फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफलः नवंबर माह का अंतिम सप्ताह कैसा रहेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
इस सप्ताह के प्रारंभ में गोचर का चंद्रमा आठवें भाव में शनि सूर्य और शुक्र के साथ युति में है, जिसके कारण आपको उम्मीद अनुसार परिणाम नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन


आपकी मेहनत की कदर नहीं हो रही है या गलत दिशा में प्रयत्न हो रहे हो ऐसा भी हो सकता है। 24 तारीख आपके लिए प्रतिकूल रह सकता है, सजग और सावधान रहें।

शत्रु आप पर हावी होंगे। रिश्तेदारों से सहयोग की उम्मीद न रखें। 25 तारीख से आपके स्वभाव में सकारात्मकता बढ़ेगी एवं थोड़ी मानसिक शांति का अनुभव होगा। आपको खूब मेहनत करनी होगी तब जाकर अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे।

वृषभ : किसी भी प्रकार का बड़ा फैसला टाल दें

इस सप्ताह 24 तारीख को शनि, सूर्य, शुक्र और चंद्र चारों ग्रहों की युति आपके सप्तम स्थान में हो रही है। इसका मिलाजुला परिणाम प्राप्त होगा। संभव हो तो किसी भी प्रकार का बड़ा फैसला टाल दें।

इस सप्ताह आपकी वर्तमान समस्याओं का समाधान नहीं हो पाएगा। सामाजिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा को झटका लग सकता है। सप्ताह अंत आप में जो भी कार्य हाथ में लेंगे, उसमें असफलता मिल सकती है, इसलिए सावधानी से काम करें।

मिथुन : महिलाओं के लिए अशुभ

इस सप्ताह गणेशजी आपको सतर्क रहने की सलाह देते हैं क्योंकि ग्रहीय स्थितियां आपके अनुकूल नहीं हैं। इस सप्ताह आपको दांपत्य जीवन, साझेदारी, कोर्ट-कचहरी, सामाजिक जीवन, प्रजनन अंग संबंधी प्रतिकूल परिणाम मिल सकते हैं। इसका मुख्य कारण है आपका सातवां स्थान पाप ग्रहों की पकड़ में है।

आगामी सप्ताह या कुछ माह महिलाओं के लिए अशुभ हैं। ऐसे समय में आपको भगवान शिवजी का रोज पंचामृत से अभिषेक करना जरूरी है।

गणेशजी कहते हैं कि अगर आप पूजा-पाठ ठीक से करेंगे तो नकारात्मक परिणाम में कमी होती दिखाई देगी। साथ ही, ईश्वर की कृपा रही तो समस्याएं समाप्त भी हो सकती हैं।

कर्क : यह मनोकामना पूरी हो सकती है

इस सप्ताह बहुत कुछ आपकी व्यक्तिगत जन्म कुंडली पर निर्भर करेगा, क्योंकि इस सप्ताह से आपके संतान, धर्म तथा विद्याभ्यास के स्थान में सूर्य, शनि, शुक्र और बुध की युति होगी।

इसलिए आपका यह भाव बहुत ही क्रियाशील हो जाएगा और जन्म कुंडली में यदि यह स्थान बलवान होगा तो छात्र वर्ग अच्छे नंबरों से पास हो सकते हैं।

संतान सुख की चाहत रखने वालों की मनोकामना पूरी हो सकती है। इसके अलावा पत्नी द्वारा लाभ प्राप्त होगा। आप अपने विवेक तथा सौम्य स्वभाव से स्थितियों को अच्छे से संभाल लेंगे। पारिवारिक मामले आपको परेशान कर सकते हैं। साझेदारों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

सिंह : नये कार्य की शुरूआत टाल दें

चंद्र आपकी राशि से चौथे स्थान में बुध, शनि, सूर्य और शुक्र ग्रह के साथ संयोजन करेगा। सुख स्थान में इतने ग्रहों की उपस्थिति से आप मानसिक तौर पर अस्वस्थ और बेचैन रहेंगे।

इस समय कानूनी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से बचें। माता की तबीयत चिंता का विषय बनेगी। जल क्षेत्र के आस-पास लापरवाही से बचें। छात्रवर्ग के लिए समय सामान्य है।

हालांकि, गणेशजी बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहने की सलाह देते हैं। नये कार्य की शुरूआत टाल दें। इस समय आप अधिक कल्पनाशील होंगे। इस समय आप यात्रा, उद्यम, ब्रोकरेज, शिक्षा, समाज सेवा से सबंधित कार्यों को करने का प्रयास करेंगे।

कन्या : क्रोध और आवेश बढ़ेगा

भाई-बहन के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी एवं विरोधियों पर हावी रहेंगे। आर्थिक तौर पर लाभ होने की संभावना है। 24 तारीख को संमय रखें क्रोध और आवेश बढ़ेगा। इस समय आप धमाकेदार कार्य करेंगे, गणेशजी को ऐसा लग रहा है।

सप्ताह के मध्य में मिश्रित फल मिलने की संभावना है। आप रहस्यमय जगत और आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित होंगे। जीवन के विविध रहस्य जानने के लिए प्रयास करेंगे। छात्रवर्ग को किसी ना किसी वजह से विद्याभ्यास में अवरोध आने की संभावना है।

तुला : भाग्यवृद्धि की संभावना है

यह सप्ताह आपको मिश्रित फल प्रदान करेगा। सप्ताह के प्रारंभ में आपकी वैचारिक समृद्धि अच्छी रहेगी। हालांकि, बाद में आप विचारों के जाल में बुरी तरह उलझ जाएंगे, जिसके कारण किसी ठोस निर्णय पर पहुंचना आपके लिए आसान नहीं होगा।

वर्तमान कार्यों को आगे बढ़ाने में आप दिशाहीन हो सकते हैं। मन की उग्रता आपको व्याकुल करेगी, जिससे परिवार के साथ संघर्ष की संभावना है। सप्ताह के दूसरे हिस्से में आर्थिक लाभ मिलेगा एवं भाग्यवृद्धि की संभावना है।

छोटी यात्रा भी हो सकती है। भाई-बहन के साथ संबंध अच्छे रहने से आपके कामकाज में उनका सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों पर आप विजय पा सकते हैं।

वृश्चिक : सुखशांति में वृद्धि होगी

इस सप्ताह कार्य पूर्ण होने में अधिक समय लेंगे। इसके अलावा सरकारी कार्यों में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपकी प्रतिष्ठा को हानि पहुंचे, ऐसे कार्य से दूर रहने की सलाह है।

इस समय आप प्रभुत्ववादी न हों, अन्यथा रिश्ते बिगड़ सकते हैं। इस सप्ताह में आप परिवारिक व्यक्तियों के लिए किसी भी प्रकार का अच्छा कार्य करेंगे, लेकिन आपको अपयश मिलेगा। आप अपनी भावना पर काबू रखें।

आप में साहसवृत्ति का प्रमाण अधिक रहेगा, लेकिन दुस्साहस से बचें। किसी भी मामले में सोच विचार कर आगे बढ़ें। सप्ताह के अंतिम चरण में आप की सुखशांति में वृद्धि होगी।

धनु : आर्थिक मामलों पर ध्यान दें

इस सप्ताह के प्रारंभ में मानसिक चिंता और तनाव परेशान कर सकता है। इस समय आप बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय लेने की परिस्थिति में आएंगे। सप्ताह के मध्य चरण में आप अपने कार्य को अपने लक्ष्य तक ले जाएंगे।

इस समय आप व्यर्थ में समय न बिगाड़ें और आर्थिक मामलों पर ध्यान दें। आप आत्मविश्वास के साथ कार्य करने की ओर आगे बढ़ेंगे। सफलता मिलने से आप में उग्रता का प्रमाण अधिक रहेगा।

इस समय में बोली और व्यवहार पर संयम रखने की सलाह गणेशजी देते हैं। सप्ताह के अंतिम चरण में आपको किसी भी प्रकार का साहस या दुःसाहस भी रोमांचित कर सकता है।

मकर : खरीददारी पर अधिक जोर देंगे

इस सप्ताह आपके खर्च वृद्घि हो सकती है। आप आनंद-प्रमोद प्रदान करने वाली गतिविधियों में धन खर्च कर सकते हैं। किसी के साथ सुंदर पर्यटन स्थल पर जाने की संभावना है।

इस समय आप खरीददारी पर अधिक जोर देंगे, जिसके कारण कुछ महत्वपूर्ण कार्य अटक सकते हैं। आपको इस समय अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत रहेगी अन्यथा झगड़ा या मतभेद होने की संभावना है।

आयात-निर्यात के कार्य में विलंब हो सकता है। दुर्घटना या बीमारी के योग हैं। सप्ताह के अंतिम चरण में राहत मिल सकती है। आप नए जोश व उत्साह से आगे बढेंगे। आपकी आय में वृद्धि होने से आर्थिक परेशानियां दूर होंगी।

कुंभ : भाग्य का साथ मिलेगा

सप्ताह के प्रारंभ में व्यावसायिक क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ाने की भावना आपको राह से भटका सकती है। सरकार की ओर से सरकारी कार्यों में आपको तनाव के साथ लाभ हो सकता है। इस समय आपकी कम्युनिकेशन की कला को भाग्य का साथ मिलेगा।

सप्ताह मध्य में आपको पारिवारिक संबंधों में प्रसन्नता का एहसास होगा। आप किसी मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहेंगे। आपके बाहर के सम्पर्क बढ़ेंगे। विदेश में आपका कम्युनिकेशन बढ़ेगा और उससे लंबे समय का लाभ मिलने की संभावना है।

आयात-निर्यात के कामकाज आगे बढ़ेंगे। सप्ताह अंत में गणेशजी आपको नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रहने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन

मीन : सप्ताह के अंत में थोडा सतर्क रहें

सप्ताह की शुरूआत में आपकी कल्पनाशक्ति अनेक रंगों से निखरेगी, जिसके कारण साहित्य सृजन या कलाक्षेत्र में प्रगति के लिए उत्तम मौके मिलेंगे। विद्यार्थी विद्याभ्यास में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके स्वभाव में भावुकता ज़्यादा रहेगी।

पेट के दर्द की संभावना होने से खाने-पीने में थोड़ा ध्यान रखना पड़ सकता है। प्रेमियों के लिए अनुकूल समय है। सप्ताह के मध्य में आप रोज के कार्य आत्मविश्वास के साथ, अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे।

घर में सुख शांति बनी रहेगी। वाणी और व्यवहार में स्पष्टता रखें। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर सहयोगपूर्ण माहौल मिलेगा। सप्ताह के अंत में थोडा सतर्क रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें