फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ के भक्ति रस में डूबी नेपाली अभिनेत्री

Wed, 30 Jan 2013 10:38 AM IST
महाकुंभ नगर/अंकुर त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन
महाकुंभ के धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल ने दुनिया भर के हर संप्रदाय के लोगों को प्रभावित कर रखा है। देश-विदेश के अभिनेता-नेता हो या कारोबारी, सभी भक्ति के सागर में डुबकी लगा रहे हैं। मगर नेपाल की अभिनेत्री पूर्णिमा अधिकारी को महाकुंभ का माहौल ऐसा भाया कि तीन हफ्ते पहले यहां आने के बाद उनका मन यहीं रम गया।
विज्ञापन


वे कहतीं है कि यहां आकर लगा जैसे ईश्वर के पास पहुंच गए। नेपाल की राजधानी काठमांडू में रहने वाली पूर्णिमा कई फिल्मों और सीरियल में अदाकारी कर चुकी हैं। अब वह बॉलीवुड में पैर जमाने की कोशिश कर रही हैं। यहां कुछ विज्ञापनों में वह मॉडलिंग कर चुकी हैं।

हिंदू धर्म में गहरी आस्था रखने वाली पूर्णिमा को महामंडलेश्वर मां आनंदमयी और जगदगुरु प्रेमानंद जी महाराज से प्रयाग महाकुंभ के लिए आमंत्रण मिला तो वह 10 जनवरी को यहां आ गईं।
विज्ञापन

पूर्णिमा बताती हैं कि उन्होंने एक-दो दिन महाकुंभ में ठहरने के बाद लौटने का फैसला किया था पर यहां भक्ति रस में ऐसा डूबीं कि फिर निकल नहीं सकीं। कुंभ में ठहरने के लिए उन्होंने कई विज्ञापनों की शूटिंग भी टाल दी।

पूर्णिमा कहती हैं, सुबह से लेकर रात तक महाकुंभ में हर तरफ घंटियों, शंख, भजन-कीर्तन, प्रवचन, सत्संग की ध्वनियों ने दिल और दिमाग में भक्ति भर दी है। इस धार्मिक-आध्यामिक्त माहौल से बाहर की दुनिया में जाने का मन ही नहीं कर रहा। मुझे कुंभ मेले में बह रही भक्ति रस की धारा ने ऐसा मोहा कि अपने सभी परिचितों और रिश्तेदारों से कह दिया कि वे भी यहां के आनंद को महसूस को कर जाएं।

पहली बार ही उन्होंने संगम में स्नान के दौरान 51 बार डुबकी लगाई। व्यापारी नेता प्रमिल केसरवानी के साथ पूर्णिमा ने मंगलवार को महाकुंभ का भ्रमण किया। बड़े हनुमान मंदिर पर जाकर मत्था टेका। अमर उजाला से बात करते वक्त अभिनेत्री बार-बार कह रही थीं-कुंभ इज सो फैंटास्टिक।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें