फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमाल है, यहां पहाड़ी बताती है गर्भ में लड़का है या लड़की

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भ में पल रहा बच्चा लड़का है या लड़की इसे जानने का वैज्ञानिक तरीका है सोनोग्राफी। कन्या भ्रूण हत्या के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन


लेकिन झारखंड स्थित लोहरदगा जिला के लोग बिना सोनोग्राफी के गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग जांचने का अनोखा तरीका प्रयोग कर रहे हैं। यह तरीका ऐसा है जिसमें एक पैसा भी खर्च नहीं करना होता है।

तो गर्भ में लड़का है

यहां एक पहाड़ी है। पहाड़ी पर एक बड़े से चट्टान पर चंद्रमा जैसा आकार बना हुआ है। गर्भवती महिला एक निश्चित दूरी से पत्थर उठाकर इस गोले की ओर मारती है।

पत्थर चन्द्रमा के आकार के बीच जाकर लगता है तो माना जाता है कि महिला के गर्भ में लड़का है।
विज्ञापन

तब कन्या संतान होती है

पत्थर चन्द्रमा के आकार तक नहीं पहुंच पाता है या कहीं और चला जाता है तो गर्भ में कन्या संतान होती है। स्थानीय निवासियों के अनुसार इस चट्टान से गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग पता करने की परंपरा करीब चार सौ साल से चली आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें