स्ट्रीट 750 सुपर बाइक लॉन्च करने के बाद अब मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी हार्ले डेविडसन ने अपने 2014 प्रोजेक्ट के तहत दो और नई बाइको को लॉन्च कर दिया है।
कंपनी ने इन बाइक को सुपरलो 1200टी (SuperLow 1200T) और लो राइड (Low Rider) के नाम से लॉन्च किया है।
SuperLow 1200T
कंपनी ने सुपरलो 1200टी में 1200सीसी वी ट्विन इंजन का इस्तेमाल किया है। इस बाइक का वजन 118 पांड से कम है, हार्ले डेविडसन की टि्वन इंजन की सबसे हल्की बाइक है। इसमें अल्मोनियम व्हील्स का इस्तेमाल किया गया है।
Low Rider
सुपरलो 1200टी मिड रेंज में टूरिंग बाइक है जो सुपरलो 1200 को थोड़ा मोडिफाई करके तैयार की गई है जबकि लो राइड एक क्लासिक बाइक है जो 70 के दशक का लुक देती है।
कीमत
कंपनी ने सुपरलो 1200टी की कीमत 11,799 डॉलर तय की है, जबकि लो राइड की कीमत 14,199 डॉलर है। बाइक की ये कीमतें अमेरीकी बाजार की हैं।