एक जॉइंट प्रोजेक्ट के तहत कोडेवा और हॉजर ग्रुप के लॉट्स मोटरसाइकिल ने अपनी बाइक को पेश किया है। इस नई बाइक को हाई परफॉर्मेंस की वजह से सुपर बाइक न कहे कर हाइपर बाइक कहना बेहतर होगा।
कंपनी ने इस बाइक को लॉट्स सी-01 का नाम दिया है। इस बाइक को डैनियल सीमॉन ने डिजाइन किया है। डैनियन सीमॉन की टीम बुगाटी की बाइक को डिजाइन करने का काम भी करती है।
वॉट्सऐप के दो नए शानदार फीचर, क्या आपको पता हैं?लॉट्स सी-01 की बॉडी अन्य बाइक्स से एक दम अलग है, इसको इस तरह कवर किया गया है कि इसका फ्यूल टैंक और इंजन बॉडी एक ही मालूम पड़ा है।
पॉवर के लिए इसमें केटीएम का 1195सीसी (KTM’s 1195cc) इंजन इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इसमें 6 स्पीड गियरबाक्स और इसके फ्रंट और रियर टिवन हाइड्रॉलिक सस्पेंशन का इस्मतेमाल किया गया है।
अभी इसकी कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है लेकिन जल्द ही इस बात का भी खुलासा हो जाएगा।