सपने में खजाना देखने के बाद भले ही खुदाई में खजाना न मिले लेकिन प्रकृति ने एक खास पेड़ को ऐसी शक्ति दी है जिनकी मदद से जान सकते हैं कि खजाना कहां छुपा है।
यह चमत्मकारी पौधा आस्ट्रेलिया के कालगूर्ली क्षेत्र में पाया जाता है। दिखने में यह यूं तो यूकेलिप्टस प्रजाति का पौधा है लेकिन यह आम यूकेलिप्टस के पौधे से अलग अपने एक खास गुण के कारण यह वैज्ञानिक शोध का विषय बना हुआ है।
दरअसल इन पौधों की खूबी यह है कि इनकी जड़ों में सोने की खान मौजूद होने पर सोने के कण पत्तियों पर आकर चमकने लगते हैं।
विज्ञान शोध पत्रिका नेचर कम्युनिकेशन में भूरसायनविद् मेल लिंटर ने लिखा है कि यूकेलिप्टस के चमकीले पत्तियों को देखकर यह पता लगया जा सकता है कि भमि में कहां सोने का खजाना दबा पड़ा है।
माना जा रहा है कि इन पौधों की मदद से सोने और दूसरे धातुओं का पता लगाना आसाना और सस्ता हो जाएगा।