आज आप व आपके साथी के लिए रोमांस भरा दिन है। यदि आप अकेले हैं तो बाहर निकल कर लोगों से मिले। यह सोचें कि आप अपनी प्रेम भावनाओं को किस तरह अपने प्रेमी से व्यक्त कर सकते हैं।
वृष राशि
आप में से कुछ लोग अपने ऑफिस में आज किसी अजनबी के आकर्षण का केन्द्र बनेंगे। इतना जान लें कि वह आपसे अच्छा नहीं, क्योंकि वह आपके कैरियर के लिए स्थायी साबित नहीं होगा। अगर वह दूसरे विभाग का है तो उसके बारे में और ज्यादा जानकारी इकट्ठा करें। उससे बातचीत करने के लिए किसी काम का बहाना बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
मिथुन राशि
एक नए साथी के लिए आपके मन में रोमांटिक विचार उत्पन्न होंगे। आप यदि इस दोस्ती को आगे ले जाना चाहते हैं तो घबराइये मत, क्योंकि यह समय रोमांटिक संबंधों के विकास के लिए उत्तम है।
आप और आपके पार्टनर के लिए बहुत अच्छा दिन है
कर्क राशि आज आपका साथी अपने कार्यों में व्यस्त रहेगा, जिसकी वजह से आप अकेलापन एवं बैचेनी महसूस करेंगे, आपको लगेगा कि साथी आपको अनदेखा कर रहा है। अपनी सोच को सही राह में लगायें एवं समझें कि आज सभी अपने–अपने कार्यों में अत्यन्त व्यस्त हैं। आज सहनशील बन कर छोटी-छोटी बातों को अनदेखा कर दें। अपने साथी को आपके साथ समय ना बिताने के लिए लांछित ना करें।
सिंह राशि आज आप और आपके पार्टनर के लिए बहुत अच्छा दिन है। अगर आज आप किसी आयोजन में लगे हैं तो आपके पार्टनर आपको एक बहुत अच्छा तोहफा दे सकते हैं। आप इसकी भरपूर तारीफ करेंगे। आज आप एक-दूसरे के प्यार को परवान तक ले जाने में सफल होंगे।
कन्या राशि क्या आपको लगता है, आपका सम्बन्ध बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है? आपके प्रति आपके साथी की भावनाएं व्यक्त करने की तीव्रता आपको हैरान कर सकती है। इस सुझाव पर सोच-समझ कर फैसला करें यह आपके लिए लाभकारी है।
आप दोनों के बीच की दूरियां बढ़ सकती हैं
तुला राशि आज आप होने वाली शादी की तैयारी को लेकर व्यस्त रहेंगे। अगर आप अकेले हैं तो आज आप अपने किसी अभिन्न की शादी की तैयारी में विशेष रूप से व्यस्त रहेंगे। अत्यधिक व्यस्त रहने के बावजूद यह समय आपके परिवार व दोस्तों के लिए यादगार साबित होगा। आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है।
वृश्चिक राशि यह भली प्रकार जान लीजिए कि आपकी शारीरिक आवश्यकता आज भली प्रकार पूरी ना हो सकेगी। अनावश्यक जोर डालने पर बाद में आपको खेद होगा। वर्तमान परिस्थितियों में अपनी आवश्यकताओं को समझदारी पूर्वक दबाएं और अपने ध्यान को सही जगह केन्द्रित करें।
धनु राशि आज ध्यान रहे कि आप अपने साथी को किसी भी कारण से न कोसें। अत्यधिक नकारात्मक रवैये के कारण आप दोनों के बीच की दूरियां बढ़ सकती हैं। आपकी भाषा का असर साथी पर पड़ेगा और हो सकता है कि वह भी उसी भाषा में आपको जवाब देना शुरू कर दे, इस विषय पर आज सतर्क रहें।
मकर राशि आज का दिन बहुत रोमांस भरा है। अपने पार्टनर के साथ मधुर वाद-संवाद करें। वह भी वैसी ही प्रतिक्रिया जाहिर करेगा। दूर तक आए अपने रिश्ते की तारीफ करें।
कुंभ राशि आज प्रेम में आपको निराशा मिल सकती है। आप समझते हैं कि प्रयासों के बाद भी आप प्रेम के क्षेत्र में सफलता नहीं पा रहे हैं। अपने आपको चिंता-मुक्त कर थोड़ा समय दीजिये। आप जितने सच्चे और सहज रहेंगे उतना ही लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे।
मीन राशि अकेले लोग आज पारिवारिक कार्यक्रम में किसी रोचक व्यक्ति से मिल सकते हैं। वह दूसरे पक्ष के मेहमान या अजनबी भी हो सकते हैं। चूंकि आप सबसे अच्छे पार्टनर की तलाश में हैं, इसलिए थोड़ा भीड़ से हटकर बातचीत करने की कोशिश करें।