पेट्रोल-डीजल के दाम तेजी के साथ बढ़ाते जा रहे हैं। कार-बाइक को चलाना बेहद मांगा हो चुका है। पेट्रोल-डीजल की समस्या का हल खोजने के लिए शोधकर्ता और वैज्ञानिक ईंधन के नए विकल्प तलाश रहे हैं।
इस ओर शोधकर्ताओं की टीम पानी और सूर्य की रोशनी से ईंधन बनाने के करीब पहुंच गई है। इसके लिए उन्होंने प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण कदम रखा है।
ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी रिसर्च स्कूल ऑफ बायोलॉजी के एआरसी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर ट्रांस्लेशनल फोटोसिंथेसिस के डॉ. कस्तूरी हिंगोरानी ने कहा, 'धरती पर पानी प्रचुर मात्रा में है और सूर्य से रोशनी भी भरपूर हमें मिलती रहती है। यह हम सबके लिए काफी रोमांच भरा होगा अगर हम पानी और धूप का इस्तेमाल सस्ते व सुरक्षित तरीके से हाइड्रोजन के लिए करते हैं।'