इस हफ्ते आपके दैनिक काम में रुकावटें आ सकती हैं। 1 और 2 तारीख के दौरान चंद्र केतु के साथ होने से आपके मन में उद्वेग रहेगा, और आपको किसी बात पर गलतफ़हमी हो सकती है।
किसी से संपर्क या बातचीत के अभाव की वजह से आप तकलीफ में पड़ सकते हैं। 3, 4 और 5 तारीख को चंद्र आपको बड़े और महत्वपूर्ण निर्णय लेने पर मजबूर कर सकता है।
उच्च का चंद्र एवं चंद्र और गुरु का लक्ष्मी योग आपको पर्यटन, आर्थिक उन्नति एवं कुटुंब के प्रति ज़्यादा निकट ला सकता है।
इसके उपरांत आप अपने व्यक्तित्व में सुधार लाने का प्रयत्न करेंगे जो फलदायी साबित हो सकता है।
वृषभ : महिलाओं की ओर से आपको सहयोग मिलेगा
इस हफ्ते धन, वैभव, कला, सामाजिक संबंधों और विजातीय संबंधों की ओर आकर्षण रहेगा। मानसिक तौर पर सप्ताह का मध्य समय सामान्य कह सकते हैं।
इच्छित परिणाम नहीं मिलेंगे। जो भी कार्य करने की इच्छा आपको होगी, उसमें किसी ना किसी प्रकार के अवरोध उत्पन्न होंगे। 3, 4, 5 तारीखों के दौरान जन्म के चंद्र पर गोचर के चंद्र का हो रहा परिभ्रमण अच्छे परिणाम देगा।
आपकी आंतरिक इच्छाओं को वेग मिलेगा। आपकी बुद्धि और विचारों में परिवर्तन आएगा। दांपत्यजीवन में जीवनसाथी एवं महिलाओं की ओर से आपको सहयोग मिलेगा।
मिथुन : आगे बढ़ने का मौका मिलेगा
इस सप्ताह सामान्य तौर पर नकारात्मकता कम रहेगी। आने वाले समय में आप नयी परिस्थितियों के साथ ताल-मेल बैठाने का प्रयास करेंगे और नयी ऊर्जा के साथ अपनी इच्छा शक्ति को जागृत करने का प्रयास करेंगे।
तदुपरांत आधुनिक समय और ट्रेन्ड के साथ कदम से कदम मिलाकर आप आगे बढ़ेंगे। आप अतिउत्तम तो हो ही, परंतु साथ ही साथ अलग-अलग क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ेगी और उसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए आप अपना ज्ञान बढ़ाएंगे।
शायद अभी जीवन में अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा क्योंकि केतु लाभ स्थान में है जिसका असर देखने को मिलेगा। लेकिन आपको अफसोस करने की ज़रूरत नही है, क्योंकि गणेशजी आपको आगे बढ़ने के लिए मौके प्रदान करेंगे।
कर्क : सरकारी क्षेत्र या बड़ों से लाभ मिलेगा
इस सप्ताह के आरंभ में सरकारी क्षेत्र या बड़ों से लाभ मिलेगा। प्रतिष्ठित व्यक्तिओं से मुलाकात होगी। लेकिन सलाह है कि पिता से तालमेल बनाए रखें।
चंद्र-केतु की युति आपके लिए प्रतिकूल कह सकते हैं। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए चिंता और विशाद से घिरा हो सकता है। थकान, आलस्य और कमज़ोरी की वजह से काम करने का उत्साह नही होगा।
आर्थिक तौर पर या व्यावसायिक तौर पर देखें तो एक के साथ संबंध सुधारते हुए आपके दूसरे संबंध खतरे में पड़ सकते हैं। सप्ताह के अंत में पिछले दिनों में जो भी कुछ नकारात्मक हुआ है उसमें अब सकारात्मकता महसूस करेंगे।
सिंह : मेहनत की तुलना में फल कम प्राप्त होगा
इस सप्ताह से शुक्र आपके दाम्पत्यजीवन के स्थान में परिभ्रमण करेगा, जिसकी वजह से आने वाले सप्ताह में विपरीत लिंग की ओर आकर्षण अधिक रहेगा। ऐसे सम्बंधों में सावधानी से आगे बढें। पत्नी की तबीयत बिगड़ सकती है।
आने वाला माह सिर्फ और सिर्फ आर्थिक आयोजन, सांख्यिकीय मायाजाल, बोली पर संयम, संवादहीनता का कह सकते हैं। सप्ताह के पहले चार दिन ठीक-ठीक कह सकते हैं। ज़्यादा मेहनत की तुलना में फल कम प्राप्त होगा।
आपके जीवन में हर घटना अचानक होगी और वह नकारात्मक हो ऐसी संभावना है। अंतिम घड़ी में आप को भागदौड़ करनी पड़े ऐसी परिस्थिति का निर्माण भी हो सकता है। परमतत्व का ज्ञान, पूजा-पाठ आदि आप के लिए इस समय मददगार साबित होंगे।
कन्या : जीवन के सुखद पलों का आनंद ले पाएंगे
सफलता प्राप्त करने के लिए सच्चाई का सहारा लेने से आप पीछे नहीं हटेंगे। व्यवसाय में आपको गंभीरता से और जबरदस्त निर्णय लेने पड़ेंगे ऐसी संभावना भी है।
आप वर्तमान चिंताओं और दीर्घकालीन चिंताओं पर विचार करेंगे, साथ ही भविष्य की योजनाओं का विस्तार किस तरह करना है उसकी चिंता भी आपको सताएगी।
गणेशजी की कृपा से दाम्पत्य जीवन के सुखद पलों का आनंद ले पाएंगे। इस समय में आपको स्वास्थ्य के मामले में सावधान रहना पड़ेगा।
बोली पर संयम रखें, अन्यथा किसी के साथ अनावश्यक विवाद खड़ा हो सकता है। नए कार्य की शुरूआत के लिए शुभ समय नही है। स्वभाव में गुस्सा और उग्रता आ सकती है।
तुला : शत्रुओं से सावधान रहना पड़ेगा
आप इस सप्ताह अपने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव महसूस करेंगें। आपके लेखन एवं सृजनात्मक क्षमता बढ़ेगी। आपको उच्च अभ्यास की प्रेरणा मिलने की संभावना भी है।
गूढ़ व रहस्यमय विद्या की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा। दांपत्यसुख में वृद्घि होगी। लेकिन वाणी पर संयम रखने की सलाह है। जीवनसाथी के दिल को ठेस पहुंचाने वाली बात मज़ाक में भी करेंगे तो संबंध में तनाव आ सकता है।
प्रतियोगियों और शत्रुओं से सावधान रहना पड़ेगा। सप्ताह के मध्य में हो सके तो नए कार्य का प्रारंभ न करें। काम के बोझ से आप मानसिक रूप से बैचेन रहेंगे।
निर्धारित समय में कार्य पूर्ति न होने से आप व्याकुल हो जाएगें। फ़िर भी, अंतिम चरण में आप फ़िर से अपने वही पुराने रंग में आने लगेगें।
वृश्चिक : सुख और मौजमस्ती आपके लिए प्रमुख रहेंगे
सप्ताह की शुरूआत में एक ओर मानसिक शांति का अनुभव होगा तो साथ ही कुछ नए मामले आप में उद्वेग उत्पन्न कर सकते हैं। आप अनावश्यक उग्रता या जल्दबाजी की वजह से सब कुछ जानने के बावजूद भी कुछ नहीं कर पाएंगे।
आने वाले समय में आपके केन्द्र स्थान में शुक्र का परिवर्तन नया बदलाव लाएगा। खास कर प्रेम संबंधित मामले, वाहनसुख, गृहसज्जा, मौजमस्ती और आमोद-प्रमोद यह सब कुछ आपके लिए प्रमुख रहेंगे।
दाम्पत्य सुख भी अच्छा प्राप्त कर पाएंगे। साथ ही व्यावसायिक क्षेत्र में साझेदारी के कामकाज में विशेष लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं।
धनु : आपका वर्चस्व बढ़ेगा
सप्ताह के प्रारंभ में आप घर परिवार का सुख प्राप्त कर पाएंगे। आप में आत्मविश्वास एवं कार्य करने का पूरा उत्साह दिखेगा। परिवार के सदस्यों के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में समय व्यतीत करेंगे।
सामाजिक जीवन और परिवार में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। वाहनसुख, मित्र सुख, अचल संपत्ति का सुख प्राप्त कर सकेंगे। सप्ताह में आगे चलकर चंद्र की केतु के साथ युति आप को परेशान कर सकती है।
खास कर संतानों से संबंधित प्रश्न खड़े हो सकते हैं। छात्र वर्ग को इस समय में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आपमें संवेदनशीलता अधिक रहेगी। व्यापार-व्यवसाय से सम्बंधित व्यक्तियों के लिए कठिन समय है।
मकर : सफलता मिलने की संभावना है
सप्ताह के प्रारंभ में गणेशजी आपके लिए शुभ समय देख रहे हैं। नये कार्य के प्रारंभ के लिए अच्छा समय है। विशेष रूप से ज़मीन, जायदाद संबंधित कार्यो में आप को सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।
साहसपूर्ण खेल से जुड़े व्यक्तियों को विशेष सम्मान मिलेगा और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कम्युनिकेशन के माध्यम से आप लाभन्वित होंगे। सप्ताह के मध्य में आपको थोड़ी कठिनाइयों का सामना करना पडेगा।
आपके नियमित कामकाज प्रभावित होने की संभावना है। वाहन, पालतु पशु आदि पर खर्च होने की संभावना है। सप्ताह का अंतिम चरण विद्यार्थी वर्ग के लिए काफी अच्छा है। किन्तु मन में असुरक्षा की भावना प्रबल होगी।
कुंभ : आय में वृद्धि भी हो सकती है
इस सप्ताह मानसिक शांति प्राप्त करने का आप प्रयास करेंगे और उसमें सफल रहेंगे। जीवन में प्रेम, लगन, संवेदना, किसी खास व्यक्ति की ओर से लगाव भी देखने को मिलेगा।
आय में वृद्धि भी हो सकती है। कई बड़ी या प्रतिष्ठित व्यक्तियों से आपकी मुलाकात होगी। जीवन में आनंद और उत्साह बढ़ेगा। आप मंगलमय सपने देखने लगेंगे- यह सब कुछ शुक्र और चंद्र के संयोग का परिणाम है।
कौटुंबिक सुख शांति बढ़ेगी। निर्धारित कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ की संभावना भी है। नौकरी या व्यवसाय में बेहतर परिणाम मिलेंगे।
परंतु बुध अपनी नीचस्थ राशि, मीन में होने से बताए गए परिणामों में अंशतः कमी देखने को मिलेगी।
मीन : भोगविलास पर अधिक खर्च करेंगे
इस सप्ताह पारिवारिक मामलों में परेशानी हो सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन एवं आँखों में तकलीफ हो सकती है। सप्ताह के प्रारंभ की बात करें तो समय सामान्य रुप से व्यतीत होगा।
आप खास कर मौज-शौक एवं भोगविलास पर अधिक खर्च करेंगे; ध्यान रहे कि इस वजह से आपके महत्वपूर्ण कार्य रुक न जाएं इसका ध्यान रखिएगा। गणेशजी आपको पहले से ही अपने हाथ पर अंकुश रखने की सलाह देते हैं।
किसी भी व्यक्ति के साथ बात करते समय सोच समझ कर शब्दों का प्रयोग करें। सप्ताह के अंतिम दौर में जान-पहचान का दायरा बढ़ेगा जिससे भविष्य में लाभ होगा। आप किसी रोमांचक सफर पर जा सकते हैं ऐसी संभावना है।