फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह! सूरज की रोशनी से चार्ज होकर चलेगी फोर्ड कार

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्यूल को बचाने के लिए ऑटो कंपनी कई तरह की कॉन्सेप्ट कारों पर काम करती नजर आई हैं। कहीं बिजली से चलाने वाली कार तो कहीं हवा से चलने वाली कार सामने आई हैं।
विज्ञापन


फोर्ड कार कंपनी ने भी इसी तर्ज पर कार बनाने का फैसला किया है। जी हां, फोर्ड ने आगामी 2014 कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो में एक ऐसी कार पेश करने वाली है जो सूरज की रोशनी से चलती है।

कंपनी अपनी नई सी-मैक्स एनर्जी प्लग इन हाइब्रिड हैचबैक कार को पेश करने वाली है।
इस तरह बढ़ाएं कार और बाइक का माइलेजइस नई कॉन्सेप्ट कार को कैलिफोर्निया के जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में तैयार किया गया है। फोर्ड सी-मैक्स सोलर एनर्जी कॉन्सेप्ट एक रेग्यूलर हाइब्रिड कार है, जिसके छत पर सोलर पैनल का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन


सी-मैक्स सोलर एनर्जी कॉन्सेप्ट कार में इस्तेमाल सोलर पैनल को फ्रैंसल लेंस के जरिए तैयार किया गया है, जो कि सूर्य के रौशनी को ग्रहण ऊर्जा का उत्सर्जन करती है।

हफ्फींगटन पोस्ट के मुताबिक फोर्ड की इस कार में ऐसे सोलर पैनल का इस्तेमाल किया गया है जो कि एक दिन में सूरज की रोशनी में उतनी ऊर्जा प्राप्त कर सकता है जितना कि किसी कार को 4 घंटे तक बिजली से चार्ज किया जा सके।
ये जानी-मानी टू व्हीलर कंपनी ला रही है अब अपनी कारफोर्ड ने पेश किया सी-मैक्स सोलर एनर्जी कॉन्सेप्ट फोर्ड सी-मैक्स सोलर एनर्जी कॉन्सेप्ट कार पेट्रोल और इलेक्ट्रिसिटी से लगभग 1,000 किमी तक का सफर करने में सक्षम है। इसके अलावा ये कार केवल बिजली से लगभग 33 किमी तक का सफर कर सकती है।
विज्ञापन


फिलहाल कंपनी अपने इस कॉन्सेप्ट पर कार्य कर रही है जो हाल ही में होने वाले कंज्यूमर्स इलेक्ट्रिनिक शो के दौरान प्रदर्शित की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें