फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीन राशि में आ रहे हैं सूर्य, अगला एक महीना कैसा रहेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सूर्य महाराज अपने पुत्र शनि की राशि कुंभ से निकलकर 14 मार्च की रात 11 बजकर 6 मिनट पर मित्र ग्रह बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिषशास्त्र की दृष्टि से मीन में सूर्य का पहुंचना शुभ है।
विज्ञापन


लेकिन मंगल, शनि और राहु के साथ सूर्य का षडाष्टक योग बनेगा जो शुभ नहीं है। ज्योतिषशास्त्री चन्द्रप्रभा बताती हैं कि इसका देश, दुनिया और राशियों पर भी असर होगा।

इनके लिए सुखद है सूर्य का मीन में आना

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मीन राशि में सूर्य का पहुंचना चैत्र संक्रांति कहलाता है। यह संक्रांति उन लोगों के लिए सुखद रहेगा जो वाहन खरीदने के लिए प्रयास कर रहे हैं। आर्थिक रुप से परेशान लोगों के लिए भी यह संक्रांति कुल मिलाकर सुखद रहेगी।

हलांकि इस दौरान तोड़-फोड़ और जन आंदोलन जैसी घटनाएं बढ़ेंगी। चुनाव के माहौल में यह संक्राति नेताओं के आपसी संघर्ष और विवाद में आग में घी का काम करेगा यानी विवाद और आपसी टकराव बढ़ेगा।

नक्सली एवं सांप्रदायिक घटनाएं हो सकती हैं। सीमा पर तनाव बढ़ेगा, छीटपुट मुठभेड़ की भी संभावना रहेगी।
विज्ञापन

राशियों पर सूर्य के गोचर का प्रभाव

सूर्य का मीन राशि में पहुंचना धनु, मीन, कन्या एवं वृश्चिक राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा। जबकि सूर्य की अपनी राशि सिंह वालों के लिए यह अनुकूल नहीं है। मेष राशि वालों को संयम और धैर्य से काम लेना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें