फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल: 22 से 28 जून तक क्या कहते हैं आपके सितारे

Mon, 22 Jun 2015 05:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी सप्ताह आपके अन्दर एक नयी उर्जा, एक नयी स्फूर्ति लेकर आएगा| आप गत सप्ताहों के मुकाबले अधिक उर्जावान और आक्रमक रहेंगे|
विज्ञापन


किन्तु अधिक कार्यभार से बचे और समय के अनुकूल चले| व्यवसायिक जीवन में उतार-चढाव लगे रहेंगे किन्तु कार्यस्थल में निम्न पदवीं के व्यक्तियों से सावधान रहे|

कोई आपके काम का श्रेय आपसे छीनने का प्रयास करेगा| सेहत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा किन्तु रोमांस के क्षेत्र में साथी से मनमुटाव होने की आशंका है|
विज्ञापन


धैर्य से काम लें और बातचीत कर स्थिति में बेहतरी लाने का प्रयास करे| आर्थिक तौर पर इस सप्ताह आपके लिए यह सलाह रहेगी कि व्यर्थ खर्चों से बचे और हो सकते तो बचत करने का प्रयास करें| अन्यथा आने वाले दिनों में आपको आर्थिक तंगी से गुज़रना पड़ सकता है|

वृष राशिः सपनों को सच करने का है समय

यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत भाग्यशाली और सौहार्दपूर्ण रहेगा| आप स्वयं में अपने सपनों को साकार करने का जज़्बा पाएँगे| इसके लिए आप अपनी पूरी शक्ति भी लगाने को तैयार रहेंगे|

ऐसी सशक्त विचारधारा के चलते आपके स्वास्थय में भी बेहतरी होगी और आप गत सप्ताह की तरह इस सप्ताह इस विषय में चिंतित नहीं होंगे| व्यवसायिक स्तर पर आप केवल अपने भाग्य पर निर्भर ना रहें|

उसी उत्साह के साथ परिश्रम करते रहे और देखे परिणाम आपके हित में ही होंगे| इस सप्ताह आप अपने व्यवसायिक जीवन में इतने व्यस्त रहेंगे कि इसका असर आपके निजी रिश्तें पर भी पड़ सकता है|

संभव है कि आपसी झगड़ें भी हो| इसलिए प्रयास करे कि आप अपने साथी को यह अहसास दिलाए कि आप उनसे कितना स्नेह और प्रेम करते है|

मिथुन राशिः चिंता के कारण सेहत पर पड़ सकता है असर

इस सप्ताह आप अपने किसी करीबी मित्र के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे| तनावपूर्ण वातावरण के कारण संभव है कि इसका सीधा प्रभाव आपकी सेहत पर भी पड़े|

परिस्थितियाँ कुछ भी हो, स्वयं को शारीरिक और मानसिक आराम अवश्य दे| व्यक्तिगत और व्यवसायिक दोनों स्तरों पर आपको आपको कुछ ख़ास व्यक्तियों से सावधान रहना होगा|

सही और गलत की पहचान करना आवश्यक है| कार्यस्थल में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करे और किसी को भी अपने ऊपर ऊँगली उठाने के अवसर ना दे|

पूरी ईमानदारी से मेहनत करते रहे| तनाव लेने से बचे| रोमांटिक स्तर आपको आपके साथी का पूरा सहयोग मिलेगा| आर्थिक स्तर पर भी कोई ख़ास असर नहीं पड़ेगा और आपके जीवन के यह दोनों स्तर सामान्य रहेंगे|

कर्क राशिः मां की सेहत हो सकती है चिंताजनक

इस सप्ताह आप व्यवसायिक स्तर पर धैर्यपूर्वक अपना काम करते रहे| आज करी गयी मेहनत का सकारात्मक परिणाम आपको कल अवश्य देखने को मिलेगा|

व्यक्तिगत स्तर पर आप अपनी माँ के स्वास्थ्य को लेकर तनाव में रहेंगे| इस पूरे सप्ताह यह आपके लिए चिंता का विषय बना रहेगा| चिंता करने की कोई ज़रुरत नहीं है|

ऐसे समय में आपके मित्र और परिजन आपके साथ रहेंगे| अपने स्वास्थय का भी विशेष ध्यान रखे| रोमांस के क्षेत्र में आपको अपने रिश्ते को जीवंत बनाये रखने के प्रयास करने होगे|

आपके साथी से आपको सहायता मिलेगी किन्तु आपको अपने अहम को भूलकर एकसाथ सामंजस्य बनाना होगा| सब्र से काम लें| आर्थिक स्तर पर यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगा| आपको कहीं से धन लाभ होगा|

सिंह राशिः परिवार में आएंगी खुशियां

आपके जीवन में इस सप्ताह किसी परिजन की ओर से कोई सुखद समाचार आने के प्रबल आसार है| पूरे परिवार में इस समय प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा और यह सब देख कर आपको आंतरिक संतोष होगा|

स्वास्थ्य के पहलु से भी यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा| व्यवसायिक स्तर पर आप किसी अनुभवी परिचित से करियर सम्बन्धी सलाह लेंगे|

उनकी यह सलाह आपके लिए बहुत ही लाभकारी हो सकती है और भविष्य में आपको सही मार्ग पर ले जा सकती है| साथी के साथ आपके सम्बन्ध सामान्य रहेंगे|

किसी भी परिस्थिति में उनका सहयोग आपको मिलता रहेगा| आर्थिक तौर पर धन लाभ तो होगा किन्तु इस सप्ताह आप ख़ास बचत नहीं कर सकेंगे| किन्तु घबराने की ज़रुरत नहीं है, इससे आपकी आर्थिक स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है|

कन्या राशिः अपना कौशल दिखाने का यही है सही समय

इस सप्ताह विशेष तौर पर आपको अपने स्वास्थय पर ध्यान देना होगा| सर्दी-खांसी से आप परेशान हो सकते है| अस्वस्थता के कारण आपके जीवन के दूसरें पहलुओं पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा|

समय पर चिकित्सक के पास जाएं और बेहतर उपचार लें| व्यवसायिक स्तर पर आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे और नवीन व्यवसायिक योजनाएं बना कर अपने सहयोगियों के साथ अपने वरिष्ठ अधिकारियों को भी प्रभावित करेंगे|

अपना कौशल दिखाने के लिए यह एकदम उपयुक्त समय है| यह सप्ताह रोमांस को लेकर आपके लिए बहुत ही मनोरंजक होगा| साथी के साथ आप अपने सभी दुःख भूल जाएंगे|

इस सप्ताह आपके लिए एक ख़ुशी यह होगी कि आपका रुका हुआ पैसा वापस आएगा| इससे आपकी आर्थिक स्थिति में और भी बेहतरी और मजबूती आएगी|

तुला राशिः समस्या का समाधान मिलेगा

यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा| इस सप्ताह की शुरुआत से ही आप किसी व्यक्तिगत बात को लेकर चिंतित रहेंगे| किन्तु सप्ताहांत तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा|

आपके व्यक्तिगत जीवन में जो भी समस्या थी उसका समाधान आप अपनी सूझबूझ से निकाल ही लेंगे| हालाँकि स्वास्थय को लेकर यह सप्ताह आपको परेशान करेगा| आप घुटनों और पैर के दर्द से पीड़ित रहेंगे|

किसी प्रशिक्षित व्यक्ति की सहायता से अपनी सेहत में सुधार लाने हेतु प्रयास करे| इस सप्ताह रोमांटिक स्तर पर आपको सुकून प्राप्त होगा| आप अपने साथी के साथ कम मगर बेहतर समय व्यतीत कर पाएंगे|

मानसिक रूप से यह आपके लिए शांतिपूर्ण रहेगा| आर्थिक रूप से आपको अपने खर्चों पर लगाम कसने की ज़रूरत है| हालाँकि इससे आपको आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा|

वृश्चिक राशिः प्रेम जीवन में बढ़ेगा रोमांच

आगामी सप्ताह आप अपने कड़े परिश्रम और भाग्य की कृपा से बेहतरी की ओर जाएँगे| व्यवसायिक स्तर पर भी आपके पराक्रम की वृद्धि होगी और अपने उम्दा प्रदर्शन के चलते आप अपने सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों की नज़र में आएँगे और प्रशंसा बटोरेंगे|

इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और जोशपूर्ण रहेंगे| आपके स्वास्थय में भी इसका बेहतर प्रभाव रहेगा और आप अच्छी सेहत का आनंद लेंगे|

आपके प्रेम जीवन में भी रोमांच का स्तर बढ़ता जाएगा| आपमें से कुछ व्यक्ति अपने किसी ख़ास से मिल सकते हैं| आर्थिक रूप से भी आपको एक अच्छी खबर मिल सकती है|

किसी को उधार दिया हुआ धन इस सप्ताह आपको वापस मिल सकता है| इससे यकीनन आपकी खुशियों में वृद्धि होगी और यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही आनंदमय रहेगा|

धनु राशि: करीबी की मदद से पूरे होंगे काम

आपके लिए यह सप्ताह स्वास्थय की नज़र से थोडा चिंताजनक रहेगा| हालाँकि आप अपने रोग से लड़ने की क्षमता रखते है और इस समस्या से भी निपट लेंगे|

करियर के लिहाज़ से यह सप्ताह आपके लिए सुविधाजनक रहेगा| किसी करीबी सहयोगी की सहायता से आप अपने कार्य संपन्न कर सकेंगे| उन्हें धन्यवाद करना ना भूलें|

विवाहित व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह मधुर रहेगा| आपके बीच आपसी समझ और सामंजस्य बनेगा| उन्हें हर पल अपने साथी से बराबर सहयोग मिलता रहेगा|

जो व्यक्ति इस समय अकेले है, इस सप्ताह उन्हें अपना जीवनसाथी मिल सकता है| नए रिश्तें बनने के प्रबल योग बन रहे है| आर्थिक रूप से आपको इस समय तंग का सामना करना पड़ सकता है|

आपको अपने खर्चों पर काबू रखने की सख्त आवश्यकता है| कुलमिलाकर यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा|

मकर राशिः व्यापारियों के लिए अच्छा रहेगा सप्ताह

इस सप्ताह आपको आर्थिक स्थिरता की प्राप्ती होगी| आय के स्रोत बनेंगे| आपके जीवन की आधी समस्याओं का समाधान तो यूँही हो जाएगा| व्यापार के लिए भी यह समय एकदम अनुकूल है|

इसलिए व्यापारी लोग जोखिम ले सकते हैं| किन्तु इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आप अपनी सभी उर्जा इसी समय ना उपयोग कर ले| भविष्य के लिए भी कुछ उर्जा बचा कर रखे|

अन्यथा इसका सीधा प्रभाव आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है| अपने व्यवसायिक जीवन की व्यस्तता के चलते व्यक्तिगत जीवन को नज़रअंदाज़ करने की भूल ना करें|

अपने जीवनसाथी को समय दे| उनके साथ कहीं सैर पर या किसी यात्रा पर जाने का विचार बना सकते है| मानसिक सुकून के लिए ज़रूरी है कि आप अपने जीवन के हर स्तर पर संतुलन बनाए रखे|

कुंभ राशि: आँख, त्वचा रोग और सिरदर्द की हो सकती है समस्या

वर्तमान सप्ताह में आपके अन्दर गत सप्ताहों की तुलना में आत्मविश्वास की कमी नज़र आएगी| यह बात ना भूले कि समय से पहले और ज़रूरत से ज्यादा किसी को नहीं मिलता|

आपके कार्य भी अपने समय से बनेंगे| इसलिए हताश होने की बजाय अपने काम के प्रति जुझारूपन बरकरार रखे और क्रियाशील रहे| आपका स्वास्थय इस समय आपकी चिंता का विषय बन सकता है|

विशेष तौर पर आँख, त्वचा रोग और सिरदर्द से आप विचलित हो सकते है| कार्यस्थल में भी आपके सभी काम बनते नज़र आएँगे| योजनायें पूर्ण होती नज़र आएंगी|

यह सप्ताह व्यवसायिक स्तर पर आपके लिए बहुत ही अच्छा होने वाला है| आपके प्रेम जीवन में रोमांस की कमी नहीं होगी| आपको साथी से भरपूर प्यार और बराबर सहयोग मिलता रहेगा| सप्ताह के मध्य में अचानक धन लाभ होने से आप आश्चर्यचकित तो होंगे ही, आपकी ख़ुशी का ठिकाना भी नहीं रहेगा|
विज्ञापन

मीन राशि: कार्यस्थल में मिलेगा सभी का साथ

आगामी सप्ताह में आपको वास्तविकता को करीब से समझना होगा| आपकी माँ का स्वास्थय आपके लिए चिंता का ख़ास विषय बना रहेगा| हर पल आप उनके बारे में सोच कर परेशान रहेंगे|

किन्तु आर्थिक तौर से परेशानी ना होने के कारण आप इस कठिन परिस्थिति में भी लड़ने की शक्ति प्राप्त कर लेंगे| इससे आपके स्वास्थय पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और आप परिवार की ओर ध्यान दे पाएंगे|

अपने प्रेम जीवन में भी आप चिंतामुक्त रहेंगे| इस सप्ताह के मध्य से अंत तक आपके व्यवसायिक स्तर पर आप सफलता के समीप जाने के लिए अग्रसर रहेंगे|

आपके इस सशक्त व्यक्तित्व से कार्यस्थल में भी आप सबके चहेते बने रहेंगे| यहाँ तक कि आपके चंद सहयोगी आपसे सलाह-मशविरा करने के लिए भी चर्चा करना चाहेंगे|
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें