फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 फरवरी का लॉन्च होगी नई Ford Endeavour, देखें क्या होंगे बदलाव

Wed, 20 Feb 2019 12:32 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Ford endeavour
विज्ञापन
फोर्ड इंडिया अपनी सबसे प्रीमियम एसयूवी Ford Endeavour के फेसलिफ्ट वर्जन को 22 फरवरी को लॉन्च करने जा रही है। जिसके कंपनी एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई बदलाव करेगी। बता दें, एंडेवर के वर्तमान मॉडल को 2016 में लॉन्च किया गया था, वहीं कंपनी अब तीन साल बाद कंपनी इसका नया फेसलिफ्ट वैरियंट लाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


नए फेसलिफ्ट वर्जन में नई ग्रिल, रीडिजाइन बंपर और नए हेडलैंप दिए जाएंगे। इसके अलावा इस एसयूवी में 20 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील भी शामिल होंगे। फोर्ड एंडेवर के नए फेसलिफ्ट वर्जन में डैशबोर्ड में भी कुछ बदलाव किए जाएंगे। जहां पहले इसका केबिन में बेज और ब्राउन कलर में उपलब्ध था, वह अब ब्लैक और बेज कलर में कर दिया गया है। इसके केबिन में सॉफ्ट मैटेरियल का इस्तेमाल होगा।

सबसे ज्यादा नजरअंदाज की जाने वाली कार को 6 दोस्तों ने खरीदा एक साथ


 
Trending Videos
विज्ञापन

Ford Endeavour
 इसके अलावा एंडेवर में सिंक3इंटरफेस के साथ 8.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट का फीचर होगा। हालांकि इसमें एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सिस्टम कनेक्टिविटी का फीचर नहीं होगा। इंजन की बात करें, तो 2019 फोर्ड एंडेवर में 2.2. लीटर और 3.2 लीटर का डीजल इंजन हो सकता है। साथ ही, फोर्ड बाद में नई एंडेवर को बीएस-6 इंजन 2.0 लीटर इंजन के साथ लॉन्च कर सकती है।

हालांकि इंटरनेशनल मार्केट में यह इंजन पहले से ही दो वैरियंट्स सिंगल टर्बो और ट्विन टर्बो में मौजूद है। सिंगल टर्बो इंजन 180 बीएचपी की पॉवर और 420 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं ट्विन टर्बो इंजन 213 बीएचपी की पॉवर और 500 एनएम का टॉर्क देता है। साथ ही नई फोर्ड एंडेवर में इंजन 10 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस होगा। 
अब Monthly Rent पर घर ले जाएं इलेक्ट्रिक स्कूटर, एक चार्ज में चलता है 75 किमी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें