फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल: 22 से 28 दिसंबर तक कैसा रहेगा समय

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
इस सप्ताह आपको किसी भी प्रकार के विवाद में नहीं पड़ना चाहिए। अपने संयमशील रवैये और धीर स्वभाव से काम लें और कठिन से कठिन समस्या का हल निकाले। प्रेम जीवन में भी रौनक रहेगी और आप अपने किसी ख़ास से मिलने के लिए उत्साहित रहेंगे। कर्यस्थल में कोई आपको आकर्षित कर सकता है किन्तु इस बात का अवश्य ध्यान रखे कि यह रिश्ता या आकर्षण अस्थायी भी हो सकता है।

वृष: थोड़े चिंतित रहेंगे

इस सप्ताह आपका सौभाग्य आपको मनवांछित परिणाम हासिल करने में सहायक होंगे। हालाँकि आप अपने व्यवसायिक अनुबंधों के कारण थोड़े से विचलित रहेंगे। व्यक्तिगत समस्याओं के चलते हालाँकि आप थोड़े चिंतित अवश्य होंगे।

आपके व्यवसायिक जीवन में थोड़ी उथल-पुथल पैदा कर सकते है। जीवन में संतुलन बनाए रखे और अपने काम को खुद पर हावी ना होने दे।

साथी के साथ समस्याएँ कम होती जाएंगी और आप अपने रोमांटिक जीवन कोई और भी उत्साहित बनाए रखने के लिए प्रयास करते रहेंगे।

मिथुन: कई लुभावने अवसर प्राप्त करेंगे

इस सप्ताह व्यवसायिक स्तर पर आप कई लुभावने अवसर प्राप्त करेंगे। इससे पूरे सप्ताह आप उर्जावान रहेंगे। अपने प्रेम जीवन में सभी परेशानियों के लिए आप शांतिपूर्वक तरीके से उनका हल ढूंढेंगे।

आप सभी निर्णय चतुराई से लेंगे और अपनी जीवनशैली में सुधार लाने के लिए संभल-संभल कर कदम लेंगे। उज्जवल भविष्य के लिए योजना बनाने का एकदम सही समय है।

कर्क: कुछ नयी शुरुआत करेंगे

इस सप्ताह आप अपने परिवार के बीच सभी मन-मुटाव दूर कर सबको प्रसन्नचित रखेंगे। इस सप्ताह किसी भी समस्या से निपटने के लिए एक साथ डटकर सामना करना ही आपका मूल मंत्र होगा।

अपने प्रियजनों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए अधिक से आशिक प्रयास करे और उन्हें प्रसन्न रखे। इनसे आप भी संतुष्ट महसूस करेंगे। इस सप्ताह आप व्यवसायिक तौर पर भी कुछ नयी शुरुआत करेंगे।

सिंह: सभी कार्यों में आप सफल होंगे

इस सप्ताह आप अपने समक्ष आने वाले सभी अवसरों को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। अपने सभी कार्यों में आप सफल होंगे और रचनात्मक कार्यों के लिए भी आप समय निकाल पाएंगे।

आप घर और कार्यस्थल के बीच एक अच्छा तालमेल बना सकेंगे और इस सप्ताहांत का आनंद लेंगे। स्वयं से या किसी दूसरें से जो भी वायदा करें उसे पूरा करे और इस पूरे सप्ताह का आनंद उठायें।

कन्या: खुशखबरी मिलेगी

इस सप्ताह आपमहसूस करेंगे किआपके सब्र का इम्तिहान लिया जा रहा है। अपने एक वर्तमान सम्बन्ध में आप अपने दर्जे में परिवर्तन लाना चाहेंगे।

आप वास्तविकता का सामना करेंगे और अपने सम्बन्ध में मिली निराशा से थोड़े सतर्क रहेंगे। करियर के स्तर पर आपके लिए यह अच्छा समय है और खुशखबरी के प्रबल संकेत दिखाई दे रहे है।

तुला: मिला-जुला रहेगा

यह सप्ताह आपके लिए हर स्तर पर मिला-जुला रहेगा। यह सम्पूर्ण दौर आपके लिए भावुक रहेगा। गत दिनों आपको परेशान कर रही कुछ समस्याओं के बारे में कुछ ख़ास जानकारी ढूँढने के लिए यह समय आपके लिए सरल रहेगा।

इस सप्ताह आपके जीवन के सभी क्षेत्रों में अहम परिवर्तन होने की संभावना है। इस दौरान आपको अपने ख़ास करीबियों से अपने जीवन के कुछ अनसुलझे मुद्दों को लेकर बात करने की आवश्यकता है।

वृश्चिक : कुछ रुकावटें आएँगी

आप में से अधिक व्यक्तियों के लिए आने वाला समय मिश्रित अनुभवों से भरपूर रहेगा। सप्ताह की शुरुआत से ही आपके व्यवसायिक स्तर में कुछ रुकावटें आएँगी। खुद को उन में फंसा हुआ ना समझे और अपना कार्य करते रहे।

आपकी परेशानियाँ भी दूर हो जाएँगी। प्रॉपर्टी डीलर्स कुछ अड़चनों का सामना करेंगे, पर घबराये नहीं। स्वास्थ्य के तौर पर, आपमें से कुछ मामूली परेशानियों का सामना करेंगे। किन्तु सप्ताहांत तक सब कुछ ठीक हो जाएगा।

धनु: अवसर का भरपूर लाभ उठाएं

इस सप्ताह, चूँकि आप जाने-अनजाने गलतियां कर ही बैठते है, आपको अधिक सावधान रहने की ज़रुरत है। आप अपने करीबियों को ठेस पहुँचा सकते है।

हालांकि आपका प्रेम जीवन बहुत ही रोचक और सुखमय होगी जो आपको पूरे सप्ताह खुश भी रखेगी। व्यक्तिगत और व्यवसायिक दोनों ही स्तरों में हर अवसर का भरपूर लाभ उठाएं और जीवन में सुधार लाएं।

मकर: कोई धोखा दे सकता है

इस सप्ताह संभावित तौर पर होने वाले विवादों से आपको खुद को दूर रखना होगा और अपने घर में सुख-शांति बनाए रखने का कड़ा प्रयास करना होगा।

अपने किसी करीबी से भी खुद को बचाना होगा क्योंकि इस समय कोई आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। किसी भी अहम् निर्णय को लेते समय अपना आप ना खोए।

इस सप्ताह अपने तनाव के स्तर को काबू में रखें और दूसरों की आलोचनाओं से खुद को प्रभावित ना हों बल्कि उन आलोचनाओं से सीख कर खुद में यदि सुधार की आवश्यकता है तो ज़रूर लाये।

कुंभ: वैचारिक मतभेद हो सकता है

आगामी सप्ताह आपके लिए व्यक्तिगत और व्यवसायिक तौर पर उत्तम रहेगा। आपका शांत, धीर और संतुलित रवैया ही आपके रास्ते में आने वाली किसी भी समस्या का हल ढूँढने में आपकी मदद करेगा।

इसके अलावा कुछ ऐसे व्यक्तियों से जो गैर-ज़िम्मेदार और अहंकारी प्रतीत होते है, आपके वैचारिक मतभेद हो सकता है।
विज्ञापन

मीन: सप्ताह कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा

यह दौर आपके लिए गत सप्ताहों की तुलना में शांत रहने वाला है। अपने परिवार और प्रियजनों के साथ आप अधिक से अधिक समय बिता पाएँगे और खुश रहेंगे।

बहुत लम्बे समय के बाद किसी पुराने दोस्त का आपकी ज़िन्दगी में सहसा आना आपके जीवन के उल्लास और उत्साह को बढ़ा देगा।

बस इस सप्ताह हर काम में खुद को शामिल करने की कोशिश में थोड़ी से कमी लाने का प्रयास करें, अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें