फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीनेशन करती हैं गंगा: शंकराचार्य

Tue, 05 Feb 2013 01:48 PM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा को बचाने, प्रदूषणमुक्त करने के लिए चल रहे तमाम कार्यक्रमों के बीच शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती ने नया अभियान छेड़ा है। सोमवार सुबह महाकुंभ क्षेत्र में पहुंचे कांचीकामकोटि के शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती ने गंगा में स्नान किया और ऐलान किया कि गंगाजल वैक्सीनेशन करता है।
विज्ञापन


शंकराचार्य ने दावे के साथ कहा कि गंगाजल में रोगों से लड़ने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि यह बात वह धार्मिक आधार पर नहीं, वैज्ञानिक आधार पर कह रहे हैं। शंकराचार्य के शिविर परिसर में ही एक हिस्से में वैज्ञानिकों का दल इस बात की पड़ताल कर रहा है कि कल्पवासियों में स्नान के बाद प्रतिरोधक क्षमता का स्तर कितना बढ़ता है।

वाराणसी से महाकुंभ क्षेत्र पहुंचे शंकराचार्य ने सबसे पहले संगम तट पहुंचकर डुबकी लगाई ओर त्रिवेणी पूजन किया। उन्होंने कहा कि गंगा जल में डुबकी लगाने वाला पुण्य के तौर पर आरोग्यता का वर पाता है लेकिन साथ ही जोड़ा कि यह पूरी तरह से तभी संभव होगा जब गंगा निर्मल और अविरल होगी।
विज्ञापन


जलविज्ञानी डॉ. वाचस्पति त्रिपाठी कुंभ स्नान एवं कल्पवास के जीवन शैली का वैज्ञानिक अध्ययन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दो हजार कल्पवासियों पर अध्ययन किया जा रहा है, माघी पूर्णिमा पर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें