फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफलः 20 अक्तूबर से 26 अक्तूबर तक

विज्ञापन
विज्ञापन
इस सप्ताह मंगल की कृपा से आपके रूके हुए कार्य पूर्ण होते हुए नजर आएंगे। आपको प्रसन्नता होगी। 20 तारीख से शुक्र तुला राशि में स्वगृही बनेगा। इस तरह आपकी राशि से शुक्र, सूर्य और शनि सातवें भाव में परिभ्रमण करेंगे जो साझेदारी संबंधित कुछ नये खेल करवा सकते हैं।
विज्ञापन


इसके बाद शुक्र-सूर्य और शनि को मिलेगा, जिससे आप बहुत व्यस्त रहेंगे। आप कार्य के बोझ तले पूरी तरह से दब चुके हैं, ऐसा महसूस होगा।

सफलता पाने के लिए आप को परिश्रम करना पड़ेगा। विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षण बढ़ने की संभावना है। आप किसी के प्रेम में भी पड़ सकते हैं। आपके दिल में लगाव पैदा होगा।

वृष राशिः अजनबी व्यक्ति चोट पहुंचा सकता है

इस सप्ताह में जीवन साथी के स्वस्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। अजनबी व्यक्ति या प्राणी द्वारा चोट पहुंच सकती है।

दुर्भाग्यवश, अगले महीने में गुरु की कृपा तो आप होगी, लेकिन अन्य ग्रहदशा आपके पक्ष में नहीं होगी। आपके जीवन में इतनी भागदौड़ रहेगी कि आपको सांस लेने का समय भी नहीं मिलेगा।

ये सभी परिभ्रमण व्यक्तिगत स्तर पर चल रहे होंगे, और ये प्रोफेशनल स्तर पर असर करेंगे। कठोर परिश्रम और नयी चुनौतियों का सामना करने के लिए आपको पहले से ही तैयार रहना पड़ेगा। इस सप्ताह 24 और 25 तारीख को विशेष सावधान रहने की सलाह गणेशजी देते हैं।

मिथुन राशिः जल्दबाजी में निर्णय न लें

स सप्ताह में आत्मविश्वास, उत्साह और ऊर्जा का एक प्रवाह आपके अंदर से आएगा। आपको ऐसा लगेगा कि मैं विश्व विजेता बनने के लिए पैदा हूं, और मुझे अपना लक्ष्य पूरा करना ही है।

हालांकि, गणेशजी की सलाह है कि आपको सोच समझकर आगे बढ़ना चाहिए। 24 और 25 तारीख को आप सभी कार्य जल्द से जल्द खत्म करना चाहेंगे। जल्दबाजी में निर्णय न लें अन्यथा आपको भविष्य में दिक्कत हो सकती है।

गणेशजी कहते हैं कि इस समय आपकी राशि का स्वामी बुध बलवान होगा एवं आपकी तर्कशक्ति अच्छी होने से आपको तर्क वितर्क में हराना मुश्किल हो सकता है।

कर्क राशिः आर्थिक क्षेत्र में नयी योजना बनाएंगे

इस सप्ताह में 19 और 20 तारीख आपके लिए अच्छी कही जा सकती है। परिवारिक मंगल कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में नयी योजना बनाएंगे।

आप भोग विलास और आनंद प्रमोद के साधन प्राप्त कर पाएंगे। विचार, कल्पना और चंचलता आप पर हावी हो सकती है।

आयात-निर्यात से संबंधित जातकों के लिए समय अनुकूल नहीं है। आपको चुनौतियों से लड़ने के लिए तैयार रहने की जरूरत है। यात्रा के कारण आप थकान महसूस करेंगे।

हालांकि, इस समय यात्रा के कारण आपको मनचाहे नतीजे प्राप्त नहीं होंगे। इस समय आपको अपने लोक व्यवहार पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।

सिंह राशिः आपके कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं

इस सप्ताह आपको आत्मविश्वास के साथ कार्य करना चाहिए। हालांकि, इस बात का खास ध्यान रखें कि आपका आत्मविश्वास अति आत्मविश्वास न बन जाए।

यदि ऐसा होता है तो आपको नुकसान हो सकता है। आपके कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं, हालांकि आप उनको भेदकर निकलने में सक्षम होंगे।

आपको जोश बनाए रखना अत्यंत जरूरी है, जो आप कर सकते हैं। श्रम और सुविचार ये दोनों चीजें आपके पास हैं। आपके पसंदीदा विषय में आपकी रुचि बढ़ेगी और उस तरफ आप आगे बढ़ेंगे।

हालांकि, आपको भागदौड़ भी ज़्यादा करनी पड़ेगी। गणेशजी के अनुसार आपको इसका लाभ भविष्य में प्राप्त होगा।

कन्या राशिः वित्तीय खर्च को कम करने की कोशिश करें

इस सप्ताह की ग्रहदशा देखते हुए लग रहा है कि आप पर आक्रमकता व जल्दबाजी हावी रहेगी। आप किसी भी कार्य को जल्दबाजी में समाप्त करने के लिए तैयार रहेंगे। आपको अपने विचार, प्राथमिकता और योजना पर सूक्ष्मता से पुनःविचार करने की जरूरत रहेगी।

वित्तीय खर्च को कम करने की कोशिश करें। आप को झगड़े या मारपीट से दूर रहने की सलाह है। आपके शरीर में अस्वस्थता रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को अधीनस्थ कर्मचारियों की ओर से मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।

सप्ताह मध्य के बाद आपके विचारों में स्पष्टता आएगी, और मन में प्रसन्नता रहेगी। वैवाहिक जीवन का सुख प्राप्त करेंगे।

तुला राशिः महिला वर्ग से विशेष लाभ हो सकता है

सप्ताह का प्रारंभ आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। इसके अलावा नौकरी-व्यवसाय में आपको अच्छा पैसा मिलेगा। परिजनों और दोस्तों के साथ अच्छा समय गुजार पाएंगे। महिला वर्ग से आपको विशेष लाभ हो सकता है।

घर में मांगलिक प्रसंग की संभावना भी है। अपनी महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए शुभ समय है। आपको मनोरंजन, कला जगत, लेखन और नवसृजन की प्रेरणा मिलेगी। इस समय आपको अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए।

अविचारी बर्ताव आपकी समस्याएं बढ़ा सकता है। सप्ताह के अंतिम दिन आप मानसिक रूप से अनेकों विचारों में उलझे रहेंगे, जिस वजह से आप किसी भी प्रकार का महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले पाएंगे।

वृश्चिक राशिः आयात-निर्यात के कामकाज में लाभ होगा।

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपका हर कार्य आसानी से पूरा होगा। आपका मान सम्मान बढ़ेगा; धन लाभ के भी योग हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मी के सहकार से कार्य पूर्ण होगा तथा उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि बनी रहेगी।

व्यापारियों को व्यापार संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। संतानों की प्रगति संतोषजनक रहेगी। घर में किसी मांगलिक प्रसंग होने या आपके किसी मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहने की संभावना है।

आयात-निर्यात के कामकाज में लाभ होगा। मनोरंजन के लिए खर्च होगा। मान-प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचे, ऐसे कार्यों से दूर रहें। गलत सोहबत की वजह से व्यसन की ओर न बढ़ें, और अपने मन पर संयम रखें, गणेश जी चेतावनी देते हैं।

धनु राशिः मनोरंजन के लिए धन खर्च करेंगे

इस सप्ताह आप में आत्मविश्वास, उत्साह और ऊर्जा का एक प्रवाह अंदर से आएगा। आपको लगेगा कि मैं विश्व विजयी होने के लिए पैदा हुआ हूं और मै अपना लक्ष्य हासिल करके रहूंगा।

हालांकि, गणेशजी आपको इस समय सावधान रहने की सलाह देते हैं क्योंकि आपका आत्मविश्वास अतिआत्मविश्वास में बदलने की संभावना है, जो हानिकर साबित होगा। 24 और 25 तारीख को आप सभी कार्य जल्दबाजी में करना चाहेंगे।

शायद इसके कारण भविष्य में आपको पछतावा भी होगा। आप मौज मस्ती एवं मनोरंजन के लिए धन खर्च करेंगे। बड़े भाई-बहन के साथ विनम्रतापूर्ण व्यवहार रखने की सलाह है। इस समय किसी की जमानत नहीं देनी चाहिए।

मकर राशिः व्यवसाय में बाधा या नुकसान हो सकता है

गणेशजी के अनुसार यह सप्ताह आपके लिए उतार चढ़ाव वाला रह सकता है। इस सप्ताह ग्रहों में काफी परिवर्तन हो रहे हैं, जिनका प्रभाव आपको अगले सप्ताह देखने को मिलेगा। फिलहाल, बुध-राहु की युति से यात्रा में बाधाएं हो सकती हैं।

व्यवसाय में बाधा या नुकसान हो सकता है। सूर्य के तुला राशि एवं शनि के साथ युति में होने के कारण कुछ बुरा होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

मंगल स्वगृही राशि छोड़कर व्यय स्थान में भ्रमण करने से ऋण बढ़ने की या छोटी-बड़ी चोट आने की संभावना रहती है। ग्रहों के दुष्प्रभाव से बचने के लिए आप पूजा-पाठ पर ध्यान केंद्रित करें।

कुंभ राशिः उतावलेपन से बचने की जरूरत रहेगी

इस सप्ताह आपको मिश्रित परिणाम मिलने की संभावना है। आपको कई बार ऐसा लगेगा कि आप गतिशील हो गए हैं और बाद में ऐसा लगेगा कि किसी ने आपको पकड़ रखा है।

गणेशजी कहते हैं कि इस समय में आपको चुनौतियों का सामना करना है और अपने आपको इसके लिए तैयार रहना चाहिए। आप सच में सफलता का स्वाद और आनंद लेना चाहते हैं तो आपको कुछ बलिदान भी देना होगा, जैसे कि आपका अहंकार।

आप परिवार की एकता और कल्याण को प्राथमिकता देंगे और उसकी कीमत भी चुकाएंगे। इस समय आप में आगे बढ़ने की उत्सुकता रहेगी, लेकिन उतावलेपन से बचने की जरूरत रहेगी।
विज्ञापन

मीन राशि: परिवर्तन का विचार बनेगा

इस सप्ताह के प्रारंभ में आपको सभी क्षेत्रों में ध्यान से सोच-समझकर काम करना पड़ेगा। इस समय आप बहुत से मुद्दों पर अपनी भूमिका क्या रहनी चाहिए को लेकर विचार करेंगे।

इस समय आप कुछ परिवर्तन करने के बारे में सोचेंगे, जो आपके जीवन को सुंदर बनाएंगे। आप अपने मूड और व्यवहार में दोहरेपन का अनुभव करेंगे।

इस सप्ताह में आप कुछ अलग करना चाहते हैं, गणेशजी को ऐसा लग रहा है। ज्ञान, वैराग्य व आध्यात्मिकता के बारे में गहनता से सोचना और कुछ प्राप्त करने की इच्छा आदि आपके व्यवहार में छलकेगी। आप में अंतर्ज्ञान और काल्पनिक उड़ान भरने की शक्ति बढ़ेगी।

पढ़ें,अब सूर्य एक महीने तुला राशि में रहेंगे, क्या होगा प्रभाव

पढ़ें,जानिए आपके शरीर पर तिल के निशान का मतलब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें