फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी तकनीक कि बिना हेलमेट नहीं चलेगी बाइक

Wed, 22 Jan 2014 08:35 AM IST
अमर उजाल/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हेलमेट अब न केवल मोटरसाइकिल चालक की जान बचाने में सहायक बनेगा, बल्कि मोटर साइकिल की चोरी रोकने में मददगार बनेगा।
विज्ञापन


राजस्थान में झुंझुनूं जिले के पिलानी कस्बे में स्थित बी के बिरला आईईटी महाविद्यालय के छात्रों ने एक विशेष प्रकार का हेलमेट बनाया है। संस्थान के छात्र ऐश्वर्य माथुर.गौरव उपाध्याय एवं रवि जिन्दल की टीम ने संस्थान फैकल्टी दिनेश सोनी के निर्देशन में यह हेलमेट बनाया है।
इस तरह बढ़ाएं कार और बाइक का माइलेजइस हेलमेट में सेंसर लगे है जिनसे जुडी मोटरसाइकिल तब तक स्टार्ट नही होगी जब तक कि बाइक सवार यह हेलमेट नहीं पहनेगा। ऐसे में बाइक चलाने के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य हो जाएगा। इससे सवार को संभावित दुर्घटना के समय भी सुरक्षा मिलेगी साथ ही मोटरसाइकिल की चोरी भी रकेगी।
विज्ञापन


हेलमेट बनाने वाले दल के छात्रों ने बताया कि इसे व्यावसायिक रप देने के लिए इसको परिष्कृत कर लागत दर में कमी लाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है जिसके बाद इसकी वर्तमान लागत चार हजार रपये से घटकर एक हजार रपये हो जायेगी।
वेस्पा स्कूटर को होंडा स्कूटर से मिली चुनौतीछात्रों ने बताया कि हेलमेट एवं मोटरसाइकिल को सेंसर प्रणाली से जोडा गया है। हेलमेट पहनने पर हेलमेट में लगे उपकरण से मोटरसाइकिल को संदेश प्राप्त होगा। हेलमेट से संदेश मिलने के बाद ही मोटरसाइकिल स्टार्ट हो सकेगी।
विज्ञापन


संस्थान के मीडिया प्रभारी केशव खंडेलवाल ने बताया कि हेलमेट का निर्माण बीकेबीआईईटी के विश्वविद्यालय के साथ चल रहे एमएस साझा कार्यक्रम के तहत किया गया है। इस हेलमेट का संस्थान के निदेशक डा. पीएस भटनागर, डीन प्रो. डाडीन तथा डीन एल सोंलकी ने परीक्षण किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें