इस सप्ताह आप गत सप्ताहों से हट कर एक नए रास्ते पर चलेंगे जो आपको सफलता के समीप लेकर जाएगा। इस सप्ताह का अनुभव आपके लिए मिला-जुला रहेगा। सप्ताह का आरम्भ व्यवसायिक तौर पर अवरोधों के साथ होगा।
प्रॉपर्टी डीलर्स को रुकावटों का सामना करना होगा, किन्तु घबराए नहीं, धैर्य और सुझबुझ से आप स्थिति को संभाल सकते हैं। स्वास्थ्य सम्बंधित मामूली समस्याएं इस सप्ताह उत्पन्न हो सकती हैं। किन्तु यह सब सप्ताहांत तक समाप्त हो जाएगा।
वृष राशिः आर्थिक मामलों में भाग्यशाली महसूस करेंगे
भले
ही इस सप्ताह के प्रारंभ में आपका मूड उखड़ा-उखड़ा रहे लेकिन आप आर्थिक तौर
पर खुद को सुरक्षित और भाग्यशाली महसूस करेंगे। कार्य संबंधित दबाव आप पर
बन सकता है। आप अधिकांश समय खुद को काम में व्यस्त पाएँगे, यहाँ तक कि
अपने परिवार के साथ समय बिताना भी आपके लिए मुश्किल होगा।
हालाँकि सप्ताहांत तक चीज़ें कुछ बेहतर होती जाएंगी और आप इस मानसिक दबाव से छुटकारा पा सकेंगे।
मिथुन राशिः सप्ताह अच्छा साबित होगा
व्यवसायिक स्तर पर आपके लिए यह सप्ताह अच्छा साबित होगा। आपकी सभी समस्याओं का समाधान आपको इसी समय में मिलेगा। आप अपने व्यक्तिगत संबंधों को काफी गंभीरता से लेते है और अपने प्रेम जीवन में समृद्धि लाने के लिए भी कुछ करेंगे।
सप्ताह में अधिकांश समय आप अपनी टीम की अगुवाई करेंगे जिससे आपके प्रतिस्पर्धियों की नज़रों में आप आएँगे। आपकी अच्छी समझ से ही आप अपनी समस्याओं से छुटकारा पा सकेंगे।
कर्क राशिः आर्थिक चिंता परेशान करेगी
इस सप्ताह अधिक कार्यभार के चलते आप खुद को व्यस्त और तनावग्रसित पाएँगे। आपको निजी और व्यवसायिक स्तर पर भी बहुत से अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। आपकी व्यस्तता से आपके साथी खुद को उपेक्षित महसूस करेंगे।
आपको संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है। आपके जीवन में एक आर्थिक चिंता के कारण आपका समय, ध्यान और उर्जा की अधिक खपत होगी। इस सप्ताह कार्यस्थल में कुछ मुद्दों के कारण चिंतित रहेंगे।
सिंह राशिः लाभकारी योजनाओं में प्रगति होगी
इस सप्ताह भले ही आप थोड़े से असुरक्षित महसूस करेंगे किन्तु इन सबका सामना करने के लिए और जोखिम उठाने के लिए भी आप तैयार रहेंगे।
आपका प्रेम सम्बन्ध आपको इस पूरे सप्ताह व्यस्त और प्रसन्न रखेगा। व्यवसायिक स्तर पर भी आप लाभकारी स्थिति के प्रभाव से अपनी योजनाओं में विकास देखेंगे।
कुछ बड़ी और लाभकारी योजनाए और प्रस्ताव अभी फिलहाल रुके हुए है, किन्तु आप जल्द ही इनमें प्रगति देखेंगे। अपनी क्षमताओं का भरपूर प्रयोग करें।
कन्या राशिः बड़े फैसले सावधानी से लें
इस सप्ताह आपको अधिक सचेत रहकर अपने सभी निर्णयों को संयमता से लेना होगा। शांत चित से ही आप अपनी सभी समस्याओं का समाधान चुटकी बजाते ही कर सकेंगे। इस सप्ताह किसी भी तरह के विवाद या बहस में पड़ने से बचे।
यदि आप कार्य सम्बंधित समस्याओं से आहत होने से खुद को बचा कर रखे सकें तो आप पहले से बेहतर महसूस करेंगे। ध्यान रखिये, इस जीवन में कुछ बातों पर पर्दा ही हो, तो अच्छा होता है। जो व्यक्ति विवाहित है, वे साथी के साथ अपने रिश्ते में रोमांच लाने का प्रयास करें।
तुला राशिः व्यस्त दिनचर्या रहेगी
सप्ताह की शुरुआत ही सैकड़ों काम, अनगिनत जिम्मेदारियां और व्यस्त दिनचर्या से होगी। भावनात्मक सुरक्षा आपके लिए काफी मायने रखती है। इस सप्ताह आपके व्यक्तित्व में अहम् परिवर्तन आएँगे।
अपने व्यक्तित्व से ही आप अपने कई कार्यों को सम्पूर्ण क्षमता के साथ पूर्ण कर पाएँगे। इस समय आपके लिए कुछ भी असंभव नहीं होगा। किसी भी काम को पूरा करने के लिए आप साधारण से अलग बिलकुल नए ढंग अपना सकते हैं।
वृश्चिकः सकारात्मक सोच का लाभ मिलेगा
इस सप्ताह आप खुद को व्यस्त पायेंगे। हो सकता है की आपको साँस लेने की फुर्सत भी ना मिले। मौजूदा समय का प्रयोग कर नयी संभावनाओं के बारे में सोचें। आपको इस दौरान आराम करने के लिए बिलकुल भी समय नहीं मिलेगा।
हालाँकि आपके सकारात्मक व्यवहार से आपको हर समस्या का हल ढूँढने में सहायता मिलेगी। अपनी व्यक्तिगत और व्यवसायिक ज़िन्दगी दोनों में ही स्वयं के काबू में रहेंगे और आशावादी विचारधारा के धनी रहेंगे।
धनु राशि: आर्थिक स्थिति में बेहतरी लाने के लिए प्रयास करना होगा
सप्ताह आपके लिए कठिनाइयों से भरपूर रहेगा। अपनी आर्थिक स्थिति में बेहतरी लाने के लिए आपको अधिकतम प्रयास करने होंगे। सप्ताह के आरम्भ में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी किन्तु सप्ताहांत तक सब सामान्य हो जाएगा।
आपके मूड में भी सुधार होगा और आप बेहतर जीवनशैली के मालिक होंगे। आपकी ऊर्जा भी उच्चतम स्तर पर होगी जिससे आप जो भी पाना चाहेंगे पा सकते हैं।
मकर राशि: जीवन में कई रोचक घटनाएं होगी
इस सप्ताह संभावना हैं कि आपके जीवन में कई अति रोचक घटनाओं से आपको रूबरू होना पड़ सकता है। अपनी ज़िन्दगी के दोनों पहलु - व्यक्तिगत और व्यवसायिक जिंदगियों में होने वाले परिवर्तनों से आप बहुत ही प्रसन्न रहेंगे।
आपकी व्यक्तिगत ज़िन्दगी में किसी खास के आने से आपकी ज़िन्दगी में एक अलग ही रोमांच आ जाएगा। इस ख़ास व्यक्ति के साथ आप अपनी पूरी जिन्दगी बिताना चाहते हो।
कुंभ राशि: सफलता प्राप्त करेंगे
इस सप्ताह की शुरुआत आप में से अधिकांश व्यक्तियों के लिए अच्छे रूप में होगी और आप अपने हर काम में सफलता प्राप्त करेंगे। सब कुछ आपकी योजनाओं के अनुसार ही होगा और आपको अपने प्रियजनों का सहयोग बराबर मिलता रहेगा।
कठिन से कठिन काम भी आप सरलता से पूरे कर लेंगे। व्यक्तिगत स्तर पर आप अपने किसी पुराने मित्र से मिलने के इच्छुक रहेंगे। कई सालों के बाद उनसे मिलने की अचानक चाह आपके मन में उत्पन्न होगी।
मीन राशि: सप्ताह सुखद और लाभप्रद रहेगा
सप्ताह आपके लिए बेहतर रहेगा ख़ास तौर पर आर्थिक स्तर पर। आप पूरे सप्ताह प्रसन्नचित, तनाव मुक्त रहेंगे और एक सुखद समाचार प्राप्त करेंगे।
इस सप्ताह आपके साथ सबसे अच्छी बात यह होगी कि आप व्यवसायिक स्तर पर अपने सहकर्मचारियों से बेहतर प्रदर्शन कर एक लुभावने सौदे को तय करेंगे। हालाँकि अधिक काम करने से तनाव भी हो सकता है इसलिए अपना ध्यान भी रखें।