19 मार्च यानि कल भारतीय बाजार में तीन नई कारें दस्तक देने वाली हैं इन कारों का काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। कल ये इंतजार खत्म हो जाएगा। रेनॉ, डैटसन और वॉल्वो जैसे ऑटो कंपनी अपने मॉडल लॉन्च करने वाले हैं।
रेनॉ फ्लूएंस
अगर आप रेनॉ की नई फेसलिफ्ट प्रीमियम सेडान कार फ्लूएंस का इंतजार कर रहे हैं तो ये इंतजार 19 मार्च को खत्म हो जाएगा। रेनॉ अपनी फ्लूएंस कार नए रंग-रूप और फीचर्स के साथ उतारेगी।
कंपनी ने इसमें कई नए फीचर्स भी शामिल किए हैं और इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में भी बदलाव किया है।
डैटसन गो
निसान भारतीय बाजार में अपना नया ब्रांड डैटसन लॉन्च करने वाली है। कंपनी छोटी कार कैटागरी में 19 मार्च को डैटसन गो को लॉन्च करेगी। डैटसन की पहली कार गो भारत में बिक्री के लिए तैयारी पूरी कर चुकी है।
इस शानदार कार प्री़बुकिंग महज 11 हजार रुपए में पहले ही शुरू हो चुकी है। मार्च के अंत तक इस कार की डिलिवरी भी शुरू हो जाएगी।
वॉल्वो एस80
वॉल्वो कल यानि 19 मार्च को नए अंदाज के साथ अपनी एस80 बाजार में उतारेगी। ये कंपनी के एस60 और एक्ससी60 का अपग्रेड वर्जन होगी। कंपनी ने एस80 के लुक और डिजाइन में कई बदलाव किए हैं।