फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफलः 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक कौन रहेगा भाग्यशाली

विज्ञापन
विज्ञापन
नवग्रहों में गुरू बृहस्पति 8 अप्रैल को अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। गुरू इन दिनों वक्री यानी उलटी चाल से चल रहे हैं। 8 अप्रैल से गुरू मार्गी यानी सीधी चाल चलेंगे।
विज्ञापन


गुरू का मार्गी होना गुरू के शुभ प्रभाव को बढ़ाने वाला रहेगा। गुरू के मार्गी होने से कई लोगों को जहां अनुकूलता का एहसास होगा वहीं कुछ लोंगों को परेशानी हो सकती है।

जानिए गुरू की इस बदली चाल में आपके लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा।

मेष: निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं

इस सप्ताह आपको अपने क्रोध पर विशेष रूप से संयम बरतने की आवश्यकता है। कटु शब्दों का प्रयोग कर अपने प्रियों को आहात ना पहुंचाएं।

आत्ममंथन कर यह जानने का प्रयास करे कि क्या आपका क्रोध आपके रिश्तों में दरारें उत्पन्न कर रहा है। इस सप्ताह निजी स्तर पर भी आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जिनके चलते आप निष्क्रियता से जूझते रह सकते है।

यदि आप स्वयं के व्यापार में निवेश की योजना बना रहे है तो फिलहाल कुछ समय रुक जाए। यह समय उतना लाभकारी नहीं है। नया व्यवसाय शुरू करने से पहले अपने परिवार के सदस्यों या अनुभवी बुजुर्गों से परामर्श अवश्य लें।

वृषभ: आपके व्यवहार से परेशानी होगी

इस सप्ताह आपके बदलते मिजाज आसपास के व्यक्तियों को भ्रमित और विचलित कर सकते है। आपके व्यवहार में थोडा सा रूखापन घर का शांत वातावरण खराब कर सकता है।

अपनी भावनाओं पर काबू रखें और कुछ भी ऐसा करने या कहने से बचें जिससे आपको बाद में पश्चाताप हो। किसी करीबी मित्र से आपको अनेपक्षित सलाह प्राप्ति होगी जिस पर अमल कर आप इस दौर से गुज़र सकते है।

मिथुनः तीर्थ यात्रा के लिए समय बढ़िया

किसी नए व्यक्ति के आपके जीवन में आने से आप प्रसन्नचित रहेंगे और आपके व्यक्तिगत जीवन में सुख-संतोष आएगा। किन्तु यह आपको पहले से ही अवलोकन कर लेना होगा कि उस व्यक्ति के साथ से आपको कोई हानि या आहत ना पहुँचे।

हालाँकि सप्ताह के मध्य में आपके जीवन में शांति आएगी। परिस्थितियां ऐसे भी हो सकती है कि आप उनसे मूंह फेरने के बारे में भी विचार कर सकते है, किन्तु यह कोई उपाय नहीं होगा।

हर परिस्थिति का सामना, अपनी पूरी क्षमता से करें। यदि आप किसी तीर्थ यात्रा में जाने का विचार कर रहे है तो यह समय आपके लिए शुभ है।

कर्क: सप्ताह सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा

यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही सुखद एवं शांतपूर्ण रहेगा। आप अपने मित्रों व परिजनों के साथ अधिक से अधिक समय बिता सकेंगे।

संभव है कि आपके जीवन में आपका कोई पुराना मित्र पुनः आ सकता है। यह घटना आपके जीवन में एक नया उत्साह लेकर आएगा।

इस सप्ताह बस एक बात का विशेष ध्यान रखे, कि किसी भी काम में सम्पूर्णता से विलीन न होए। अन्यथा बाद में समस्या उत्पन्न हो सकती है।

सिंहः असुरक्षित महसूस करेंगे

इस सप्ताह आप के भीतर दूसरों की सफलता देखकर इर्ष्या भाव उत्पन्न होंगे और असुरक्षित महसूस करेंगे। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु अपनी शक्तियों को पहचानने का प्रयास करें।

सितारे यह संकेत दे रहें हैं कि इस सप्ताह आप शायद कोई गलती कर सकते है। अतः अपने सभी निर्णय सोच-विचार करके ही लें और किसी भी प्रकार की हड़बड़ी न करें।

सप्ताहांत तक आप अपने प्रियजनों के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे।

कन्या: लाभ प्राप्ति की संभावना है

पिछले कुछ सप्ताहों से आपको विचलित कर रही किसी परेशानी का आज समाधान आपको मिलेगा।

साथ ही इस सप्ताह आपके जीवन में किसी भी प्रकार की कोई रुकावट या अटकलें नहीं आएंगी और सब कुछ सामान्य गति से चलता रहेगा।

जीवन के हर स्तर पर आप संतुष्ट रहेंगे और अपने परिवार के साथ समय बिता सकेंगे। कार्यस्थल में एक सहयोगी की सहायता से आपको लाभ प्राप्त होने की संभावनाएँ अधिक है।

तुला: खुशियां मनाने के मूड में रहेंगे

सप्ताह की शुरुआत से ही आप खुशियां मनाने के मूड में रहेंगे। इस दौरान आपकी विचारों में अस्पष्टता आएगी और दूसरों से मानसिक और भावुक तौर से जुड़ने की आपकी क्षमता में भी गज़ब का सुधार आएगा।

इस सप्ताह आप सहज और शांत महसूस करेंगे। सामाजिक स्तर पर भी आप बहुत सक्रिय रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ किसी ख़ास सफ़र की ओर निकल सकते है।

वृश्चिक: कार्यस्थल पर सतर्क रहें

आगामी सप्ताह आपके लिए अत्यंत भावनात्मक दौर रहेगा। आपकी भेंट किसी ऐसे ख़ास से हो सकती है जिनके लिए आपके मन में विशेष भाव उत्पन्न होते है।

आपमें से अधिकांश व्यक्तियों के जीवन में एक नए सम्बंध के पूरे-पूरे आसार है। सामाजिक स्तर पर आप बाहर जाकर नए लोगों से मिलेंगे।

कार्यस्थल में थोडा सतर्क रहने की सख्त आवश्यकता है। किसी भी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे ढंग से पढ़ लें और सोच-समझ कर निर्णय लें।

धनु: आर्थिक मामलों में सावधान रहें

आने वाले सप्ताह में आपके व्यक्तिगत और व्यवसायिक स्तरों पर उतार-चढ़ाव होने के प्रबल संकेत है।

किन्तु यदि आप अपने जीवन के इन दोनों स्तरों के बीच सही तालमेल बनाए तो सब कुछ सही और आपके अनुसार होगा।

कार्यस्थल में आप अपने काम को पूरा करने के दबाव में रहेंगे। संभव है कि आपको इस समय किसी यात्रा में जाने का अवसर मिलें।

यह यात्रा व्यवसायिक या व्यक्तिगत भी हो सकती है। आर्थिक तौर पर आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।

मकर: घर परिवार में थोड़ी परेशानी आ सकती है

इस सप्ताह आप स्वयं से अधिक प्राथमिकता अपने परिवार को देंगे और उनकी भलाई के लिए उचित कदम उठाएँगे।

यदि कार्यस्थल में या घर में आप किसी समस्या का सामना करते है तो उस समस्या से घबराएं नहीं और उसका डटकर सामना करें।

संभव है कि आपमें से कुछ इस सप्ताह भावनात्मक एवं शारीरिक रूप से विचलित महसूस करेंगे। आपको आवश्यकता है एक सेहतमंद दिनचर्या अपनाने की और उसका पालन करने की।

कुंभः आर्थिक स्थिति में सुधार संभव

आगामी सप्ताह आपके जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मकता लेकर आएगा। जो भी समस्याएँ आपको चिंतित कर रही थी, जल्द ही उनका समाधान आपके समक्ष होगा।

आर्थिक स्तर पर भी आप सुधार देखेंगे। गत दिनों में किए गए निवेश आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे।

पारिवारिक तौर पर भी आप अपने परिजनों के साथ प्रेमपूर्वक रहेंगे और किसी भी परिजन के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
विज्ञापन

मीन: आर्थिक मामलों में सतर्क रहें

इस सप्ताह आप अनेपक्षित तौर पर आलोचना का सामना करेंगे। आपको आलोचना को सकारात्मक रूप से स्वीकार करना चाहिए और निकर भविष्य में स्वयं में सुधार लाने का प्रयास करना चाहिए।

इस सप्ताह रोमांटिक स्तर पर आपको साथी से अपना प्रेम अभिव्यक्त करने के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक रूप से सतर्क रहे और अपने बिल समय से भरे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें