फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ में नरेंद्र मोदी के आने का विरोध करेगी सपा

Sat, 09 Feb 2013 01:16 PM IST
इलाहाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के महाकुंभ में आने की संभावना से विपक्षी दलों में भी खलबली मची है। विपक्षी दल भाजपा को भूल सीधे तौर पर मोदी पर निशाना साधने में जुट गए हैं। सपा सांसद रेवतीरमण सिंह ने ऐलान किया है कि मोदी कुंभ क्षेत्र में पहुंचे तो खुलकर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री पद के दावेदारों में शुमार किए जा रहे नरेंद्र मोदी के 12 फरवरी को इलाहाबाद आने की संभावना जताई जा रही है। इसे लेकर विरोधी दलों को आशंका है कि भाजपा महाकुंभ मेले का राजनीतिक इस्तेमाल कर सकती है। सो, विरोध की तैयारी भी शुरू हो गई है।

सांसद रेवतीरमण सिंह ने कहा है कि कुंभ मेला को राजनीतिक महत्वाकांक्षा का अखाड़ा नहीं बनने दिया जाएगा। यहां पीएम बनाने-बिगाड़ने का खेल नहीं होने देंगे। मोदी गंगा-यमुनी तहजीब बिगाड़ेंगे तो उनका विरोध शहर के लोग करेंगे। आरोप लगाया कि भाजपा राम का नाम सत्ता के लिए इस्तेमाल करती है। गंगा पर उत्तराखंड में बड़े बांध बनवाने की इजाजत भाजपा सरकार में ही दी गई। संगम में गंगा जल के प्रवाह में आई कमी के लिए भाजपा ही जिम्मेदार है। सांसद के मीडिया प्रभारी विनय कुशवाहा ने कहा कि मोदी के विरोध की रणनीति तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें