शनि महाराज इन दिनों अपनी उच्च राशि तुला में चल रहे हैं। 21जुलाई से शनि महाराज वक्री चाल को छोड़कर मार्गी चल चलने लगे हैं।
इस साल के अंत में शनि तुला राशि से निलकर वृश्चिक राशि में पहुंचेंगे। शनि की इस बदली चाल से शनि के अशुभ प्रभाव में कमी आएगी और इसका सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा।
मेष: रोजगार में स्थिति बेहतर होगी
शनि का मार्गी होना आपके लिए फायदेमंद है। बीते समय से चली आ रही मुश्किलें दूर होंगी। कार्यक्षेत्र व रोजगार में स्थिति बेहतर होगी। रोजगार के लिए प्रयास करने वालों को मिलेगी कामयाबी।
वृष: अनुकूल बदलाव हो सकते हैं
आपके लिए शनि का यह गोचर उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। सेहत के मामले में आपको अधिक सजग रहना होगा। सलाह है कि संयमित दिनचर्या अपनाएं। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखें। जीवन में कुछ अनुकूल बदलाव हो सकते हैं।
मिथुन: अचानक से कुछ फायदे होंगे
शनि का मार्गी होना आपके लिए लाभप्रद रहेगा। अचानक से कुछ फायदे हो सकते हैं। पिछले दिनों जो फायदे होते होते रुक गए थे वो भी मिल जाएंगे। साथ ही वरिष्ठों से प्रसंशा मिलेगी।
कर्क: स्थानांतरण की संभावनाएं बनेंगी
शनि के मार्गी होने से यदि आप कहीं स्थानांतरण की कोशिश में है तो मनपंसद स्थान पर स्थानांतरण की संभावनाएं बनेंगी। लेकिन कामों के पूरे होने में कुछ देरी हो सकती है।
सिंह: सहयोग व सुख मिलेगा
व्यापार-व्यवसाय में लाभ की उम्मीदें बढ़ेंगी साथ ही प्रसिद्धि भी प्राप्त होगी। संतान की ओर से सहयोग व सुख मिलेगा।
साथ ही कोई बडा अनुबंध जो किसी कारण से रुक गया था वो पूरा हो जाएगा।
तुला: सफर में सावधान रहें
पारिवारिक मामलों में कुछ परेशाानी हो सकती है। सलाह है कि आर्थिक फैसला सोच समझकर लें। निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है। वाहन चलाते समय एवं सफर में सावधान रहें।
तुला: अधिकार से आगे न बढें
शनि का मार्गी होना आपके लिए मिलाजुला फल देने वाला है। अपनों के व्यवहार से तकलीफ हो सकती है। सलाह है कि आपसी तालमेल बनाए रखें।
कोई भी काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। अपने अधिकार से आगे बढ़कर कोई काम न करें।
वृश्चिक : व्यय का बोझ बना रह सकता है
दैनिक कार्यों में भी बाधाएँ रह सकती हैं। नींद में भी व्यवधान रह सकता है। साथियों एवं परिवार से विरोध भी हो सकता है। खर्चों पर भी नियंत्रण रखने की जरूरत रहेगी।
धनु: स्वास्थ्य का ध्यान रखें
भाइयों से सामंजस्य बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा। किसी निवेश एवं कर्ज के लेन देन से पहले भली भांति चिंतन मंथन जरूरी होगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही उचित नहीं रहेगी।
मकर: अजनबियों से सावधान रहें
आपका मन काम धंधे को लेकर उदास रह सकता है अथवा आप जल्दबाजी के कारण काम बिगाड़ सकते हैं। यदि आप संयमित होकर उचित काम करेंगे तो अनुकूल परिणाम मिल जाएंगे। अजनबियों से सावधान रहें।
कुंभ: तरक्की भी संभव है
नई योजनाएं सफल होंगी। किसी विशेष कार्य के हो जाने से हर्ष होगा। स्थानांतरण व तरक्की भी संभव है। यदि मौका मिले तो धार्मिक कार्यों में सहभागिता करें व यथा सामर्थ्य गरीबों का सहयोग करें।
मीन: परिश्रम से काम बनेंगे
मीन राशि वालों को शनि के मार्गी होने से कई मामलों में सावधानियाँ रखनी होंगी। हर काम को संयम से करना होगा। वाहन आदि सावधानी से चलाना होगा। कठोर परिश्रम से काम बनेंगे।