फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफलः जून महीने का अंत और जुलाई का पहला सप्ताह किसके लिए लकी है

विज्ञापन
विज्ञापन
इस सप्ताह आपके जीवन में चंद ग़लतफ़हमियाँ उत्पन्न हो सकती है और आप हड़बड़ी में फैसले ले सकते है। हर बात पर गलती या कमियां निकलने की आदत आपके आस-पास वालों को परेशान कर सकती है।
विज्ञापन


खुद में परिवर्तन लाने का प्रयास करे और ऐसे में ज़रुरत हो तो परिवार से मदद ले। आपके व्यवहार में कुशलता आने से ना सिर्फ आपके व्यक्तिगत जीवन में बल्कि आपके पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

वृष राश‌िः रूपये पैसों की स्‍थ‌ित‌ि बेहतर होगी

यह सप्ताह आपके लिए जीवन के हर क्षेत्र में अच्छा और सुखद रहेगा। पिछले कुछ सप्ताहों से कुछ समस्याएँ जो आपके परेशान कर रही है, सुलझ सकती है।

बीते हुए दिनों में चतुराई से किये गए निवेशों के चलते ही इस सप्ताह आप अपने आर्थिक स्तर में बढ़त देखेंगे।

अपने परिवार के सदस्यों के प्रति आप कुछ उदार रहेंगे और हर सूरत में उनकी मदद के लिए तत्पर रहेंगे।

म‌िथुन राश‌िः स्‍वास्‍थ्‍य में उतार-चढ़ाव महसूस करेंगे

इस सप्ताह आप विचलित महसूस करेंगे। अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान दे क्योंकि आप एक मामूली रोग से परेशान हो सकते है।

इस सप्ताह आपके साथी का आपकी ओर ध्यान पहले से अधिक होगा। किसी भी कीमत में भी विवाद या बहस में न पड़े।

करियर के स्तर पर सब कुछ सामान्य गति से चलेगा और आपके मन में कोई शिकायत नहीं होगी।

कर्क राश‌िः अधिक खर्चे होने के संकेत हैं

इस सप्ताह आप देखेंगे कि आपके जीवन में बहुत ही महत्त्वपूर्ण परिवर्तन होंगे। या तो काम के सम्बन्ध में या फिर किसी नयी जगह में पलायन करने के मामलों में आपका निर्णय अहम होगा और सब आपके विचार सुनना चाहेंगे।

इस सप्ताह अधिक खर्चें होने के भी संकेत है। अधिक आसार घर की सज्जा या मरम्मत में खर्चे की है।

स‌िंह राश‌िः सप्ताह ख़ुश‌ियों से भरपूर किन्तु व्यस्त रहेगा

इस सप्ताह आप जोखिम लेने में बिलकुल नहीं कतराएंगे और जीवन में नयी चीज़ों को लेकर प्रयोग करने के लिए तैयार रहेंगे। अपने प्रेम जीवन के चलते आप पूरे सप्ताह ख़ुशी से भरपूर किन्तु व्यस्त रहेंगे।

व्यवसायिक स्तर पर भी आप अपनी योजनाओं में प्रगति देखेंगे। अभी तो बहुत से बड़े-बड़े विचार और योजनाओं को पूरा करना है। अपनी क्षमताओं का प्रयोग कर सभी काम पूरे कर इस सप्ताह का अच्छा लाभ उठाए।

कन्या राश‌िः आर्थिक लाभ पा सकते हैं

आप आगामी सप्ताह बहुत ही अच्छी तरह से बिताने वाले है। पूरे सप्ताह आप शांत, धैर्यशील, संग्रहित और समृद्धि से भरपूर रहेंगे। एक पुराने मित्र से मिलने के आसार अधिक है।

सभी घरेलु विवाद या मसलों का समाधान होगा। आर्थिक लाभ भी पा सकते है। आत्मविश्वास और अपनी अद्भुत वाक्-कला से आप अपने करियर को अलग ही स्तर पर ले जा सकेंगे।

तुला राश‌िः रुके हुए काम को पूरे होगे

इस सप्ताह आपके जीवन में कुछ ऐसे परिवर्तन हो सकते है जिनके कारण जीवन को लेकर आपकी प्राथमिकताए भी बदल जाएंगी।

इन बदलावों से आपकी ज़िन्दगी में एक नई स्फूर्ति आ जाएगी। आप में से जो लोग किसी छोटी सी छुट्टी में जाना चाहते हैं, बेशक जाए।

लम्बे समय से एक रुके हुए काम को पूरा करने के लिए आज आप प्रेरित महसूस करेंगे।

व‌ृश्च‌िक राश‌ि: सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा

इस पूरे सप्ताह आप सामाजिक गतिविधियों और उत्सवों में व्यस्त रहेंगे। यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा और आपके रास्ते में कोई भी रुकावट नहीं आएगी।

अपनी सूझबूझ से आप किसी भी परिस्थिति के लिए पहले से ही तैयार रहेंगे। इसका लाभ आपको सामाजिक, रोमांटिक और आर्थिक रूप से मिलेगा।

रोमांस के लिए भी यह सप्ताह काफी रोचक रहेगा और अपने साथी के साथ काफी समय बिताने के लिए मिलेगा।

धनु राश‌ि: हर मुश्किल को छू मंतर कर देंगे

कौशल और गंभीरता से इस सप्ताह आने वाली अटकलों का सामना आसानी से कर पाएँगे। धैर्य का उपयोग कर आप हर मुश्किल को छू मंतर कर देंगे।

सप्ताह के बीच में आपको अपने ज़रूरी फैसलें और योजनाओं की ओर अधिक ध्यान देना होगा। अपने सपनों को पूरा करने की चाह आपको और भी प्रेरित करेगी।

मकर राश‌ि: धनु राश‌ि: हर मुश्किल को छू मंतर कर देंगे

इस सप्ताह आप सभी मुश्किलों को दूर करने के लिए उत्साहित रहेंगे। आपके काम में कुछ अनेपक्षित परिवर्तन आएँगे जिनसे आपकी व्यक्तिगत ज़िन्दगी भी प्रभावित होगी और अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए नहीं मिलेगा।

अपने साथी के साथ अपनी परिस्थिति के बारे में बात करें और उन्हें यह विश्वास दिलाए कि आप उन्हें बिलकुल भी नज़रअंदाज़ नहीं कर रहे है। अपनी भावनाओं को व्यक्त करके आप कलेश से बच सकते है।

कुंभ राश‌िः जरूरी फैसलों और योजनाओं की ओर ध्यान देना होगा

गंभीरता से इस सप्ताह आने वाली अटकलों का सामना आसानी से कर पाएँगे। धैर्य का उपयोग कर आप हर मुश्किल को छू मंतर कर देंगे।

सप्ताह के बीच में आपको अपने ज़रूरी फैसलें और योजनाओं की ओर अधिक ध्यान देना होगा। अपने सपनों को पूरा करने की चाह आपको और भी प्रेरित करेगी।
विज्ञापन

मीन राश‌िः भविष्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे

इस सप्ताह आप अपने आस-पास के व्यक्तियों के लिए ज्यादा भावुक रहेंगे और उनकी ज़रूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। अपने भविष्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे।

जीवन को लेकर सकारात्मक सोच के साथ आपके जीवन में सब कुछ सही होगा। दोस्तों या उच्च वर्गीय अधिकारीयों से सलाह लेंगे।

कार्यस्थल में बेहतर परिणाम पाने के लिए उत्तर की ओर रुख कर काम करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें