल्फ स्टार्ट और मेंटनेंस फ्री बैटरी
वजन- 98 किलो
फ्यूल कैपेसिटी- 5.2 लीटर
ड्रम ब्रेक और 112.8 सेमी क्यूब का डिस्प्लेसमेंट
कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर 63 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है।