आपने देखा होगा कि एक व्यक्ति का व्यवहार दूसरे व्यक्ति से अलग होता है। किसी को गुलाब पसंद होता है तो कोई मोगरा पसंद करता है। किसी को मीठा अच्छा लगता है तो कोई नमकीन का शौकीन होता है। यही बात व्यक्ति के प्रेम आैर यौन व्यवहार पर भी लागू होता है।
कोई प्रेम में सादगी पसंद करता है तो किसी को नोंक झोंक वाला प्यार पसंद आता है। किसी को कामुक बातें आकर्षित करती हैं तो कोई अपने साथी के आंखों आैर आदआें से दिवाना बना जाता है।
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार व्यवहार आैर शौक का यह अंतर राशि के अंतर के कारण होता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार राशि के अनुसार हर व्यक्ति का यौन व्यवहार अलग अलग होता है।
मेष राशि वाले जल्दी आवेश में आ जाते हैं।
इस राशि के व्यक्ति में काम की भावना प्रबल होती है। लेकिन लंबे समय तक समागम इन्हें पसंद नहीं होता है। ऎसे व्यक्ति कम समय में प्रेम का भरपूर लुत्फ उठाना पसंद करते हैं।
समागम के समय यह जल्दी आवेश में आ जाते हैं। इसलिए इन्हें मन एवं विचारों पर संयम रखना चाहिए।
वृषभ राशि: चुंबन काफी पसंद करते हैं
शुक्र की इस राशि के व्यक्ति स्थिर बुद्धि वाले होते हैं। यह जल्दी आवेश में नहीं आते। चुंबन इन्हें काफी पसंद होता है आैर समागम के पहले साथी को भरपूर प्यार करते हैं आैर इनकी अपने लिए भी एेसी ही चाहत होती है।
इनका अपने मन आैर व्यवहारों पर संयम रहता है। यह प्रेम में पहल करना पसंद करते हैं।
मिथुन राशिः प्यार के बीच बात-चीत जरुरी
इस राशि का स्वामी बुध है जो इनके काम भावना को बढ़ाए रखता है। ऐसे व्यक्ति जल्दी ही आवेश में जाते हैं। यौन क्रिया के लिए यह जल्दी तैयार हो जाते हैं।
समागम के दौरान इन्हें बात-चीत करते रहना पसंद होता है। यह अपने साथी के साथ तालमेल बनाने में बड़े ही होशियार होते हैं।
कर्क राशिः प्रेम के प्रति अति उत्साहित हो जाते हैं।
इस राशि के व्यक्ति बहुत ज्यादा भावुक एवं मानसिक तौर पर संवेदनशील होते हैं। अपने इस स्वभाव के कारण यौन सुख उठाने में पीछे रह जाते हैं।
यह अपने साथी की खुशी से ज्यादा अपनी खुशी पर ध्यान देते हैं। इसलिए इनके वैवाहिक जीवन में प्रेम और आनंद की कमी रहती है। लेकिन कभी-कभी प्रेम के प्रति अति उत्साहित भी हो जाते हैं।
सिंह राशिः साथी के इशारे का करते हैं इंतजार
इस राशि के व्यक्ति स्थिर बुद्घि वाले होते हैं। प्रेम के प्रति अपनी भावनाओं को जल्दी व्यक्त नहीं करते। लेकिन साथी के इशारे का इंतजार रहता है।
यौन क्रिया के दौरान यह काफी उर्जावान और जोशीले रहते हैं। जोश और उत्साह में साथी की भावनाओं की अनदेखी कर जाते हैं।
कन्या राशिः यौन विषयों में खूब रुचि।
इस राशि के व्यक्ति थोड़े शर्मीले होते हैं। प्रेम के प्रति अपनी चाहत जल्दी दर्शाते नहीं हैं। लेकिन यौन विषयों में इनकी खूब रुचि होती है।
समागम के दौरान बातों में वक्त बर्बाद करना इन्हें पसंद नहीं होता। यह जिनसे प्रेम करते हैं उनके प्रति काफी ईमानदार होते हैं और अपनी मर्यादा का पालन करते हैं। लेकिन इनके स्वभाव की एक बड़ी विशेषता है कि यह काफी मूडी होते हैं।
तुला राशि: इच्छा से ही यह संबंध को आगे बढ़ाते हैं।
इस राशि के व्यक्ति हमेशा अपने साथी की खुशी का ध्यान रखते हैं। प्रेम संबंध के लिए यह अपने साथी पर कभी दबाव नहीं डालते। साथी की इच्छा से ही यह संबंध को आगे बढ़ाते हैं।
तुला राशि का स्वामी शुक्र है जो प्रेम का कारक ग्रह है जो इस राशि के व्यक्ति को साथी के प्रति जल्दी आकर्षित करता है। समागम के दौरान बातें करना इन्हें पसंद नहीं होता।
वृश्चिक राशिः काम की भावना तेज।
मंगल की इस राशि के व्यक्तियों में काम की भावना तेज होती है। इनके उत्साह और व्यवहार के कारण साथी को काफी परेशानी होती है। लेकिन वृश्चिक राशि का साथी हो तो इनके बीच अच्छा तालमेल बना रहता है।
प्रेम के मामले में यह अधिक भावुक होते हैं। कई बार उलझन की स्थिति के कारण प्रेम के प्रति नकारात्मक व्यवहार दर्शाते हैं।
धनु राशिः हमेशा प्रेम संबंध के लिए तैयार
इस राशि के व्यक्तियों की खूबी यह है कि हमेशा प्रेम संबंध के लिए तैयार रहते हैं। प्रेम और आनंदपूर्ण जीवन के प्रति यह उत्साहित होते हैं। इन्हें समागम के दौरान चुंबन और इधर-उधर की बातों में ज्यादा रुचि नहीं होती है।
मकर राशिः चूमना अधिक पसंद होता है।
इस राशि के व्यक्ति प्रेम संबंध के प्रति काफी गंभीर होते हैं। यह अपने साथी के प्रति समर्पित होते हैं और उन्हीं के साथ संबंध रखना पसंद करते हैं। इसलिए प्रेम के मामले में यह काफी भरोसेमंद होते हैं।
इस राशि के व्यक्तियों को चूमना अधिक पसंद होता है। साथी की इच्छाओं के मामले में ये थोड़े लापरवाह होते हैं।
कुंभ राशिः प्यार में नए प्रयोग पसंद
समागम के दौरान इस राशि के व्यक्ति बहुत अधिक उत्साहित हो जाते हैं। इन्हें प्रेम के दौरान नए नए आसन आजमाना अधिक पसंद होता है।
प्यार के बीच इधर-उधर की बातें करना इन्हें पसंद नहीं होता। प्यार में यह अपने साथी से ज्यादा अपनी खुशी पर ध्यान देते हैं।
मीन राशिः संबंध अधिक सुखद और आनंददायक।
यह अपने साथी की भावनाओं को महत्व देते हैं और उनकी खुशी का पूरा ध्यान रखते हैं। इनमें भी धनु राशि की तरह प्रेम के प्रति अधिक उत्सुकता रहती है।
कुंभ राशि वालों की तरह इन्हें भी प्यार में अलग प्रयोग करना पसंद होता है। अगर इनका साथी मीन राशि का हो तो इनका संबंध अधिक सुखद और आनंददायक रहता है।