फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो फिर अब कहां रहें अरविंद केजरीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
केजरीवाल के घर को लेकर राजनीतिक गलियारों में हंगामा मचा हुआ है। ऐसे में यह सवाल उठाने लगा कि केजरीवाल कैसे घर में और कहां रहें।
विज्ञापन

केजरीवाल का लकी घर

केजरीवाल के लिए बेहतर होगा कि वह शहर के मध्य भाग में रहने से बचें। इसका कारण यह है कि इनका जन्म वृष राशि में हुआ है।

वास्तु विज्ञान और ज्योतिषशास्त्र के अनुसार वृष राशि के व्यक्ति को शहर के पश्चिम या दक्षिण दिशा रहना चाहिए। घर का रंग सफेद होना इनके लिए भाग्यशाली होगा। मानसिक और शारीरिक परेशानियों में कमी आएगी।

मेष राशि वालों के लिए लकी घर

इस राशि के व्यक्तियों के लिए उत्तर और पूर्व दिशा शुभ रहती है। ऐसे व्यक्तियों को शहर के उत्तर भाग में निवास करने से बचना चाहिए। इनके घर का रंग मूंगा के समान लाल हो तो सुखद और उन्नतिदायक होता है।

मिथुन राशि वालों का घर कैसा हो

बुध की इस राशि वालों के लिए पूर्व और पश्चिम दिशा शुभ रहती है। वृष राशि वालों की तरह इन्हें भी शहर या मोहल्ले के मध्य भाग में रहने से बचना चाहिए।

घर का रंग हरा हो तो यह इनके लिए अनुकूल और सौभाग्यशाली रहता है।

कर्क राशि वाले कहां रहें

इनके लिए उत्तर और पश्चिम दिशा शुभ रहती है। वास्तु विज्ञान के अनुसार इन्हें शहर या मोहल्ले के नैऋत्य भाग यानी दक्षिण पश्चिम कोण में नहीं रहना चाहिए।

इनके घर का रंग गुलाबी या सफेद हो तो पारिवारिक जीवन सुखमय और शांतिपूर्ण होता है।

सिंह राशि वाले कहां रहें

इस राशि के व्यक्तियों को पहाड़ी और ऊंचाई वाले क्षेत्र में रहना चाहिए। यह इनके लिए भाग्यशाली होता है। शहर के मध्य भाग में रहना इनके लिए अनुकूल नहीं रहता।

वास्तु विज्ञान के अनुसार इनके लिए उत्तर पूर्वी भाग भाग्यशाली साबित होता है। इन्हें अपने कमरे की पुताई हरे रंग से करवानी चाहिए।

कन्या राशि वालों के लिए शुभ दिशा

जिनका जन्म कन्या राशि में हुआ है उनके लिए दक्षिण उत्तर दिशा शुभ रहती है। शहर के दक्षिण भाग में रहना इनके लिए अनुकूल फलदायी नहीं होता है।

रंगों की बात करें तो इन्हें घर की पुताई सीमेंट अथवा दूधिया सफेद रंग से करवानी चाहिए।

तुला राशि वाले इस दिशा में नहीं रहें

दक्षिण पश्चिम दिशा इनके लिए शुभ रहती है। लेकिन वायव्य दिशा यानी उत्तर पश्चिम दिशा में रहना इनके लिए सुखद नहीं माना जाता है। इससे तरक्की में बाधा आती है।

कन्या राशि वालों की तरह ही इनके लिए भी घर की पुताई दूधिया सफेद एवं सीमेंट रंग से करवाना शुभ होता है।

वृश्चिक राशि वाले कहां बनाएं घर

इस राशि के व्यक्तियों के लिए उत्तर पूर्व दिशा का घर लाभप्रद होता है। इन्हें अपने घर की पुताई गुलाबी या मूंगा के समान लाल रंग से करवानी चाहिए।

शीघ्र उन्नति और खुशहाल जीवन के लिए इन्हें शहर अथवा मुहल्ले के पूर्व भाग में रहने से बचना चाहिए।

धनु राशि के लिए यह दिशा है नुकसानदायक

वास्तु विज्ञान के अनुसार धनु राशि के व्यक्तियों के लिए पूर्व पश्चिम दिशा में भाग्यशाली होती है। इन्हें इसी दिशा में घर का निर्माण करवाना चाहिए। पश्चिम दिशा इनके लिए प्रतिकूल होता है।

इसलिए धनु राशि वालों को पश्चिम दिशा में घर बनवाने से बचना चाहिए। घर की पुताई क्रीम या सुनहरे रंग से करवाना इनके लिए उत्तम रहता है।

मकर राशि वालों की तब निरंतर तरक्की होती है।

शनि महाराज की सबसे प्रिय राशि में जिनका जन्म हुआ है उनके लिए उत्तर पश्चिम दिशा में घर बनाकर रहना लाभप्रद होता है। इससे जीवन में निरंतर तरक्की होती रहती है।

जबकि शहर के मध्य भाग में रहना इनके लिए नुकसानदेय होता है। वास्तु विज्ञान के अनुसार हल्का लाल रंग, सिमेंट रंग की पुताई इनके लिए अनुकूल होता है।

कुंभ राशि वाले कहां बनाएं घर

मकर राशि वालों की तरह कुंभ राशि राशि वालों के लिए भी  उत्तर पश्चिम दिशा में घर बनाकर रहना लाभप्रद होता है। इससे जीवन में निरंतर तरक्की होती रहती है। इसकी वजह यह है कि दोनों राशि के स्वामी शनि महाराज हैं।

इन्हें अपने घर की पुताई नीले, गुलाबी अथवा सीमेंट रंग से करवानी चाहिए। वास्तु विज्ञान के अनुसार इनके लिए उत्तर पूर्व दिशा अनुकूल नहीं होता है।

विज्ञापन

मीन राशि वाले कहां बसाएं अपना घर

राशि चक्र की अंतिम राशि मीन में जिनका जन्म हुआ है उनके लिए पूर्व या दक्षिण दिशा में निवास करना लाभप्रद होता है।

इनके लिए पीला, चमकीला, सफेद लाल रंग का प्रयोग करना शुभ रहता है। इन्हें शहर अथवा मुहल्ले के अग्नेय भाग में रहने से बचना चाहिए। इस दिशा में रहने से उन्नति में बाधा आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें