आज आपके आत्म सम्मान में थोडी कमी आ सकती है और इसलिए आपका दिल बुझा-बुझा सा भी रह सकता है। आपकी मनोदशा को देखते हुए आपका प्रेमी आपको पूरी तरह से सपोर्ट करेगा। आपके मन को बहलाने के लिए सभी तरह के प्रयास करेगा ताकि आप फ़िर से पहली वाली ऊर्जा को पा सकें।
वृष राशि
आज आपके मन में रोमांस को लेकर हलचल हो सकती है। आप आज अपने प्रेमी के साथ नजदीकियां बढ़ाने का प्रयास कर सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि मन और भावना पर नियंत्रण रखें, कामुकता हावी हो सकती है।
विज्ञापन
मिथुन राशि
परिवार को लेकर कुछ मुद्दे उभर सकते हैं क्योंकि अनायास कोई खर्च आपके सामने आ सकता है जिससे घर का वातावरण तनावपूर्ण बन सकता है लेकिन परेशानी की कोई बात नहीं है। कोई ना कोई हल इस समस्या का निकल ही आएगा। घर की समस्या में उलझे रहने से आप प्रेमी को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे।
आपके प्यार में कोई तीसरा टांग अड़ाएगा
कर्क राशि आपका प्रेमी आपके के लिए आज कुछ अपशब्द मुंह से निकाल सकता है जिससे आपका दिल काफ़ी ज्यादा आहत हो सकता है। आप प्रेमी को समझाने का और उसकी गलतफ़हमी दूर करने का प्रयास भी करेगें तब भी वह कुछ समझने की स्थिति में नहीं होगा।
सिंह राशि प्रेमी के साथ आज घूमने जाने का प्रोग्राम बन सकता है। यदि प्रेमी आप ही के कार्यक्षेत्र पर काम करता है तब आज मूड में मस्ती ज्यादा रहेगी और काम कम होगा। हंसते मुस्कुराते दिन बीतने की संभावना बनती है। बीच में कोई अन्य व्यक्ति आप दोनों मध्य अपनी टांग अडाने का काम भी कर सकता है।
कन्या राशि विद्यार्थियों के प्रेम संबंधों में कुछ अड़चनों का सामना आज उन्हें करना पड सकता है। आप प्रेमी के चक्कर में अपनी पढाई से विमुख हो रहे हैं जो कि आपके लिए खतरनाक हो सकता है। जिसे आप प्रेम समझ रहे हैं वह महज आपका एक आकर्षण भी तो हो सकता है जो समय के साथ खत्म भी हो जाएगा।
प्रेम संबंधों में इनकी रुचि आज कम हो सकती है
तुला राशि प्रेम संबंधों में आपकी रुचि आज कम हो सकती है और आप एकांतवास करना ज्यादा पसंद कर सकते हैं। आज आपकी मनोदशा अच्छी नहीं कही जा सकती है लेकिन ऐसे गमगीन रहने से मानसिक तनाव अधिक महसूस होगा। बेहतर होगा कि आप बाहर निकले और ताजी हवा में सैर करें।
वृश्चिक राशि प्रेम संबंध अपनी जगह सही हैं लेकिन पैसों को लेकर आज आप दोनों के मध्य कुछ दूरियां बढ सकती है। मन में निराशा का भाव आ सकता है और मानसिक परेशानी में ही सारा दिन निकल सकता है। आप दोनों में से कोई अपनी गलती मानने को कतई भी तैयार नहीं होगा, उलटा दोनों एक-दूसरे पर आरोपों की झडी लगा देगें।
धनु राशि बहस का कोई अंत नहीं होता है और आज आप प्रेमी के साथ एक अंतहीन बहस में पड सकते हैं। जिसका फ़ायदा आपके शत्रु उठा सकते हैं और आप दोनों के कान एक-दूसरे के खिलाफ़ भरे जा सकते हैं। आप अपने आवेश को काबू में रखें और किसी भी गलत बात पर आंख मूंदकर विश्वास करने से पहले उसकी तह तक जाएं।
मकर राशि आपके लिए आज का दिन यादगार बन सकता है। आप दोनों ही एक-दूसरे को लेकर काफ़ी सीरियस हो सकते हैं और साथ में छुट्टियां बिताने का मन भी बना सकते हैं। यदि काफ़ी समय से आप दोनों एक साथ नहीं रहे हैं तब आज रह सकते हैं और एकांतवास का पूरा लाभ भी उठा सकते हैं।
कुंभ राशि प्रेमी को लेकर घर में कुछ मुद्दों पर बहस हो सकती है और धीरे-धीरे यह बहस उग्र रुप भी धारण कर सकती है। झगडे से परेशान होकर आप घर से बाहर किसी शांत जगह पर जा सकते हैं और अन्य लोग आपसे संपर्क करना चाहेगें तब आप उनसे किसी भी तरह की बातचीत करना पसंद नहीं करेगें। आप अपना मोबाईल भी स्विच आफ़ कर सकते हैं।
मीन राशि आज आप दोनों के मध्य किसी बात को लेकर थोडा सा मतभेद हो सकता है जिससे आप कुछ समय के लिए निराश व परेशान से हो सकते हैं। लेकिन कुछ देर बाद आपका प्रेमी आपको मना भी लेगा और स्थिति पहले सी सामान्य हो जाएगी। आप दोनों बाहर घूमने भी जा सकते हैं जिससे मन प्रसन्नता का अनुभव कर सके।