फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल ने बदला घर, जानिए किनकी अपने प्रेमी से होगी तकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेष राशि
विज्ञापन

यदि आप प्रेम संबंधो को अब बोझ समझने लगे हैं उन्हें संभालने में सक्षम नही है तब बेहतर यही है कि आपको अपना अलग रास्ता पकड़ लेना चाहिये। एक-दूसरे को ढोने की बजाय आप दोनों अपना उचित रास्ता चुनें। आपके जीवन का जो अध्याय चल रहा है उसे खत्म करें और अन्य कोई पन्ना जीवन का पलटें ताकि आप दोनों ही खुश रह सकें।

वृष राशि
जो हालात अभी बने हुए हैं या जो परिस्थितियां आपने खुद बनाई हुई हैं वो वैसी नहीं है जैसा कि आप देखना चाह रहे हैं। आपकी अपनी एक अलग सोच है और आप उसी को हकीकत क्यूं समझ रहे हैं! अपनी सोच में थोडा परिवर्तन लाएं और प्रेमी का पक्ष भी जानने का प्रयास करें कि वह क्या सोच रखता है।
विज्ञापन


मिथुन राशि
पीछे मुडकर देखने से आपको केवल अपनी गलती का अहसास भर हो सकता है लेकिन बीते समय को आप कभी लौटा नहीं सकते हैं। आप पिछले समय को भूलकर आज को देखें कि आज क्या स्थिति है और आपके प्रेम संबंध कैसे हैं। आप भविष्य में अपने संबंधों से क्या चाहते हैं? तभी आपका प्रायश्चित पूरा हो सकता है।

आपको एक सुखद अहसास की अनुभूति होगी

कर्क राशि
आज आप प्रेमी जीवन में कुछ बदलाव का सोच सकते हैं। आज आप प्रेमी के साथ बातों ही बातों में सारी दुनिया घूम आएंगे। बातें ही सही लेकिन आपको एक सुखद अहसास की अनुभूति होगी। आप खुद को हवा में उडता हुआ महसूस कर सकते हैं। आज उपहारों का आदान-प्रदान भी हो सकता है जिससे मन के घोडे़ दौडना शुरु कर देगें।

सिंह राशि
अपने प्रेम संबधों को आप एक नये अंदाज में देखेगें और प्रेम का यह नया रुप देखकर आपको अच्छा लगेगा । आप तरोताजा और प्रफ़ुल्लित नजर आएंगे। खुद को जन्नत की सैर से कम नहीं पाएंगे और आपका प्रेमी भी आपको आज कुछ खास व भिन्न नजर आ सकता है।

कन्या राशि
आज आप प्रेमी से मुलाकात कर सकते हैं और सारे गिले शिकवे भुलाकर फ़िर से एक होने की पहल कर सकते हैं। आप किसी धार्मिक स्थान पर भगवान का धन्यवाद देने भी जा सकते हैं कि सब पहले सा सामान्य हो गया है। फ़िर भी आप दोनों को एक-दूसरे से वायदा अवश्य करना चाहिये कि फ़िर कभी कोई दूसरे से रुठे नहीं।

देर न हो जाए इसलिए शादी की बात कर लें

तुला राशि
आज के दिन की ऊर्जा आप दोनों बेकार कर सकते हैं, ऐसा फ़िजूल की बातों पर बहस करने से हो सकता है। छुट्टी का दिन नहीं है तो क्या हुआ! तब भी कुछ समय एक-दूसरे के लिए निकालें व जीवन का लुत्फ़ उठाएं। बहस करने से किसी बात का कोई समाधान कभी नहीं निकला है और आगे भी नहीं निकलेगा।

वृश्चिक राशि
जो प्रेमी युगल विवाह लायक हो चुके हैं उन्हें अपने विवाह की बात अपने परिवार में कर लेनी चाहिये कहीं बाद में बहुत देर ना हो जाए। यदि कोई सकारात्मक उत्तर आपको परिवार वालों की ओर से नहीं मिल पा रहा है तब आपको तुरंत ही कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं करनी चाहिए। उचित समय का इंतजार करना आपके लिए ज्यादा अच्छा विकल्प होगा।

धनु राशि
आज आपके लिए दिन उचित नहीं कहा जा सकता है। आप अपना एक मजबूत पहलू रखने का प्रयास करें और किसी अन्य की बात में आकर अपने पैरों पर कुल्हाडी ना मारें। आप अति शीघ्रता से प्रतिक्रिया जाहिर कर देते हैं जो कि आपके प्रेम संबंधों के लिए बेहतर नहीं है। पहले स्थिति को समझे फ़िर अपना मत जाहिर करें।
विज्ञापन

प्रेमी को मैसेज से मनाने का प्रयास करें

मकर राशि
यदि आप किसी को पसंद करते है और आपको आज मौका मिलता है अपनी बात कहने का तब आपको तुरंत ही बिना किसी झिझक के कह देना चाहिये। जब तक कहेगें नहीं तब तक मन की बात दूसरे तक पहुंचेगी कैसे? उसका उत्तर अगर सकारात्मक नहीं है तब आपको निराश नहीं होना चाहिए। कहीं ना कहीं तो कोई आपके लिए भी होगा।

कुंभ राशि
यदि आप कोई भी बात करते हैं तब उसे ऐसे ही ना कह डाला करें। कहने से पहले सोच भी लिया करें और याद भी रखा करें कि आपने क्या कहा है। जो व्यक्ति आपके जीवन में बना हुआ है वह आपके लायक है भी या नहीं? यह अगर अभी नहीं जांचा है तो अब भी देर नहीं हुई है, एक बार जांच लें।

मीन राशि
आज प्रेमी से मिलन का दिन पहले से सुनिश्चित था लेकिन किन्हीं कारणो से यह रद्द हो सकता है। इससे आपका प्रेमी आपसे बहुत खफ़ा हो सकता है। शायद वह आपका फ़ोन भी ना उठाए। आप मैसेज के द्वारा प्यार से मनाने का प्रयास करें वह अवश्य समझेगा और आपकी मजबूरी भी समझेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें