फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केतु आ रहा है मीन राशि में, अगले 18 महीने कैसे रहेंगे आपके लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
राहु के साथ ही साथ केतु भी 12 जुलाई को राशि बदल रहा है। केतु मेष राशि से निकलकर गुरू की राशि मीन में आएगा। इस राशि में केतु अगले 18 महीने तक रहेगा।
विज्ञापन


ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मीन केतु की भी राशि है। ऐसे में केतु का मीन में आना कुल मिलाकर शुभ रहेगा ऐसा ज्योतिषशास्त्री चन्द्रप्रभा का कहना है।

मेष राशि पर केतु का प्रभाव

केतु को मोक्ष का कारक ग्रह माना गया है। मीन गुरू की राशि है जो धर्म का कारक है। आपकी राशि से मीन का निकलकर मीन में प्रवेश करना आपकी धार्मिक भावना को बढ़ाएगा। अध्यात्म और दर्शन में आपकी रुचि बढ़ेगी।

चिंता और तनाव में कमी आएगी लेकिन खर्च में कमी की संभावना नहीं है। यात्रा के प्रसंग बनते रहेंगे।

वृष राशि पर केतु का प्रभाव

केतु आपकी राशि से ग्यारहवें स्थान में गोचर करेगा। यह आपके लिए सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा में उन्नति के मौके मिलेंगे। आय के साधनों में इजाफा होगा। पारिवारिक मामलों में थोड़ी परेशानी हो सकती है।

मिथुन राशि पर केतु का प्रभाव

आपकी राशि से केतु दसवें स्थान में होगा। ऐसे में केतु का फल मिलाजुला प्राप्त होगा। नौकरी एवं व्यवसाय में प्रतिकूलताओं का सामना करना होगा। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। माता-पिता की सेहत का भी ध्यान रखना होगा।

धन संपत्ति से जुड़े मामलों में सावधानी से काम लें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

कर्क राशि पर केतु का प्रभाव

केतु आपकी राशि से नवम भाव में गोचर कर रहा है। केतु का यह गोचर आपके लिए मिलाजुला रहेगा। नौकरी एवं व्यवसाय में परिश्रम और समझदारी से स्थिति को अनुकूल बना सकते हैं। कुछ मामलों में भाग्य का साथ मिल सकता है।

लाभ के अवसर प्राप्त होंगे लेकिन लाभ पाने के लिए सजग रहना होगा। धर्म कर्म के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। तीर्थयात्रा की योजना बना सकते हैं।

सिंह राशि पर केतु का प्रभाव

केतु का मीन राशि में गमन आपके लिए सामान्य रूप से प्रतिकूल फलदायक रह सकता है। इस अवधि में आपको जोखिम से बचना चहिए। यात्रा के दौरान और वाहन चलाते समय सावधान रहें।

स्थान परिवर्तन हो सकता है। आकस्मिक समस्याओं से परेशान हो सकते हैं। नौकरी एवं व्यवसाय में चुनौतियों का सामना करना होगा।

कन्या राशि पर केतु का प्रभाव

आपकी राशि में राहु आ रहा है और केतु आपकी राशि से सातवें घर में होगा। इन दिनों आपको अपनी सेहत के प्रति अधिक सजग रहना होगा। जीवनसाथी से मतभेद अथवा उनकी सेहत के कारण पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है।

साझेदारी के काम में नुकसान संभव है। मानसिक उलझन के कारण निर्णय लेने में कठिनाई होगी।

तुला राशि पर केतु का प्रभाव

केतु आपकी राशि से छठे घर में होने के कारण अपको अनुकूल फल दे रहा है। कारोबार में अपने विरोधियों को मात दे पाएंगे। नौकरी में आपकी स्थिति बेहतर

होगी। प्रयास करने पर तरक्की व अनुकूल स्थानांतरण हो सकता है। इन दिनों स्वास्थ्य भी समान्य रूप से अनुकूल रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि पर केतु का प्रभाव

नौकरी के लिए प्रयास करने वालों को कामयाबी मिलेगी। लेकिन नौकरी में कुछ कठिनाईयां आती रहेंगी, संयम से काम लेना होगा। आर्थिक मामलों में कुल मिलाकर

अनुकूलता रहेगी। संतान संबंधी विषयों को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी। छात्रों को शिक्षा में बेहतर परिणाम के लिए अधिक परिश्रम करना होगा।

धनु राशि पर केतु का प्रभाव

केतु आपकी राशि से चौथे घर में होगा जो आपको मिश्रित फल देगा। आपको अपनी सेहत के साथ ही माता-पिता की सेहत का भी ध्यान रखना होगा। जमीन जायदाद से संबंधित मामले में परेशानी होगी। नौकरी व्यवसाय में लापरवाही से बचें।

पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल और सामंजस्य बनाए रखना होगा।

मकर राशि पर केतु का प्रभाव

केतु का यह गोचर आपके लिए लाभप्रद रहेगा। कई महत्वपूर्ण कार्यों में भाग्य का सहयोग मिलेगा। मेहनत और लगन से काम करेंगे तो प्रयास में कामयाबी मिलेगी कार्यक्षेत्र में आपके काम को पसंद किया जाएगा। माता-पिता की सेहत में उतार- चढ़ाव के कारण चिंतित रह सकते हैं।

कंभ राशि पर केतु का प्रभाव

मीन में केतु का गोचर आपकी राशि से दूसरे घर में होगा। आपको स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना होगा और खान-पान में लापरवाही से बचना होगा। व्यावसायिक मामलों में एवं वाहन चलाते समय लापरवाही से बचें।

पड़ोसियों एवं संबंधियों से वाद- विवाद में नहीं उलझें। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों एवं सहकर्मियों से तालमेल बनाए रखना आपके हित में रहेगा।

विज्ञापन

मीन राशि पर केतु का प्रभाव

केतु का गोचर आपकी राशि में होगा। इन दिनों आप मानसिक तौर पर परेशान रह सकते हैं। अकारण किसी बात को लेकर भयभीत रह सकते हैं। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है।

स्वास्थ्य भी नरम रहेगा। लेकिन धर्म-कर्म के प्रति आपकी रूचि बढेगी। अधुनिक विचारों एवं तकनीक से लाभ प्राप्त कर सकेंगे।                    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें