फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 मार्च से शुरु हो रहा हिन्दू नववर्ष आपके लिए कैसा रहेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेष राशि के जातकों के लिए नया संवत् मिला जुला रहने वाला है। संवत् के आरंभ में आपके कुछ काम बनने शुरू हो सकते हैं। आर्थिक लाभ बना रहेगा और निर्वाह योग्य आय के साधन बने रहेंगे।
विज्ञापन


कुछ घरेलू परेशानियों के कारण संबंधियों के साथ वाद-विवाद की स्थिति उभर सकती है अपने क्रोध को नियंत्रण में रखने का प्रयास करें।

इस समय आपके उच्च अधिकारियों और कर्मचारी वर्ग के साथ कुछ न कुछ वैचारिक मतभेदों की समस्या बनी रहेगी।

नवीन योजनाओं पर काम करेंगे

वृष राशि के लिए नव संवत् का आगमन शुभ प्रभाव वाला रहेगा। इस समय आपके पास बहुत सारे विकल्प मौजूद रहेंगे।

इस समय उत्साह और पुरूषार्थ में वृद्धि होगी। अपनी नवीन योजनाओं के लिए काफी प्रयासरत रहेंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत करने के मौके मिलेंगे और कुछ मजेदार यात्राएं करने के अवसर प्राप्त होंगे।

अप्रत्याशित सफलताओं की भी प्राप्ति होगी

मिथुन राशि के लिए संवत् 2071 रूके हुए कामों में तेजी का समय होगा। कारोबार में तेजी होगी साथ ही कुछ अप्रत्याशित सफलताओं की भी प्राप्ति हो सकती है।

माता-पिता का सहयोग आपके लिए लाभदायक होगा साथ ही धार्मिक कार्यों को करने की ओर आपका मन लगा रहेगा।

इस साल नए प्रेम संबंधों की शुरूआत होगी और आप भी अपनी ओर से रिश्तों को मजबूती देने की कोशिश में लगे रह सकते हैं।

कुछ शुभ समाचार प्राप्त होंगे

कर्क राशि के जातकों के लिए नव संवत् शुभ एवं मांगलिक कार्यक्रमों से भरा रहने वाला हो सकता है। इस वर्ष विवाह और संतान सुख से संबंधित कुछ शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

व्यापर ओर नौकरी दोनों ही स्थानों पर आपकी प्रतिभा को सराहा जाएगा। स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशनियों से मुक्त होने की संभावना बनती दिखाई देती है।

आप सभी के साथ अच्छे रिश्ते निभाने में भी सफल रह सकते हैं।

दूसरों की अपेक्षाओं का सम्मान करें

सिंह राशि के जातकों के लिए आने वाला साल प्रयासों ओर परिश्रम की ओर अग्रसर रहने वाला हो सकता है। विदेशी संबंधों की ओर आपकी प्रतिक्रिया बनी रह सकती है।

आपकी यात्राओं में भी इजाफा होगा और आप व्यस्त रहेंगे। आपको चाहिए की क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपनी इच्छाओं के अतिरिक्त दूसरों की अपेक्षाओं का भी सम्मान करें।

व्यर्थ की चिंताओं में कमी आएगी

कन्या राशि वालों के लिए नव संवत् आर्थिक और सामाजिक स्थिति को बेहतर बनाने वाला होगा। वर्ष में मध्य भाग के दौरान आपकी कुछ व्यर्थ की चिंताओं में कमी आएगी और संभवत: आप स्वयं को किसी बोझ से मुक्त होता देखेंगे।

धार्मिक क्षेत्र की ओर आपका मन लगा रहेगा इस ओर आपका रूझान होना कई मामलों में सकारात्मक स्थिति को दर्शाने वाला हो सकता है साथ ही आप मानसिक शांति पा सकते हैं।

खर्च बढे़ रह सकते हैं

तुला राशि के जातकों के खर्च बढे़ रह सकते हैं लेकिन साथ ही आमदनी भी बनी रह सकती है। इस वर्ष के दौरान आपकी मानसिक और सामाजिक गतिविधियों का दबाव आपको परेशान कर सकता है।

आप चाहकर भी इसे अनदेखा न कर सकेंगे। मानसिक चिंताओं से मुक्ति के लिए आप शनि चालीसा का नियमित पाठ करें तो आपके लिए बेहतर होगा।

व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नव संवत् का आरंभ कुछ नई चुनौतियों का सामना करने से आरंभ होगा। इस वर्ष आपकी सोच अधिक प्रभावित रहेगी और आप निर्णय लेने में उलझनों का अनुभव करेंगे।

कार्यों में रूकावट और व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं। इसलिए स्वयं को सभी परिस्थितियों के लिए तैयार रखने की जरूरत है। शांत भाव से काम करते रहें और अपने बडे़-बुजुर्गों की राय को महत्व दें।

मित्रों की ओर से अच्छा सहयोग मिलेगा

धनु राशि के जातकों के लिए नए वर्ष का आगमन घरेलू और व्यवसायिक क्षेत्रों में प्रगत्ति से युक्त रहने वाला होगा।

वर्ष के आरंभ में आपको अपने घर संबंधी कुछ वस्तुओं का विक्रय करना पडे़गा और परिवार के लोगों के साथ किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं।

इस समय मित्रों की ओर से अच्छा सहयोग मिलेगा। वर्ष के मध्य भाग के दौरान आकस्मिक परिवर्तनों के लिए तैयार रहना चाहिए। कुछ मामलों में बदलाव की स्थिति चौंकाने वाली रह सकती है। परिवार में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं।

मकरः पढा़ई में अधिक ध्यान लगाने की जरूरत

मकर राशि के जातकों के लिए नव संवत् की शुरूआत अच्छी रहेगी। कार्यों में काफी हद तक सफलता मिल सकती है। आपका आत्मविश्वास बढे़गा और इसके अलावा आपके समक्ष कुछ नई सूचनाएं आएंगी जो अच्छी सफलता की सूचक बन सकती हैं।

इस समय छात्रों को अपनी पढा़ई में अधिक ध्यान लगाने की जरूरत होगी जिससे अच्छे संस्थानों में दाखिला मिल सके। परिवार के लोगों के साथ समय व्यतीत करने का कम ही समय मिल सकेगा।

कुंभः प्रेम संबंधों में नोक-झोंक

कुंभ राशि के जातकों के लिए इस वर्ष मिलेजुले फल प्राप्त हो सकते हैं आपके लाभ कम और खर्च अधिक रह सकते हैं। व्यर्थ की दौड़धूप बढ़ सकती है और काम में लगे होने के कारण परिवार के लोगों को भी कम ही समय दे सकेंगे।

प्रेम संबंधों में थोडी़ बहुत नोक-झोंक तो बनी रहेगी साथ ही मित्रों की ओर से कुछ अधिक दबाव बन सकता है। छोटे-भाई बंधुओं के साथ तनातनी से बचने के लिए अधिक वाद-विवाद न करें तो अच्छा होगा।
विज्ञापन

मीनः गुप्त परेशानियां हो सकती हैं

मीन राशि के जातकों के लिए नव संवत् मान सम्मान की प्राप्ति कराने में सहायक होगा साथ ही पद प्राप्ति के भी योग बनते दिखाई देते हैं। भूमि और वाहन इत्यादि वस्तुओं की प्राप्ति हो सकती है।

कुछ मामलों में आपको विपरित परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है और साथ ही गुप्त परेशानियां भी उत्पन्न हो सकती हैं।

स्वास्थ्य का ख्याल रखें व अपनी दिनचर्या में योग साधना शामिल करें। इससे मानसिक एवं शारीरिक रूप से अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें