फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैरो कार्ड से जानिए 2014 का राशिफल

विज्ञापन
विज्ञापन
यह वर्ष आपके जीवन में एक बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है। डरने के बजाय साहस से काम लें। नए बदलाव को खुले दिल से स्वीकार करें। धन की हानि, नौकरी की समाप्ति के बावजूद आशा बनाए रखें। एक नया जीवन आपकी प्रतीक्षा में है।
विज्ञापन

वृष 21 अप्रैल-20 मई

पिछले वर्ष आपने बहुत-सी गलतियां की तथा हवाई किले बनाए। लेकिन इस साल आपको कुछ व्यावहारिक  निर्णय लेने होंगे। कुछ बदलाव खुद में भी लाने होंगे।

लचीलेपन के साथ कार्य करें तथा अपने अंतर्मन की आवाज सुनें। व्यावसायिक क्षेत्र में बड़े उद्देश्‍य प्राप्ति का संकेत। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े विभाग को संभालने का प्रस्ताव संभव। स्वभाव में आत्म-मुग्धता के कारण निजी संबंधों में उलझन हो सकती है।

मिथुन 21 मई-21 जून

इस समय आप बहुत से पुराने संबंधों से मुक्ति पाएंगे। कार्यक्षेत्र में ड्रामेटिक चेंज होगा। अचानक हाथ में नौकरी छूटने का नोटिस होगा, तो दूसरी तरफ नई नौकरी का प्रस्ताव भी मिलेगा। निजी संबंधों में लापरवाही का भाव छोड़, सकारात्मक बदलाव लाएं, वरना नतीजे खराब होंगे।

कर्क 22 जून-23 जुलाई

यह वर्ष आपके लिए बहुत से वायदे कर रहा है। आप स्पष्टता के साथ सोचने में समर्थ होंगे कि आपको क्या चाहिए ? अपने ज्ञान, गुण तथा चुम्बकीय आकर्षण का सही उपयोग करें।

नए हेयर स्टाइल, नया वार्डरोब के साथ नए मेकओवर का समय। नए बिजनेस में दाखिल होने से पहले इंट्यूशन पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार आएगा। महिलाओं से जुड़े कार्यों में लाभ का संकेत।

सिंह 24 जुलाई-22 अगस्त

इस वर्ष आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेने का दबाव बनेगा। दांव पर लगे मुद्दे पर बुद्धिमानी से निर्णय लें। अतीत की गलतियों पर बेझिझक सुधार लाएं। कानूनी समझौते का समय।

एकाउंटेंट, न्यायाधीश, यूनियन लीडर तथा कानूनविद् के लिए महत्वपूर्ण समय। कानूनी केस आपके पक्ष में सुलझ जाएंगे, लेकिन लालच और अप्रिय मांग से बचें।

कन्या 23 अगस्त-22 सितंबर

इस साल सफलता हासिल करने के लिए ज्ञान, बुद्धि और नियम, तीनों चीजों का संतुलन जरूरी है। अनेक भ्रांतियां दूर होंगी। हर समस्या को गहराई से समझें।

मानसिक शक्ति देने वाले कार्यों से जुड़ें। तनाव से बचें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अपनी भावना को दबाने के बजाय स्पष्ट करें।

तुला 23 सितंबर-23 अक्तूबर

कार्ड आपको बचपना छोड़कर सत्यपरक योजना बनाने की सलाह दे रहा है। लक्ष्य का चुनाव सोच-समझकर करें। कोई परिचित आपकी योजना में सहायक होगा।

आपका सपना हकीकत में बदल जाएगा। आर्थिक स्थिति में मामूली सुधार का समय। प्रॉपर्टी खरीदने का योग बनेगा। परिवार, मित्रों अथवा बच्चों से जुड़ा शुभ समाचार मिलेगा।

वृश्चिक 24 अक्तूबर-21 नवंबर

इस वर्ष आप अपनी बुद्धिमानी, भावनात्मक परिपक्वता तथा गाइडेंस का सही उपयोग करेंगे, तो सफलता निश्चित मिलेगी। लेकिन भावुकता पर नियंत्रण रखते हुए ठंडे दिमाग से काम लें।

किसी प्रभुत्वशाली व्यक्ति का लाभदायी सहयोग मिलेगा। रिलेशनशिप के मामलों में समझदारी से काम लें। ‘न्यू ऐज‘ बिजनेस, मूवमेंट तथा अाध्यात्मिक कार्य से जुड़े व्यक्तियों के लिए उत्तम समय।

धनु 22 नवंबर-21 दिसंबर

रिलेशनशिप में सुधार लाने के लिए किसी सलाहकार अथवा गुरु समान व्यक्ति से सहयोग लें। नई भाषा अथवा रहस्य विद्याओं के सीखने का योग। कोई गुरु समान व्यक्ति आपके दिमाग के बंद दरवाजे खोलने में सहायक होगा।

मकर 22 दिसंबर-19 जनवरी

इस साल धन और भौतिक सुख-संसाधन आपके लिए महत्वपूर्ण होंगे। धन के कारण अतीत में जो चीजें छोड़ दी थी, उनके प्रति पुनः रूझान होगा। प्रेम और मित्रता को खरीदने का प्रयास न करें। प्रेम और लालसा का फर्क समझें।

कुंभ 20 जनवरी-18 फरवरी

लंबे समय से अंधेरे में कार्य कर रहे थे, इस वर्ष अंधेरा दूर होगा। स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार का समय। खुद में आप ऊर्जा युक्त महसूस करेंगे तथा मानसिक ताकत मिलेगी।

कार्यक्षेत्र में प्रोजेक्ट पूरा होगा तथा सफलता मिलेगी। एक बढ़िया समारोह का संकेत। खुद में बदलाव लाएं तथा पुराने ढुलमुल व्यवहार से मुक्ति पाएं। निजी संबंधों में नए दृष्टिकोण से विचार करें तथा सुधार लाएं।
विज्ञापन

मीन 19 फरवरी-20 मार्च

इस साल अपने सपनों और इंट्यूशन पर ध्यान दें। इस वर्ष किसी रहस्य से पर्दा उठेगा तथा सत्य सामने आएगा। विषाक्त तथा जलीय पदार्थों से सावधान रहें। भावनात्मक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिति में उत्तम सुधार रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें