भारतीय ऑटो बाजार में टू व्हीलर्स में स्कूटर्स की मांग काफी तेज हो चुकी है। कस्टमर्स की मांग के साथ ही स्कूटर्स निर्माता कंपनियों में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ भी तेज हो चुकी है।
विज्ञापन
भारतीय बाजार में स्कूटर्स निर्माता दिग्गज कंपनियों की बात करें तो लगभग सभी कंपनियों में हर सेगमेंट में शानदार फीचर्स के साथ अपने स्कूटर्स उतारने की तैयारी कर रखी है।
जर्बदस्त होगा घमासान
टू व्हीलर्स कंपनी हीरो अपने हीरो डैश, हीरो डेयर और हीरो जेआईआर को लेकर काफी तेज हो चुकी है। होंडा ने भी एक्टिवा 125 और पीसीएक्स 125 के जरिए तैयार कर रखी है। जबकि टीवीएस स्कूटी जेस्ट, वैगो और जुपिटर के जरिए मार्चा संभालेगी, वहीं टू व्हीलर्स कंपनी यामाहा अल्फा से मुकाबला करेगी तो वेस्पा 946, वेस्पा 125 एस, पियाजियो लिबर्टी टक्टर देने को तैयार है।
हीरो में है कितना दम?
टू व्हीलर्स कंपनी हीरो अपने तीन मॉडल हीरो डैश, हीरो डेयर और हीरो जेआईआर पेश कर चुकी है। ये मॉडल 110सीसी, 125सीसी और 150सीसी सेगमेंट में होंगे।
हीरो डैश के फीचर्स की बात करें तो इसमें कंपनी ने ई-कोड की (चाबी), डुअल मोल्डिंग की जैसे फीचर्स का इस्तेमाल किया है जो इसको दूसरों से अलग बनाने का काम करते हैं।
होंडा एक्टिवा 125सीसी और स्टाइलिश
होंडा का नया लॉन्च स्कूटर होंडा एक्टिवा 125सीसी लोगों का काफी लोकप्रिय स्कूटर बन चुका है। कंपनी ने इसको और शानदार बनाने के लिए इसको नए स्टाइल के साथ पेश किया है। कंपनी ने इसमें कॉमबी-ब्रेक सिस्टम और ऑप्शनल डिस्क ब्रेक की सुविधा को शामिल किया है।
टीवीएस की स्कूटर सेगमेंट में लंबी रेंज
टीवीएस ने भी स्कूटर सेगमेंट में लंबी रेंज तैयार की है। कंपनी ने नए मॉडल में स्कूटी जेस्ट और प्रिमियम स्कूटर जुपिटर और वेगो को पेश किया है।
स्कूटी जेस्ट कंपनी के प्राइम स्कूटर स्कूटी का नई पीढ़ी का नया वर्जन है। ये 110सीसी इंजन पर काम करता है और इसको खासकर लड़कियों के लिए डिजाइन किया गया है।
यामाहा का किफायती अल्फा
यामाहा ने नया और किफायती अल्फा स्कूटर पेश किया है। यामाहा अल्फा को लड़का और लड़की दोनों चला सकते हैं। ये 113सीसी इंजन पर काम करता है और कंपनी का दावा है कि ये 62 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है।
इसमें कोई दो राय नहीं कि पियाजियो की कीमत अन्य से ज्यादा है लेकिन इसके फीचर्स भी हाई क्वालिटी के ही है। इसलिए ये देश के प्रिमियम स्कूटर सेगमेंग में पेश किया गया है।