फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले साल नाखुश रहते हैं नवविवाहित जोड़े

Sun, 24 Feb 2013 08:34 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको ये सुनकर आश्चर्य होगा कि आमतौर पर नवविवाहित जोड़े शादी के पहले साल नाखुश रहते हैं। यह तथ्य अचरज भरा भले हो लेकिन सच है, हाल ही में आए एक सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


रिसर्च के मुताबिक, नवविवाहित जोड़े सबसे ज्यादा निराश और नाखुश अपनी शादी के पहले साल होते हैं। इतना ही नहीं रिसर्च में इस बात का भी खुलासा हुआ कपल्स सबसे ज्यादा खुशहाल जीवन शादी के 40 साल या उससे अधिक साल बाद बिताते हैं।

यूं तो शादी के शुरूआत समय में नवविवाहित जोड़ा हनीमून के लिए भी जाता है लेकिन शादी के बाद हनीमून पीरियड भी उतना हसीन नहीं होता जितना की माना जाता है। ये रिसर्च ऑस्ट्रेलिया में की गई। जिसमें लगभग 2000 लोगों से उनकी शादी और उससे मिलने वाली खुशी के बारे में पूछा गया। जिसमें इन लोगों के जवाबों के आधार पर इन्हें 1 से 100 तक की रेटिंग दी गई।
विज्ञापन


रेटिंग के दौरान सबसे अधिक अंक यानी लगभग 79.8 अंक उन लोगों को मिले जिनकी शादी को 40 साल या उससे अधिक हो चुके थे। इसके अलावा जिनकी शादी को कुछ साल बीत चुके थे उनको लगभग 75 अंक मिलें। वहीं जिनकी नई-नई शादी हुई थी या एक साल भी नहीं हुआ था उन्हें लगभग 73.9 अंक मिलें।

इस शोध से शोधकर्ताओं का हैरान होना लाजमी था क्योंकि ऐसा माना गया है कि शादी के शुरूआती वर्षों में कपल्स खुश रहते हैं। हालांकि शोधकर्ताओं का ये भी कहना था कि जो व्यक्ति ये सोचते हैं कि शादी का दिन उनकी जिंदगी का खुशनुमा दिन है तो वे गलत हैं, क्योंकि उससे भी अधिक खुशनुमा पल उसकी जिंदगी में आते हैं और शादी के इस पल की खुशी पूरानी पड़ने लगती है।

वहीं एक अन्य सर्वे में भी इस बात की पुष्टि हुई कि जैसे-जैसे शादी के साल बढ़ते जाते हैं वैसे-वैसे कपल्स की खुशियां भी बढ़ने लगती हैं। बहरहाल, उन नवविवाहित जोड़ियों को निराश होने की जरूरत नहीं है जो अपनी शादीशुदा जिंदगी से खुश नहीं हैं, क्योंकि आने वाले सालों में उनकी खुशियां दुगुनी जो होने वाली हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें