वर्ष 2015 आपके प्रेम जीवन में कईं लाभकारी पल लेकर आएगा। यदि अभी तक आपके दिल के दरवाज़े पर किसी ने दस्तक नहीं दी है, तो अब किसी खूबसूरत व्यक्ति के आने की प्रतीक्षा अवश्य करे। फरवरी में शुक्र का गोचर स्थान लेगा और इस प्रेम मास में आप अपने अन्दर उत्तेजनाएं और कामेच्छा महसूस करेंगे। इस ग्रहचाल से आप काफी सशक्त और पहले से अधिक विश्वासपूर्ण हो जायेंगे।
आपका विश्वास आपकी शक्ति बन कर सामने आएगा और बहुत सी परिस्थितियों में आपके लिए लाभकारी भी होगा। अपने रोमांटिक पहलु को उजागर कर आप अपने साथी का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल होंगे। शुक्र का प्रभाव आप पर इस कदर रहेगा कि उन्हें जिन्हें आप चाहते है, अपने दिल की बात सीधी-सीधी कहेंगे।
इधर-उधर की बातों में आप अपना समय बर्बाद नहीं करेंगे। समय के साथ-साथ आपका रिश्ता और भी गहरा होता जाएगा। कई ऐसे अवसर आएंगे जब आप अपने रिश्ते को एक नयी दिशा देना चाहेंगे।
इस वर्ष अपने प्रियजनों से भी खुशखबरी पा सकते है। आपसी संबंधों में आने वाली छोटी-मोटी अटकलों का सामना करने के लिए तैयार रहे और साथी के साथ मिल कर अपने प्यार को एक नया दर्जा दे। जब तक आप अपने प्यार को पा नहीं लेते, शुक्र ग्रह आपको सहयोग करता रहेगा और आपके भविष्य को एक नींव देकर रहेगा।
वृष राशिः इस साल प्रेम जीवन एक खूबसूरत मोड़ आएगा
जहां तक आपके जीवन में प्रेम का प्रश्न है, इस वर्ष आप अपने किसी ख़ास से अपने दिल की बात कहने से पीछे नहीं हटेंगे और उनके साथ पूरा जीवन बिताने का विचार आपके मन को घेरे रहेगा। मार्च में वृषभ राशि में मंगल के आगमन के साथ ही आप अपनी भावनाओं को लेकर और उत्तेजित और तीव्र होंगे।
आपके अन्दर छुपी गहन भावनाओं को साथी महसूस कर पाएँगे जिससे यकीनन आपके संबंधों में और भी मजबूती आएगी। यह वर्ष आपमें से कई व्यक्तियों के लिए खुशखबरी भी ला सकता है। सही समय पाकर आप में से कई व्यक्ति अपने साथी को विवाह का प्रस्ताव भी दे सकते हैं। साल के दूसरे चरण में आपका प्रेम जीवन एक खूबसूरत मोड़ लेगा, खासकर उन व्यक्तियों के लिए जिनके संबंधों में कुछ दिनों से तनावपूर्ण माहौल बना हुआ था।
अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करने की आपकी क्षमता में भी गज़ब का सुधार आएगा और आप जिन्हें छिप-छिप कर प्रेम करते है उनसे आप अपने दिल की बात आसानी से कह सकेंगे। आपके प्रयासों का सुखद परिणाम मिलने की पूरी संभावनाएँ है। इसलिए विश्वास के साथ अपनी बात खुल कर कहें। सलाह है कि जनवरी मई और सितंबर के माह में गलतफ़हमियां उत्पन्न होने के आसार हैं इसलिए इस दौरान महत्वपूर्ण फैसलें ना ही ले तो बेहतर होगा। इसके अलावा शेष वर्ष आपके लिए बहुत ही खूबसूरत रहेगा।
मिथुन राशिः विपरीत लिंग के व्यक्तियों में छाए रहेंगे
आगामी समय में आप अपने प्रेम-जीवन में बहुत ही खूबसूरत परिवर्तनों का अनुभव करेंगे। नए रिश्तें बनेंगे। पुराने रिश्तें फिर से जवां होंगे। अप्रैल में मिथुन राशि में शुक्र ग्रह के प्रवेश के साथ आपकी विनोदपूर्णता यानि दूसरों को हंसाने की क्षमता से विपरीत लिंग के व्यक्तियों का ध्यान अपनी ओर खींचेंगे।
इस दौरान आप की सम्प्रेषण कला आपको और भी आकर्षक बना देगी। हालाँकि मई और जून के माह में बुध की प्रतिगामी चाल के प्रभाव से रिश्तों में गलतफ़हमियाँ और गड़बड़ी होने के आसार है। किन्तु आप स्नेहपूर्ण रह कर अपनी सूझबूझ से इस समस्या का भी समाधान निकाल सकते है।
जून में जब बुध का यह प्रभाव समाप्त होने लगेगा तब आने वाले महीनों में आप अपने साथी के साथ एक अटूट भाव महसूस करेंगे। संभव है कि आपको उनकी तरफ से खूबसूरत प्रस्ताव भी मिले। साल के आखिरी महीनों में किसी भी घटना को बेवजह ना समझे, हो सकता है कि जाने-अंजाने में आपमें से कुछ व्यक्ति अपने जीवनसाथी से मिल जाएँ।
इस साल आप में से कुछ अपने रिश्तों को आगे बढ़ाने की इच्छा करेंगे और अपने साथी के साथ विवाहित जीवन यापन करने की सोंचे। ज्योतिषियों के अनुसार सही समय पर सही कदम लेने से सुखद जीवन की प्राप्ति होगी।
कर्कः प्रेम प्रस्ताव पाने के लिए खुद को तैयार रखे
आगामी साल आपके प्रेम जीवन के लिए एक वरदान बन कर आएगा। आप अपने संबंध में भावनात्मक स्तर पर संतुलित, सामान्य और संतुष्ट रहेंगे। असल में भविष्य में आपके संबंध में और भी स्थिरता आएगी। सिर्फ एक ही दौर है जब आपको थोड़ी बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ेगा और वह है बुध वक्री का।
इस साल बुध तीन बार विपरीत चाल चलेगा-जनवरी, मई और सितम्बर में। इसी दौरान आपके संबंधों में थोड़ी अटकलें आएंगी। इस समय आपको अपने जीवन के सकारात्मक पहलुओं की ओर ध्यान देने की ज़रुरत है, घबराने की नहीं। आप में जो कर्क व्यक्ति अभी भी अकेले है, उनके लिए इस साल इंतज़ार ख़त्म होने वाला है।
सामने से प्रेम प्रस्ताव पाने के लिए खुद को तैयार रखे और आंखें खोल कर रखे क्योंकि इन्हीं में से कोई एक आपका जीवनसाथी भी हो सकता है। ज्योतिषियों के अनुसार मई में आप बहुत भावनात्मक हो जाएँगे और चूँकि इस समय शुक्र आपकी राशि में विराजमान रहेगा और सशक्त रूप से दूसरों से खुद को जोड़ पाएँगे। इस साल ख़ास पलों में अपने प्रेम जीवन को और भी मज़बूत बनाए।
सिंह राशिः रोमांटिक जीवन का आनंद लेंगे
2015 में खासतौर पर साल के पहले चरण में आपके सामने रोमांटिक और उत्साहपूर्ण दौर आने वाला है। शुक्र ग्रह के आगमन के साथ ही जून महीने की शुरूआत ही आपके रोमांटिक जीवन में अनगिनत खूबसूरत पलों से होगी। और इसी समय आपको प्रतीत होगा कि आप प्यार में है।
आप अपने संबंध को और भी गहरा बनाने का विचार भी कर सकते है या अपने संभावित जीवनसाथी से भी मिल सकते है। प्रिय सिंह राशि, इस दौर में आप जिंदादिल और अतिसक्रिय लोगों के प्रति आकर्षित होंगे। रोमांटिक मुलाकातों में आप अपने साथी को पहल करते देख ज्यादा पसंद करेंगे।
जो सिंह व्यक्ति अकेले है उन्हें किसी ख़ास व्यक्ति से प्रस्ताव मिल सकता है। जनवरी, मई और सितम्बर में बुध की विपरीत चाल के प्रभाव में साथी से अपने दिल की बात कहना सही नहीं होगा क्योंकि इस दौरान ग़लतफ़हमियाँ होने के आसार अधिक है।
अगस्त में मंगल ग्रह आपकी राशि में शासन करेगा और इसलिए ज्योतिषियों के अनुसार यह माह सभी रोमांटिक मामलों में लाभकारी होगा। इस दौरान आप अपने साथी से अपने दिल की बात खुल कर कह सकेंगे।
कन्या राशिः कई रोमांटिक पल आपके जीवन में आएंगे
इस साल कई रोमांटिक पल आपके जीवन में आएँगे। भले ही जनवरी में बुध की प्रतिगामी चाल का प्रभाव आपके लिए इतना अच्छा नहीं रहेगा किन्तु बुध वक्री के बाद का समय आपके लिए प्यार और संबंधों के मामले में बहुत ही हितकारी होगा। प्रेम संबंधों का स्वामी ग्रह शुक्र जुलाई में विपरीत चाल चलेगा।
हालाँकि इस चाल का असर मौजूदा संबंधों पर नहीं पड़ेगा किन्तु इस समय किसी नए रिश्तें की नींव रखना उचित व लाभकारी नहीं होगा। जुलाई से सितम्बर का समय इसी ग्रहचाल से प्रभावित रहेगा और इस दौरान आप अपने पुराने संबंधों और मित्रों से संपर्क साधने के प्रयास में रहेंगे। पुराने और नए संबंधों के बीच संतुलन बनाये रखने की कशमकश में आप स्वयं को पाएँगे।
ज्योतिषियों की सलाह है कि इस समय विवाह का विचार न ही लाए तो बेहतर होगा। सितम्बर में मंगल ग्रह के आपकी राशि में प्रवेश करने के साथ ही आपके भीतर का उत्साहपूर्ण प्रेमी बाहर आने की चाह रखेगा। आप अपने साथी से पहले की तुलना में कई गुना ज्यादा प्यार करेंगे और उनकी हर छोटी-बड़ी ज़रूरतों को पूरा करेंगे।
आप में से जो व्यक्ति अभी भी अपने दिल की बात अपने साथी से नहीं कह पाए है, उनके पास यह अच्छा अवसर है खुद को व्यक्त करने का। इसी माह बुध पुनः उल्टी चाल चलेगा इसलिए सतर्क भी रहें।
तुला राशिः रोमांटिक तौर पर अपने चरम पर होंगे
आपके लिए यह साल प्यार के मामले में कई आश्चर्यजनक घटनाओं भरा रहेगा। लेकिन यह सभी घटनाएं सुखद होंगी। भले ही बुध की प्रतिगामी चाल से प्रभावित होकर जनवरी का माह आपके लिए उतना अच्छा नहीं रहेगा किन्तु शेष माह आपके लिए अनेक खूबसूरत पल आएंगे।
कई ऐसे मौके आपके सामने आएंगे जब आपको यह अहसास होगा कि आपको सच्चा प्यार हो गया है। जून महीने के प्रारंभ में शुक्र ग्रह के आपकी राशि में प्रवेश करते ही आप रोमांटिक तौर पर अपने चरम पर होंगे। वैसे ही अपने साथी के प्रति आपके रुझान के लिए आप जाने जाते है। इसलिए इस पूरे साल आप अपने संबंध में आने वाले छोटे-बड़े मुद्दों को प्रेमपूर्वक सुलझा लेंगे।
सितंबर में आप गलतफहमियों के शिकार हो सकते है। आपको यह असामान्य प्रतीत होगा क्योंकि आप सदैव शांतिपूर्ण वार्तालाप में विश्वास रखते है। ज्योतिषियों की सलाह माने तो इस माह में यह समस्याएं आप बुध के पुनः विपरीत चाल के चलने से उत्पन्न होंगी।
हालांकि यह सभी विवाद-झगड़ें अस्थायी होंगे इसलिए एक दूसरें पर आरोप लगाना सही रास्ता नहीं होगा। जैसे ही इस ग्रहचाल का प्रभाव कम होता जाएगा, आपका जीवन सामान्य गति में आएगा और पुनः सशक्त व्यक्तित्व के साथ उभर कर सामने आएंगे।
वृश्चिक राशिः नए रिश्तों की शुरुआत करने के लिए अशुभ समय
वर्ष 2015 में आपका प्रेम जीवन काफी भावुक एवं तीव्र होगा। इस साल आपकी कई रोमांटिक भेंटें होंगी जिन्हें यकीनन आप आप आनंद भी लेंगे। हालांकि साल की शुरुआत अच्छे सुर पर नहीं होगी किन्तु समय के साथ-साथ रिश्तों की खूबसूरती बढती जाएगी।
ज्योतिषियों के अनुसार बुध वक्री का दौर नए रिश्तों की शुरुआत करने के लिए सबसे अशुभ दिन होगा। इस साल बुध ग्रह जनवरी, मई और सितम्बर में अपनी उल्टी चाल चलेगा। इसलिए यदि आप अपने प्यार से अपने दिल की बात कहना चाह रहे है तो इन तीन महीनों में ऐसा कटाई ना करें। शेष महीनें आपके लिए बहुत ही खूबसूरत और सुखद रहेंगे।
असल में इस दौर में आपको अच्छे प्रस्ताव भी आ सकते है। नवम्बर में सम्प्रेषण कला का ग्रह बुध आपकी राशि में प्रवेश करेगा। यदि संबंधों में खटास है तो बातचीत कर उन्हें सुलझाने के लिए यह एकदम उपयुक्त समय है। इसी महीने आप भावनात्मक रूप से अपने साथी के साथ एक अटूट रिश्ता कायम करेंगे। अपने दिल की बात कहने के लिए यह सप्ताह भी आपके लिए बहुत ही अच्छा है।
धनु राशिः रोमांटिक स्तर पर खूबसूरत समय
जैसा कि आप थोड़े से इश्कमिजाजी व्यक्ति है वर्ष 2015 आपके लिए उत्साह से भरपूर होगा। इस साल कई मौके ऐसे भी आयेंगे जिनमें आपको लगेगा कि आपके सपने साकार हो जाएँगे। इस साल अपने प्यार का इज़हार करने में आप ज़रा भी नहीं कतराएँगे। सच्चे प्यार का अहसास आपको खुशियाँ देगा।
जनवरी में बुध की विपरीत चाल के कुप्रभाव के ख़त्म होने के बाद आपके पास ऐसे कई हितकारी पल आएँगे जिनमे आप अपने पुराने संबंधों को पुनर्जीवित करेंगे और नए संबंध कायम करेंगे। मार्च का महीना बाकी के साल के मुकाबले इतना आसान नहीं होगा क्योंकि इस दौरान शनि की प्रतिगामी चाल का प्रभाव आप पर रहेगा।
मई में पुनः बुध की उल्टी चाल का असर दिखाई देगा इसलिए इस दौरान प्यार के ज़रूरी फैसलों को रोक कर रखे। एस्ट्रोयोगी ज्योतिषियों के अनुसार इस समय कोई भी फैसला आपके हित में नहीं होगा।
बाद में, सितम्बर में बुध की यहीं ग्रहचाल फिर से आपको संयम से काम लेने के लिए प्रेरित करेगी। इन तीन महीनों के अलावा पूरा साल आपके लिए रोमांटिक स्तर पर बहुत ही खूबसूरत रहेगा।
मकर राशिः सुखद समाचारों का पिटारा
प्यार के मामलों में आप हमेशा ही गंभीर रहें है। कम समय के लिए प्रेम-प्रसंग या सिर्फ मौज-मस्ती का विचार आपके मन में कभी भी नहीं आया है। इन विलक्षणों को ध्यान में रखते हुए है, इस साल आपके पास किसी एक साथी के साथ जीवन बसाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
आप में जो पहले ही इस खूबसूरत अवसर को प्राप्त कर चुके है, वे आख़िरकार अपने जीवनसाथियों के साथ परिणय सूत्र में बंधना चाहेंगे। एकल मकर व्यक्तियों के लिए कुछ न कुछ ख़ास तो इस साल रखा हुआ है। बस अपनी आँखें बंद कर दिल की आवाज़ सुने।
ज्योतिषियों के अनुसार जिन महीनों में बुध की चाल प्रतिगामी होगी, उनमें आपको प्यार के मामले में सफलता नहीं मिलेगी। इस साल वे महीने है जनवरी, मई और सितंबर। इनके अलावा बाकी का साल आपके लिए सुखद समाचारों का पिटारा लेकर आया है। दिसंबर में आप सबसे अधिक विश्वास में होंगे क्योंकि तब बुध ग्रह आपकी राशि में शासन करेगा।
कुंभ राशिः साल आपके लिए लाभदायक होगा
नववर्ष 2015 आपके लिए वो साल जब आप सब कुछ या किसी भी चीज़ की उम्मीद कर सकते है। विस्तार से कहा जाए तो आपका प्रेम जीवन बहुत ही अप्रत्याशित है, लेकिन अच्छे के लिए ही। आकस्मिक ही आये प्रस्तावों से आपके जीवन में खुशियाँ आएगी। शुक्र ग्रह जनवरी माह में कुछ खूबसूरत प्रदान करेगा।
चूँकि यह माह बुध वक्री के दौर का भी होगा, शुक्र ग्रह का प्रभाव विपरीत चाल चल रहे बुध से कम रहेगा। समय बीतने के बाद आपके प्रेम जीवन में कई बड़े परिवर्तन हो सकते है। आप में से कुछ व्यक्ति अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाना चाहेंगे। हालाँकि सच्चा प्यार पाने के लिए ज्योतिषियों की सलाह यही रहेगी कि आपको अपने आसपास लोगों की ओर ध्यान देना होगा।
व्यक्तिगत तौर से इस साल आपके प्यार और आपसी संबंधों में मिठास आएगी। बीते मुद्दे मसलें सुलझ जाएंगे और आप अपने खोये हुए प्यार को पाने में सफल होंगे। मई और सितम्बर माह में पुनः बुध की विपरीत ग्रहचाल के प्रभाव के चलते आप साथी के साथ बातचीन में परेशानी महसूस करेंगे और इस दौरान आप दोनों के बीच गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। यह दौरान गंभीर बातों के ऊपर निर्णय लेने के सही नहीं होगा। हालाँकि बाकी का साल आपके लिए लाभदायक होगा।
मीन राशिः प्यार के मामले में भाग्यशाली वर्ष
मीन राशि, यह साल आपके सपनों और कल्पनाओं से भरा रहेगा। संभव है कि आप को ऐसे भी प्रस्ताव आये जब आप ख़ुशी में बोले कि यही तो आप चाहते थे। साल में ऐसे बहुत से दिन होंगे जो आपके लिए रोमांटिक अनुभव लेकर आएँगे। जनवरी में शुक्र ग्रह आपकी राशि में प्रवेश करेगा।
चूंकि यह मास, शुक्र ग्रह विराजमान रहेगा, आप अपने साथी से भावनात्मक रूप से एक लगाव महसूस करेंगे। इस समय अपनी भावनाओं को भी खुलकर व्यक्त कर सकेंगे। किन्तु हो सकता है कि बुध की प्रतिगामी चाल के कुप्रभाव से आप असंतुष्ट महसूस करें। मार्च से सब कुछ आपके हित में होगा।
आप नए-नए लोगों से मिलेंगे, उनसे रिश्ते कायम करेंगे। आप में से कुछ के साथ ऐसे भी कई वाक्य होंगे जब आप अपने साथी के साथ बैठकर अपने भविष्य को लेकर गहन विचार करेंगे। आप में से जो व्यक्ति काफी लम्बे समय से एक रिश्ते में हैं, वे इन दिनों विवाह के सूत्र में बंधना चाहेंगे।
जून से नवम्बर तक का समय केवल आपके बारे में ही होगा। इसलिए ज्योतिषियों के अनुसार साल का पहला चरण आपके लिए रोमांटिक स्तर पर बहुत ही भाग्यशाली रहेगा।