फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल 7 अप्रैल से 13 अप्रैल तक

विज्ञापन
विज्ञापन
इस सप्ताह जीवन के प्रति आपका सकारात्मक रवैया रहेगा, जिससे आपको आनंद, सुख व प्रेम प्राप्त होगा। आप की कार्य पद्धति में इसका प्रभाव साफ देखने को मिलेगा। आप अपने समय का सदुपयोग कर कुछ रचनात्मक कार्य कर सकते हैं।
विज्ञापन


आर्थिक लाभ की संभावना है। आप मन ही मन में किसी गहरे विचार में अटके रहेंगे, लेकिन आप इन परिस्थितियों का सामना करके इसमें से बाहर निकल सकेंगे।

इस समय के दौरान आप आंतरिक तौर पर ज़्यादा मजबूत बनेंगे और इसका लाभ आपको मेष राशि के जातक होने के तौर पर किस तरह लेना है, यह अच्छी तरह से पता है।

वृषभ : सप्ताह आपके लिए फायदेमंद है

इस समाप्त आपको परिवार से सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस समय आप धार्मिक क्षेत्र में बहुत कुछ सीख सकते हैं, जैसे ज्योतिष, रेकी, योग आदि। इस समय आप धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं।

नयी भाषा सीखने की आपको आंतरिक प्रेरणा होगी। सप्ताह के मध्य और अंतिम चरण में आप स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठा पाएंगे। मित्रों और पड़ोसियों के साथ छोटा प्रवास या पिकनिक की योजना बनाएंगे।

आपके मित्रों के साथ आप एसएमएस, फेसबुक या वॉट्सएप जैसे संचार के माध्यमों द्वारा सम्पर्क में रहेंगे, ऐसी संभावनाएँ गणेशजी देख रहे हैं। यह सप्ताह आपके लिए फायदेमंद है।

मिथुन : आर्थिक फायदे की संभावना है

इस सप्ताह आप के जीवन में चमत्कार हो सकता है। आपकी व्यक्तिगत छवि सुधरेगी। नयी चुनौतियों का डट कर सामना करेंगे। सप्ताह मध्य बहुत ही मजेदार रहेगा एवं सुख और वैभव के साधन जुटाएंगे।

आर्थिक फायदे की संभावना है। घर में नया मेहमान आ सकता है। छात्र वर्ग को चौकस रहने की जरूरत है। तदुपरांत अभी आपको नये साधन में निवेश करने की भी इच्छा होगी।

आपके स्वभाव में उग्रता आएगी और आप किसी से झगड़ा मोल ले सकते हैं। अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें व अग्नि से नुकसान की शंका है।

कर्क : नौकरी करने वालों को लाभ हो सकता है

यह सप्ताह विविध तौर पर लाभ देने वाला कह सकते हैं। पत्नी और संतान के साथ के सम्बंध अच्छे रहेंगे। मित्रों के साथ की मुलाकात आपको आनंदित करेगी। सामाजिक, आर्थिक, पारिवारिक क्षेत्र में लाभ के संकेत हैं।

विदेश में व्यापार करने वाले या विदेशी कंपनी में नौकरी करने वालों को लाभ हो सकता है। स्नेहीजन या मित्रों के साथ पिकनिक, रेस्टोरेंट या सिनेमा जाने का आनंद भी ले पाएंगे।

पिछले सप्ताह में जो चूक गया हो उसे सुधारने का प्रयास करेंगे। जीवन में मज़ा, आनंद, सुख, परिवार, मित्र इन सभी को प्राप्त करने की कोशिश करेंगे।

सिंह : मेहनत लाभदायक साबित होगी

यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा है। इस समय आप विचारशील रहेंगे एवं कुछ योजना आदि बनाने में मशगूल रह सकते हैं। अस्तव्यस्त जीवन को ठीक करने का प्रयत्न करेंगे।

आपका परिवार और आपके मित्र आपकी शक्ति के कारक होंगे। आपकी मेहनत लाभदायक साबित होगी। आप नकारात्मक परिस्थितियों को बदलने की कोशिश करेंगे। आप शत्रुओं पर विजय पाएंगे।

शायद आप थोड़े आरामप्रिय हो जाएँगे। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा। आपकी महत्वाकांक्षाएं इस समय आकाश को छू रही होंगी। आप व्यवसाय या अन्य बड़े निर्णय लेने के लिए तत्पर रहेंगे एवं जीवन ऊंचाई पर पंहुचे ऐसी कोशिश आप करते रहेंगे।

कन्या : परिश्रम का फल प्राप्त होगा

नये कार्य के लिए मन में बनाई योजना साकार होगी। व्यापारी एवं नौकरीपेशा वर्ग के लिए लाभदायी समय है। आपमें महत्वाकांक्षा, सत्ता, समर्पण जैसी भावनाएं पैदा होंगी और साथ ही आंतरिक और सूक्ष्म ज्ञान प्राप्त करने का प्रयत्न करेंगे।

व्यावसायिक क्षेत्र में आपका डंका बजेगा, एवं गृहस्थजीवन में तालमेल बने रहने से व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बना रहेगा।

व्यस्तता के बीच भी समय निकालकर आप मित्रों, परिवार या किसी प्रियपात्र के साथ सुंदर, मनोहर स्थल पर पर्यटन के लिए जायेंगे। बोली और बरताव दोनों पर संयम रखें। छात्र वर्ग को परिश्रम का फल प्राप्त होगा।

तुला : आर्थिक लाभ होगा

गणेशजी के अनुसार सप्ताह प्रारंभ में आप बौद्धिक एवं लेखन कार्य में सक्रिय रहेंगे। नये कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय है। व्यवसाय में विस्तार के लिए अच्छे मौके मिलेंगे। विदेश से स्नेहीजन या मित्र के समाचार मिलने से आप खुश होंगे।

काम और तनाव की वजह से शरीर में शक्ति की कमी महसूस हो सकती है। सप्ताह के दूसरे चरण में कौटुंबिक जीवन में हर्षोल्लास का माहौल बना रहेगा। माता से अधिक लाभ की अपेक्षा कर सकते हैं।

सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ होगा। प्रियपात्र के साथ मिलन हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक शांति का एहसास होगा। संतान सुख अच्छा मिलने की संभावना है।

वृश्चिक : भाग्यवृद्धि के द्वार खुलेंगे

गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह मिश्रित फल मिलेगा। आप बहुत ही शांति और स्वस्थता से समय व्यतीत करें व किसी नये कार्य की शुरूआत न करें। मानभंग के योग हैं, इसलिए राज्य विपरीत प्रवृत्तियों से दूर रहें। नये संबंध आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकतें हैं।

अधिक खर्च से बचें अन्यथा आपके महत्वपूर्ण कार्य आर्थिक खींचातानी की वजह से अटक जाएँगे। छात्रवर्ग के लिए मुश्किल समय है। ऐसे समय में ईश्वर की आराधना और नामस्मरण करना चाहिए।


सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिए आशा की नयी किरण लाएगा। आपके लिए धीरे-धीरे भाग्यवृद्धि के द्वार खुलेंगे। विदेश से समाचार प्राप्त होंगे। गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण रहेगा।

धनु : विशेष लाभ प्राप्त कर पाएंगे

सप्ताह के प्रारंभ में आपके जीवन में चमत्कार हो सकते हैं। आप दाम्पंत्यसुख प्राप्त कर पाएँगे। व्यावसायिक क्षेत्र में साझेदारी के कामकाज में विशेष लाभ प्राप्त कर पाएंगे।

आप बड़े करार, कानूनी मामलों में अपनी तर्कशक्ति का श्रेष्ठ उपयोग करके उस से सम्बंधित प्रश्नों का हल निकालेंगे।

सप्ताह के मध्य में आप ध्यान आध्यात्मिकता की ओर जा सकता है। ग्रहों की परिस्थिति देखते हुए छात्रवर्ग को आलस छोड़कर मन लगाकर मेहनत करने की सलाह है।

आपको सुखसुविधा के नये साधन हासिल करने की इच्छा होगी और वित्तीय खर्च करने की भी इच्छा होगी। आप आनंद प्राप्त करने के लिए प्रवास का आयोजन कर सकते हैं।

मकर : नौकरी करने वालों को लाभ मिल सकता है

इस सप्ताह ग्रहीय स्थिति वैसे तो अच्छी है किन्तु आपके कर्म स्थान में पाप ग्रह वक्री शनि और राहु की युति के चलते छोटी-बड़ी बाधाएं आने की संभावना है। वैसे, यदि आप शनि उपासना कर रहे हैं तो अधिक चिंतित होने की जरूरत नहीं है।

सप्ताह के प्रारंभ में आपको स्वास्थ्य की विशेष देखभाल करनी होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए अच्छा समय है। सप्ताह के पिछले चरण में आपको अच्छा दापंत्यसुख मिलेगा।

आप सेहत का ख्याल रखेंगे। सप्ताह के अंतिम चरण में आत्ममंथन करने का समय है। मानसिक कष्ट और आत्मविश्लेषण में  समय व्यतीत होगा। वर्तमान समय में आपको हर प्रकार से संतुलन रखना होगा।

कुंभ : यह समय लाभदायी है

इस सप्ताह छात्र वर्ग के लिए प्रगतिकात्मक समय है। आपकी मेहनत इस समय में रंग लाएगी। आप स्मृति बढ़ाने के लिए एवं विद्याभ्यास में सफलता प्राप्त करने के लिए रोज़ सुबह माता सरस्वती या अपने ईष्टदेव का स्मरण कर के उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा की ओर मुँह रखकर बैठें।

नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह समय लाभदायी है। सामान्य बीमारियों से बचने के लिए आपको नियमित कसरत, पूरी तरह आराम और स्वस्थ आहार लेने की सलाह है।

सप्ताह के अंतिम चरण में उत्तम दाम्पंत्यसुख मिलेगा। विपरीत लिंगी की ओर अधिक आकर्षित होंगे और उनके साथ सुंदर स्थल पर घूमने जाएंगे।

विज्ञापन

मीन : किसी के साथ विवाद में उलझेंगे

इस सप्ताह आप में भावुकता का प्रमाण अधिक देखने को मिलेगा। आप दूर बसने वाले स्वजन के समक्ष अपनी भावुकता को व्यक्त करने के लिए इंटरनेट चैट माध्यमों का उपयोग करेंगे।

मित्रों, आपको गणेशजी अधिक भावुकता में आए बगैर थोड़े व्यावहारिक होकर काम करने की सलाह देते हैं। आप में आलस्य और गैरज़िम्मेदारी भी देखने मिलेगी। अचानक आप किसी के साथ विवाद खड़ा करेंगे।

सप्ताह के अंतिम चरण में आपको मौसमी बीमारी से सावधान रहना है। अपना ध्यान रखिएगा; भोजन समय पर लें। नौकरी करने वाले जातकों के लिए प्रगतिपूर्ण समय कह सकते हैं। आपको अधिनस्थ कर्मचारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें