फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि हुए वक्री, किस राशि के लिए कैसा है शनि का प्रभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिदेव 02 मार्च से 20 जुलाई तक के लिए वक्री हो रहे है। भविष्य में तुला राशि में दोबारा शनिदेव लगभग 27 वर्षों बाद सन् 2041 के फरवरी माह में वक्री होंगें। इनका वक्री-मार्गी होना पृथ्वी वासियों पर गहरा प्रभाव डालता है।
विज्ञापन


ज्योतिष के अनुसार क्रूरग्रह वक्री हों तो और भी क्रूर-अशुभ फलदायी हो जाते हैं और सौम्यः ग्रह वक्री हों तो और भी सौम्य-शुभफलदायी हो जाते हैं।

ऐसे में कन्या, तुला और बृश्चिक राशि वालों पर अभी साढ़ेसाती और कर्क एवं मीन राशि वाले ढ़ैय्या के प्रभाव में हैं उन्हें अधिक सवाधान रहते हुए अपने स्वभाव में सौम्यता और कार्य में ईमानदारी लानी चाहिए। शनि की बदली चाल का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा इस विषय ज्योतिषशास्त्री कहते हैं-

मेष: अपनों से विश्वासघात की संभावना रहेगी

आपको इन दिनों मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपनों से विश्वासघात की संभावना रहेगी, सावधान रहें।

स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचें। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। धर्म-कर्म एवं अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी।

बृषभ : शनि की बदली चाल का आपको लाभ मलेगा

शनि की बदली चाल का आपको लाभ मलेगा। शत्रुओं पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। न्यायालय के फैसले आपके पक्ष में हो सकते हैं।

यात्रा के दौरान सजग रहें। वाहन सावधानी से चलाएं। आर्थिक लेन-देन एवं कर्ज के मामले में समझदारी से काम लें।

मिथुन: खर्चे बढ़ेंगे

छात्रों के लिए शनि का वक्री होना लाभप्रद रहेगा। शिक्षा-प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी।

संतान सम्बन्धी चिंताएं बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में संभलकर चलना होगा। आय कम और व्यय अधिक होगा इससे आर्थिक तंगी बढ़ेगी।

कर्क: विरोधी आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे

इन दिनों आपका स्वास्थ्य प्रभावित होगा। सेहत के मामले में लापरवाही से बचें। विरोधी आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे, सावधान रहें।

पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ेगा। नौकरी एवं व्यापार में अधिक मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। संयम से काम लें।

सिंह: शनि दिलाएंगे लाभ

शनि का वक्री होना आपके लिए लाभप्रद रहेगा। आय के साधन बढ़ेंगे। मकान-वाहन एवं भौतिक वस्तुओं की खरीदारी हो सकती है।

नौकरी एवं व्यवसाय के क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल होगा।

कन्याः कठिनाइयों का सामना करना होगा

इन दिनों आप साढ़ेसाती के प्रभाव में है। इस पर शनि का वक्री होना आपके लिए कष्टकारी हो सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों में बाधा एवं उलझनों का सामना करना होगा। कोर्ट-कचहरी के विवाद आपस में ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा।

तुला:खुशखबरी मिलेगी

कहीं से कोई अच्छी खबर मिलेगी, प्रसन्न होंगे। नौकरी में पद-प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में महत्व बढ़ेगा।

राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों से मेल-मुलाकात हो सकती है। सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा।

वृश्चिक: आंखों में तकलीफ हो सकती है

इन दिनों आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। अधिक भाग-दौड़ के कारण थकान महसूस करेंगे। आर्थिक मामलों में संभलकर चलना होगा।

लंबी दूरी की यात्रा संभव है। आंखों में तकलीफ हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद बढ़ेगा। संयम से काम लें।

धनु: आशानुरूप लाभ मिलेगा

स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचें। कार्य कार्य-व्यापार में आशानुरूप लाभ मिलेगा। संतान सम्बन्धी चिंता बढ़ेगी। अधिक उदासीनता स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालेगी। खुश रहने की कोशिश करें।

मकर : विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे

माता-पिता की सेहत के प्रति ध्यान देना होगा। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, षड्यंत्र से बचें। किसी भी अनुबंध पर हस्ताक्षर करते समय उसे ध्यान से पढ़ें।

कुंभ: लाभ के योग हैं

नौकरी एवं कारोबर में लाभ मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी समृद्धशाली व्यक्ति अथवा संस्थान से लाभ के योग हैं। धर्म एवं अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी।
विज्ञापन

मीन : कार्य पूरा होने में बिलम्ब होगा

शनि की ढ़ैय्या का अशुभ प्रभाव बना हुआ है। किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूरा होने में देरी होगी। मानसिक उलझनें बढ़ेंगी। समझदारी से काम लें, भुलावे में नहीं आएं। धोख मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें