फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफलः 2014 का अंत और 2015 की शुरुआत कैसी होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
यह हफ्ता बड़ा ही खास है। क्योंकि इस हफ्ते 2014 की विदाई हो रही है तो दूसरी और सप्ताह मध्य में नए साल का आगमन होने जा रहा है।
विज्ञापन


हम सभी दुआ करते हैं कि साल का अंत सुखद और नए साल का आगाज मंगलमय हो। लेकिन क्या आपके सितारे भी ऐसा सोच रहे हैं।

देखिए इस हफ्ते सितारों ने आपके बारे में क्या सोच रखा है। क्या आप हंसते गाते नए साल में प्रवेश करेंगे या परेशानियों का बोझ लिए नए साल में कदम रखेंगे।

मेष: खर्चों में भी वृद्धि होगी

इस सप्ताह आपके जीवन में कुछ बहुत ही ज़रूरी परिवर्तन होने की अपेक्षा कर सकते है काम के सिलसिले में आपको एक अहम् निर्णय लेने के लिए बुलावा आ सकता है।

इस सप्ताह आपके खर्चों में भी वृद्धि होने के संकेत है संभावना है कि आप घर की सजावट में खर्चा करेंगे। आप में से कुछ व्यक्ति अपने माता या पिता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं।


वृषभः इस समय का आनंद उठाएंगे

इस सप्ताह एक अनेपक्षित अतिथि के आने के प्रबल संकेत है असल में यह आपके लिए एक अच्छा अनुभव रहेगा।

इस दौरान आपका पूरा परिवार एक साथ मौजूदा समय का आनंद उठाएंगे। कार्यस्थल या घर या कहीं भी, किसी भी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे कम से कम ढंग से पढ़ लें।

अपने साथ किसी भी तरह का धोखा होने से खुद को बचाएं पढाई में उत्तम प्रदर्शन कर आपके बच्चे आपकी खुशियों में वृद्धि करेंगे व्यवसायिक यात्रा के आसार हैं।

मिथुनः परेशानियों के बावजूद सुखद सप्ताह

यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा और सुखद रहेगा आप में से कुछ व्यक्ति नए और बेहतर रोजगार की तलाश में दूसरें शहर जाने का विचार भी बना सकते है।

हालांकि इसमें कुछ परेशानियां जरूर आएंगी पर आप हिम्मत ना हारे क्योंकि यह परिवर्तन आपकी बेहतरी के लिए ही है व्यर्थ तनाव ना पालें।

मामूली बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है किन्तु घबराएं नहीं यह दौर अस्थायी है और कुछ ही दिनों में ठीक भी हो जाएंगे।

कर्कः खुशियों भरा सप्ताह है आपके लिए

इस सप्ताह आप सभी व्यक्ति प्रसन्न रहेंगे, खासकर महिलाएं को विशेष प्रसन्न रहेंगी। कारण यह है कि इन्हें लोगों से प्रोत्साहन और प्रशांसा प्राप्त होगी। इस सप्ताह अपने साथियों और परिजनों के साथ आराम करने का समय मिलेगा।

घर का वातावरण भी शांतपूर्ण और सहज रहेगा जिससे सभी परिजन एक साथ ख़ुशी से व्यवहार करेंगे इस समय का भरपूर उपयोग कर अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएं।

सिंह:अधिक खर्च कर सकते

आप इस सप्ताह सामाजिक दायित्वों को निभाने में अत्यंत व्यस्त रहेंगे मित्रों के बीच भी आप अपने हंसमुख व्यवहार से चर्चित रहेंगे।

किन्तु इस दौरान अपनी जेब का विशेष ध्यान रखिएगा क्योंकि दोस्तों के साथ अधिक खर्च कर सकते है साथ ही आपमें से जो मदिरापान करते है अपनी सेहत का ख्याल रखे यात्रा के भी संकेत है।

कन्याः लोगों को खुशियां देंगे

पिछले कुछ समय से जिस बात से आप चिंतित है, इस आप उस चिंता से छुटकारा प्राप्त कर सकेंगे साथ ही इस सप्ताह आपके जीवन में सब कुछ सामान्य गति से चलेगा।

किसी भी प्रकार के अवरोध का सामना आपको नहीं करना पड़ेगा इस सप्ताह आप पाने परिजनों को भी ख़ासा समय दे पाएंगे।

आपके व्यवहार में परिवर्तन से आपके परिवार वाले बहुत ही खुश होंगे कार्यस्थल में आपकी सहायता से आपके सहयोगी को लाभ होगा।

तुला: मानसिक सुकून मिलेगा

इस सप्ताह आपके परिवार के सदस्य आपके सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे इस पूरे समय में आप अच्छे मूड में रहेंगे।

आपके आस-पास सभी व्यक्ति खुश रहेंगे एक पुरानी समस्या के सुलझने से भी आपको मानसिक सुकून मिलेगा।

किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो बजाए घुट-घुट कर जीने के, उस बात को सामने लाकर परिस्थिति को अपने अनुकूल बनाने का प्रयास करें।


वृश्चिकः रोचक और रोमांचक सप्ताह

सप्ताह आपके लिए काफी रोचक और रोमांचक साबित होगा और मित्रों और परिजनों के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करेंगे।

ऐसी गतिविधियों में खुद को लगाए रहेंगे जिनसे आपको संतुष्टि और उत्साह का एहसाह होगा। सलाह है कि अपने क्रोध पर काबू बनाए रखें, अन्यथा आपके व्यवहार से किसी को तकलीफ हो सकती है।

व्यवसायिक स्तर पर भी क्रोध पूर्ण रवैये से आपको खासा नुकसान हो सकता है और आपका करियर कुछ समय के लिए थम भी सकता है।

धनु: घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी

इस सप्ताह आपमें से अधिकांश व्यक्ति भावनात्मक संतोष महसूस करेंगे पिछले कुछ सप्ताहों से आप जिन समस्याओं से जूझ रहे है आख़िरकार उनका समाधान आपको इस सप्ताह मिल जाएगा।

इसके पश्चात आप राहत की सांस लेंगे और घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। इस सप्ताह आध्यात्म की ओर भी आपका रुझान रहेगा, प्रार्थना और ध्यान में शांति प्राप्त करेंगे।

मकरः बदलाव सुखद होंगे

यह सप्ताह सूर्य के प्रभाव से आपके लिए हर क्षेत्र में सुखद रहेगा इस सप्ताह अधिकतर समय आप अच्छे मूड में रहेंगे जिसके फलस्वरूप आपके आस-पास भी सब खुश रहेंगे।

इस सप्ताह आप कई बेहतरीन बदलाव देखेंगे और यह सभी बदलाव सुखद ही होंगे। आप इस सप्ताह अपने परिवार की ओर अधिक ध्यान देंगे और उन्हें किसी भी प्रकार की आर्थिक तंगी महसूस नहीं होने देंगे।

कुंभः आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे

इस सप्ताह अपने सभी अच्छाईयों के कारण आप अपने मित्रों और परिजनों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे।

अपने व्यक्तित्व से आप ना सिर्फ अपने करीबियों को प्रभावित करेंगे बल्कि नए मित्र भी बनाएंगे।

करीबी दोस्तों में किसी एक मित्र को आपकी किन्ही ख़ास परिस्थितियों में आपकी सहायता की जरुरत पड़ सकती है। इस सप्ताह आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा सावधानी बरतें।

विज्ञापन

मीनः सफलता के नए शिखर की ओर बढ़ेंगे

यह आपके लिए बहुत ही बेहतर सप्ताह रहेगा क्योंकि आपके सितारे आपके हित में है आप अपने व्यक्तिगत और व्यवसायिक जीवन में आगामी सप्ताह कई परिवर्तन देखेंगे।

कार्यस्थल में आपके काम की प्रशंसा होगी और आप सफलता के नए शिखर की ओर बढ़ेंगे।

पारिवारिक संबंधों में मजबूती आएगी साथी के साथ एक रोमांटिक शाम आयोजित कर आप उन्हें आश्चर्यचकित तो करेंगे ही, साथ ही आपके रिश्ते में एक नयापन आएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें