लक्जरी कार बनाने वाली जर्मनी की कंपनी ऑडी ने भारत में महंगी कारों की बढ़ती मांग को देखते हुए देश में अपने डीलरों की संख्या मौजूदा वर्ष के अंत तक संख्या 25 तक पहुंचाने की योजना बनाई है।
फिलहाल देश में ऑडी के 19 डीलर हैं। ऑडी ने बताया कि भारत महंगी कारों के बाजार के रूप में उभSर रहा है। देश में आय का स्तर बढ़ने के कारण लोग लक्जरी कारों की मांग कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भारत में ऑडी कार की स्वीकार्यता बढ़ रही है। इसलिए कंपनी ने 2012 के अंत तक अपने डीलरों की संख्या 25 तक पहुंचाने की योजना बनाई है। नए डीलर उभरते हुए महानगरों और द्वितीय श्रेणी के शहरों में बनाए जाएंगे।