फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2014: भारत में आईं ये सस्ती और दमदार बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत विश्च का सबसे बड़ा दो पहिया वाहन बाजार है। यहां नियमित रूप से रोजमर्रा के कामों में कम्यूटर बाइक का इस्तेमाल सबसे अधिक किया जाता है। यही कारण है कि इन बाइक का बाजार में 70 फीसदी कब्जा है।
विज्ञापन


इस सेगमेंट 100-125 सीसी पावर वाली मोटरसाइकिलों को शामिल किया जाता है। अधिकतर बाइक कंपनी सबसे ज्यादा इस सेगमेंट में ही बाइक उतारती हैं।

हम यहां 100-125 सीसी इंजन वाली ऐसी मोटरसाइकिल की चर्चा कर रहे हैं जिनको साल 2014 में नई बाइक लॉन्च या नए अपग्रेड मॉडल के तौर पर भारतीय बाजार में उतारा गया है।

स्पलेंडर आईस्मार्ट

हीरो मोटोकार्प लिमिटेड ने आई3एस (आइडल स्टॉप एंड स्टार्ट सिस्टम) टेक्नोलॉजी पर अपनी नई बाइक स्पलेंडर आईस्मार्ट को उतारा।

स्पलेंडर आईस्मार्ट की खास बात ये है कि आई3एस टेक्नोलॉजी में जब बाइक खड़ी होती है, तो इंजन ऑटोमै‌टिकली बंद हो जाता है। बाद में इसे सिर्फ क्लच दबाकर दोबारा शुरू किया जा सकता है।

स्पलेंडर आईस्मार्ट 100सीसी एयर कूल्ड, 4 स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर ओएचसी इंजन पर काम करती है। साथ ही इसको कई शानदार रंगों में पेश किया गया है।

कंपनी ने स्पलेंडर आईस्मार्ट बाइक की कीमत 47,250 रुपए (दिल्ली एक्सशोरूम) तय की है।

एचएफ डीलक्स ईको

इंट्री लेवल सेगमेंट में हीरो मोटोकॉर्प अपनी एचएफ-डीलक्स का अपग्रेड मॉडल एचएफ डीलक्स ईको लॉन्च किया है।

हीरो एचएफ डीलक्स ईको में 97.2सीसी, एयर कूल्ड, 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर, ओएचसी इंजन का इस्तेमाल किया है।

कंपनी ने हीरो एचएफ डीलक्स ईको की कीमत 44,500 रुपए (दिल्ली एक्स शोरूम) तय की है।

हीरो स्पलेंडर प्रो क्लासिक

नई हीरो स्पलेंडर प्रो क्लासिक नई दिल्ली में ऑन रोड कीमत 48,650 रुपए है। इस रेंज में स्पलेंडर प्रो क्लासिक 100सीसी में हीरो मोटोकॉर्प का टॉप मॉडल है।

हीरो स्पलेंडर प्रो क्लासिक क्रूजर और कम्यूटर बाइक्स का मिलजुला रूप है। इसका रियर को देखने पर आपको बुलेट की याद आएगी, जो काफी आकर्षक और स्टाइलिश है। इसकी सीट रॉयल एनफील्ड कॉन्टीनेंटल जीटी535 से मिलती-जुलती है।

हीरो मोटोकॉर्प प्रो स्लासिक में सिंगल पीस सीट, राउंड हेडलाइट और रियर व्यू मिरर, स्पॉक व्हील्स, राउंड शेप्ड डेशबॉर्ड जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी इस स्टाइलिश बाइक में 92.2 सीसी, सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है जो 7.7 बीएचपी का पावर और 8.4 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। ये बाइक 4 स्पीड गियरबॉक्स पर है।

हीरो पैशन प्रो टीआर

कंपनी ने हीरो पैशन प्रो टीआर को 51,550 रुपए की कीमत (दिल्ली एक्स शोरूम) पर उतारा है।

हीरो पैशन प्रो टीआर पिछले वर्जन हीरो पैशन प्रो का अपडेट मॉडल है जिसमें कंपनी ने कई कॉस्मैटिक और सुरक्षा को लेकर बदलाव किए हैं। कंपनी ने इसके आकार और पावर इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है।

हीरो पैशन प्रो टीआर 97.2सीसी, एयर कूल्ड मील और 4 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ काम करती है। हीरो पैशन प्रो टीआर 7.7बीएचपी अधिकतम पावर और 8.04एनएम टॉर्क देने में सक्षम है।

नई पैशन प्रो टीआर स्पोर्ट्स रेड, इलेक्ट्रिक ब्लू और ब्लैक के साथ स्पोर्ट्स रेड तीन रंगों उपलब्ध होगी।

नई हीरो पैशन प्रो टीआर में डिस्टेंक्टिव ऑन/ऑफ-रोड लुक दिया है जिसके लिए इसमें ऑफ-रोड टायर, हेडलैंप ग्रिल, स्टाइलिश फ्रंट मर्डगार्ड, फ्यूल टैंक पेड, टायर हगर और बाश प्लेट के साथ-साथ हेंड गार्ड्स, नई स्टाइल वाले मिरर और हेंडल बार्स दिए हैं।

होंडा सीडी 110 ड्रीम

दुपहिया वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर्स इंडिया ने ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पैठ मजबूत बनाने के लिए अपनी सबसे सस्ती मोटरसाइकिल सीडी 110 ड्रीम पेश की।

कंपनी का दावा है कि होंडा सीडी ड्रीम में ईको टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जो तेल की खपत को कम करने का काम करती है। ये 74 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देने में समक्ष है।

इंजन की बात करें तो इसमें 110सीसी, एयर कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो 8.3पीएस पावर और 8.6 टार्क जनरेट करता है।

दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत होंडा सीडी ड्रीम 110 बेस मॉडल की कीमत 41,100 रुपए है। होंडा सीडी ड्रीम 110 की ये कीमत ड्रीम नियो से करीब 1000 रुपए कम है।

होंडा ड्रीम 110सीसी तीन अलग-अलग शेड्स रेड स्ट्रीप के साथ ब्लैक ब्लू स्ट्रीप के साथ ब्लैक और ग्रे स्ट्रीप के साथ ब्लैक में मौजूद है।

टीवीएस स्टार सिटी प्लस

टीवीएस ने अपनी नई बाइक टीवीएस स्टार सिटी प्लस को मॉर्डन स्टाइल, शानदार परफॉर्मेंस और कंफर्ट फीचर्स के साथ पेश किया है।

टीवीएस स्टार सिटी प्लस की कीमत 41,500 से 44,500 रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) तय की गई है।

कंपनी ने इसमें 110 सीसी डीएलआई तकनीक वाला इंजन इस्तेमाल किया है। जो 8.1 बीएचपी का पावर और 8.1 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। ये 5 स्पीड गियरबॉक्स पर काम करती है।

टीवीएस सिटी प्लस की अधिकतक स्पीड 90 किमी प्रति घंटा है। ये 7.6 सेकेंड में 60 किमी की रफ्तार पकड़ सकती है।

कंपनी का दावा है कि टीवीएस स्टार सिटी प्लस बाइक 86 किमी प्रति लीटर माइलेज देने में सक्षम है। ये बाइक स्कारलेट, ऑस्कर ब्लैक, शो स्टॉपर ब्लू और टाइटेनियम ग्रे रंगों में मौजूद है।

महिंद्रा सेंचुरो एन1

महिंद्रा की शानदार माइलेज बाइक सेंचुरो को एक बार फिर पहले से कम कीमत पर स्पेशल एडिशन के रूप में लॉन्च किया गया।

कंपनी ने नई सेंचुरो को सेंचुरो एन1 के नाम से बाजार में उतारा है। इस बाइक कीमत 46,450 रुपए है। कंपनी ने सेंचुरो एन1 वैरियंट से कुछ फीचर्स जैसे डिजिटल क्लस्टर, डिस्टेंस टू इंपिटी और सर्विस इंडिकेटर को हटा दिया है।

सेंचुरो एन1 में की-लाइट सहित फ्लिप-की, एंटी थेफ्ट अलार्म, फाइंड-मी लैंप्स, गाइड लैंप्स आदि खूबियां शामिल हैं।

ये सेंचुरो की तरह 4 स्ट्रोट, 110 सीसी इंजन का एमसीआई-5 इंजन, 0.60 किमी की रफ्तार 8.85 सेकंड में, 85.2 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार, 85.4 किमी प्रति लीटर का माइलेज फीचर्स के साथ काम करती है।

महिंद्रा सेंचुरो रॉकस्टार

महिंद्रा टू व्हीलर्स कंपनी ने महिंद्रा सेंचुरो का एक और नया वर्जन 'महिंद्रा सेंचुरो रॉकस्टार' के तौर पर उतारा। इसकी कीमत 43,680 रुपए (एक्स शोरूम, दिल्ली) है।

ये पहले से मौजूद बाइक का हल्का वर्जन है जो चुनिंदा शहरों में उपलब्‍ध होगा। कंपनी ने इस बाइक में नए कलर और रॉकस्टार सिग्नेचर ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा कंपनी ने कई फीचर्स कम भी किए हैं।

नई महिंद्रा सेंचुरो रॉकस्टार में आपको डिजिटल डैश, रिमोट की, एंटी थेफ्ट और स्टाइलिश इंजन काउल नहीं मिलेगा।

इसके अलावा इसके ‌डाइमें‌शन और परफॉर्मेंस के पिछले मॉडल जैसा ही रखा गया है।

ये सेंचुरो की तरह 4 स्ट्रोट, 106.7 सीसी इंजन का एमसीआई-5 इंजन, 0.60 किमी की रफ्तार 8.85 सेकंड में, 85.2 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार, 85.4 किमी प्रति लीटर का माइलेज फीचर्स के साथ काम करती है।
विज्ञापन

बजाज डिस्कवर 125 एम

बजाज ने अपनी नई डिस्कवर 125 एम को लॉन्च किया है। बजाज डिस्कवर 125 एम लेटेस्ट प्लेटफार्म पर तैयार की गई है। ये काफी हद तक डिस्कवर 125एसटी से मिलती-जुलती है।

कंपनी ने इसमें कई छोटे-बड़े बदलाव किए हैं। इसमें सीट लंबी और स्टाइलिश मिलेगी, फ्लूय टैंक पर 3डी मैटेलिक डिस्‍कवर मोनोग्राम, न्यू हेडलाइट्स, न्यू एग्जास, स्टाइलिश फुट पेज, पीछे की तरफ मोनो सस्पेंसन, चौड़े और मोटे टायर, फ्रंट डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

बजाज ने अपनी नई बाइक में 4-वाल्व DTS-i टेक्नोलॉजी के इंजन का इस्तेमाल किया है। बजाज की नई बाइक की 11.3bhp क्षमता है।

यह 76 किमी प्रति ‌लीटर का माइलेज देती है। इसकी शुरुआती कीमत 48,000 रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें